Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बालको की ‘उन्नति’ परियोजना आर्थिक निर्भरता की मिसाल
    Featured

    बालको की ‘उन्नति’ परियोजना आर्थिक निर्भरता की मिसाल

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20251001 171207 7144
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: नवरात्रि के अवसर महिला सशक्तिकरण की कहानियां सामाजिक बदलाव की नई संभावना को दर्शाती है। बालको के सामुदायिक विकास के अंतर्गत स्थानीय महिलाओं ने अपने आत्मनिर्भरता की यात्रा को सशक्त किया है। छत्तीसगढ़ के बालकोनगर स्थित शांतिनगर की निवासी श्रीमती पूनम सिंह कहती हैं कि मेरे पास एक सपना था, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि मेरी कला मुझे आत्मनिर्भर बना सकती है। आज मैं अपना व्यवसाय चला रही हूँ, परिवार के निर्णयों में सक्रिय रूप से शामिल होती हूँ, और दूसरों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हूँ।

    IMG 20251001 WA0042

    इनकी कहानी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की पहल ‘प्रोजेक्ट उन्नति’ से जुड़ी अनेक महिलाओं के बदलाव को दर्शाती है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पहल ‘उन्नति’ के माध्यम से अपनी पहचान और आत्मनिर्भरता पाई, जो कभी केवल बचत समूहों में बैठकर विचार साझा करने से शुरू हुआ था। वह आज आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानियों में बदल चुका है।

    पूनम याद करते हुए बताती हैं कि कैसे घर पर सजावटी वस्तुएँ बनाने का उनका शौक धीरे-धीरे ‘डेकोरट्टी’ नामक सूक्ष्म उद्यम में बदल गया। उन्होंने बताया कि पहले मैं केवल दोस्तों और परिवार के लिए ही वस्तु बनाती थी। उन्नति से जुड़कर मैंने सीखा कि कैसे अपने बनाई वस्तु की कीमत, ग्राहकों से बात करने और यहाँ तक कि सोशल मीडिया का उपयोग करना है। आज जब त्योहारों पर लोग अपने घरों को सजाते हैं, तो मुझे संतोष होता है कि मेरे बनाए उत्पाद उनके उत्सव का हिस्सा बन रहे हैं।

    इसी तरह की सफलताएँ कई और महिलाओं की कहानियों में दिखाई देती हैं। श्रीमती रथ बाई उन्नति की ‘छत्तीसा’ नामक फूड-आधारित उद्यम से जुड़ी हैं। अपने शुरुआती दिनों को याद कर कहती हैं कि शुरुआत में मुझे अपने क्षेत्र से बाहर उत्पाद बेचने का अनुभव नहीं था। उन्नति ने मुझे ऑर्डर प्रबंधन और अपने उत्पादों का प्रचार करना सिखाया। ग्राहक का बार-बार दोबारा ऑर्डर मेरे उद्यम की विश्वसनीयता को मजबूत करता है।

    यह भी पढ़ें :  IND vs WI: इन 3 गलतियों के कारण 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया

    कुछ महिलाओं के लिए यह यात्रा केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं रही, बल्कि आर्थिक निर्भरता की मिसाल हैं। श्रीमती मालती गोस्वामी बताती हैं कि शिक्षा ने मुझे बुनियादी ज्ञान दिया, और वित्तीय प्रशिक्षण ने साहस और आत्मविश्वास से सशक्त किया। अब मैं अपने व्यवसाय का लेखा-जोखा लाभ-हानि का आकलन खुद करती हूँ और भविष्य की योजना बनाती हूँ। पहले मैं दूसरों से मार्गदर्शन लेती थी, लेकिन आज हमारी समूह की महिलाएँ मुझसे सलाह लेती हैं। यह बदलाव न केवल मेरे लिए, बल्कि हमारे समूह की सभी महिलाओं के लिए सशक्तिकरण का प्रतीक है।

    सबसे प्रेरक पहलू इस सामूहिक परिवर्तन में नज़र आता है। जो महिलाएँ पहले सार्वजनिक रूप से बोलने में संकोच करती थीं, आज आत्मविश्वास के साथ अपने स्वयं सहायता समूहों का नेतृत्व कर रही हैं। श्रीमती सरला यादव कहती हैं कि जब हम साथ बैठते हैं, तो केवल बचत या योजनाओं की चर्चा नहीं होती। हम अपने सपनों पर बात करते हैं, चुनौतियाँ साझा करते हैं और एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते हैं। धीरे-धीरे हमने सीखा है कि हमारी आवाज़ मायने रखती है, और मिलकर हम और आगे बढ़ सकते हैं।
    इन कहानियों से यह स्पष्ट होता है कि सशक्तिकरण हमेशा बड़े कदमों से नहीं, बल्कि निरंतर छोटे-छोटे प्रयासों से आता है। हर नया कौशल, हर लिया गया निर्णय और हर स्थापित उद्यम, ये सभी मिलकर महिलाओं की स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता की नई परिभाषा गढ़ रहे हैं।

    इस नवरात्रि, जब समाज शक्ति और नारीत्व का उत्सव मना रहा है, पूनम, रथ, मालती, सरला और सैकड़ों अन्य महिलाओं की यह यात्रा हमें याद दिलाती है कि वे केवल उत्पाद या व्यवसाय नहीं बना रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता और प्रेरणा की ऐसी विरासत गढ़ रही हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बन जाएगी। यह साबित करता है कि जब सपने अवसर से मिलते हैं, तो परिवर्तन अवश्य होता है।

    यह भी पढ़ें :  अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.