Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

* बेजा कब्जा की विस्तृत जांच हेतु कलेक्टर रायपुर को भेजा जायेगा पत्र । * आयोग की सलाह पर अनावेदक बच्चों को 5 हजार रू. भरण-पोषण देने के लिए हुआ तैयार । * 9 साल का अनुभव प्रमाण पत्र व 2 माह का बकाया वेतन देने तैयार हुआ स्कूल प्रबंधन । रायपुर /स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य श्रीमती बालो बघेल ने 2 अप्रैल को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के कार्यालय रायपुर में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में मंगलवार को 248…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है प्रतिस्पर्धियों के बीच प्रचार अभियान भी तेज हो चला है। चुनाव मैदान में सचिव पद के लिए नूतन ठाकुर सबसे पसंदीदा और सशक्त उम्मीदवार उभर कर सामने आए हैंं। नूतन ठाकुर की छवि और प्रभाव के आगे प्रतिस्पर्धी उम्मीदवार काफी पीछे नजर आ रहे हैं। जिला अधिवक्ता संघ कोरबा का चुनाव की तिथि 7 अप्रैल निर्धारित की गई है जबकि नतीजा 8 अप्रैल को जारी होंगे। चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों की अपनी जीत सुनिश्चित करने भले ही जीतोड कोशिश कर रहे…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: ग्रीष्म कालीन मौसम प्रारंभ होने पर तथा अधिक गर्मी पड़ने से शुष्क वातावरण में लू (तापाघात) की संभावना अधिक होती है। जो घातक या जानलेवा हो सकती है। जिले में बढ़ रही गर्मी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लू से बचाव हेतु आवश्यक उपाय अपनाने के लिए एडवाइजरी जारी की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी ने बताया कि जिले में लगातार मौसम परिवर्तन के बाद तेज धूप एवं गर्मी प्रारंभ हो गया है। जिसके कारण लू लगने की संभावना बढ़ गई है।…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: रंग पंचमी और होली मिलन का कार्यक्रम सर्व ब्राह्मण समाज और छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 31 मार्च को ब्राह्मण वाटिका में बहुत ही हर्षौल्लास और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाया गया जिसमें कोरबा के गणमान्य विप्र बंधु अपने परिवार के साथ शामिल हुए जिसमें रंगों से भरपूर गीत गजल और कविताओं की प्रस्तुति विदुषी महिलाओं ने बहुत ही उत्साह के साथ दी। समाज की प्रांतीय महासचिव रश्मि शर्मा ने बताया कि महिलाओं में टैलेंट की कमी नहीं बस उन्हें एक मौका चाहिए होता है। अपने रोजमर्रा के कार्यों से निपट कर…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने आज कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बुंदेली, जवाली, रंजना, बरतराई व बिछियापारा का सघन जनसंपर्क किया। उन्होंने इस दौरान ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पर आम जनता आज भी भरोसा करती है और यह भरोसे की सरकार देती आई है। जनता को लोक-लुभावने वादों और घोषणाओं में उलझा कर उनके विकास की बजाय चन्द लोगों का विकास करने की सोच रखने वाली भाजपा ने उद्योगपतियों के विकास को नया आयाम दिया है। केन्द्र में 10 वर्षों से भाजपा की सरकार है और छत्तीसगढ़ में 15…

Read More

छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: B.Ed डिग्रीधारी टीचर भर्ती के उम्मीदवारों को हाईकोर्ट का बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में असिस्टेंट टीचर भर्ती प्रक्रिया में B.Ed उम्मीदवारों की नियुक्ति को निरस्त करने का आदेश दिया है. साथ ही राज्य सरकार को छह सप्ताह के भीतर पुनरीक्षित चयन सूची जारी कर डीएलएड उम्मीदवारों को मौका देने के लिए कहा है. इस आदेश के बाद अब असिस्टेंट टीचर की भर्ती में B.Ed पास उम्मीदवारों की दावेदारी खत्म हो गई है. बता दें कि चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा की डिवीजन बेंच ने इस केस में 29 फरवरी को फैसला सुरक्षित…

Read More

छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: नगर निगम इस वित्तीय वर्ष अपने लक्ष्य से अधिक राजस्व वसूली तो कर चुका है। लेकिन अभी भी निगम के खाते में मौजूद 90 हजार संपत्तिधारकों ने टैक्स नहीं पटाया है। अब ये कर दाता छह से लेकर 17 प्रतिशत तक सरचार्ज देकर टैक्स का भुगतान करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक इन संपत्तिधारकों से रायपुर नगर निगम का राजस्व विभाग सालभर टैक्स की वसूली करेगा। अगर लोग खुद से तत्परता दिखाते हुए टैक्स का भुगतान कर दिए होते तो निगम इस वित्तीय वर्ष 370 करोड़ से अधिक के राजस्व का आकंड़ा पार कर देता। वर्तमान में 70 हजार…

Read More

उत्तरप्रदेश गोरखपुर/स्वराज टुडे: गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला वकील की मांग में एक दबंग युवक ने जबरिया सिंदूर भर दिया. महिला के बात नहीं करने पर वह आक्रोशित हो गया और हत्या की नीयत से पिस्तल लेकर उसके घर पहुंचकर तान दिया. घबराई महिला पहले ही पुलिस को फोन करके स्थित से अवगत करा चुकी थी. कुछ अनहोनी होती उसके पहले ही पुलिस पहुंच गई और युवक को दबोच लिया. रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के लोहिया इन्क्लेव में रहने वाली वकील महिला ने पुलिस को बताया कि दबंग युवक उसे अक्सर फोन करके भला-बुरा…

Read More

मेरा आविष्कार देश के लिए काम आए तो मेरा सौभाग्य- अनुज कुमार उत्तरप्रदेश सिकन्दरपुर(बलिया): सृष्टि में जन्मे प्रत्येक मानव का ईश्वर ने जीवन यापन के लिए बौद्धिक विकास किया हैं। हर एक इंसान अपने दिमाग का प्रयोग अपने हिसाब से करता है। चाहे पढ़ाई- लिखाई हो या कोई अविष्कार हो। तहसील क्षेत्र सिकन्दरपुर के ब्लॉक पंदह अन्तर्गत गोपालपुर गांव के साइकिल बनाने वाले के बेटे ने एक हैरतअंगेज अविष्कार कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया हैं। कहते हैं न कि आवश्यकता ही आविष्कार की जननी होती है। इस कहावत को बलिया जिले के तहसील सिकन्दरपुर व ब्लॉक पंदह अन्तर्गत…

Read More

आज का राशिफल: आज 2 अप्रैल मंगलवार को चंद्रमा का संचार दिन दिन धनु राशि में उपारांत मकर राशि में होगा। इस गोचर के दौरान चंद्रमा पूर्वाषाढ़ा उपरांत उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से संचार करेगा। चंद्रमा के इस गोचर से आज चंद्रमा का सूर्य, बुध और शुक्र के साथ चतुर्थ दशम योग बनेगा। इसके साथ ही आज मंगलवार को 2 अप्रैल का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आज चंद्रमा के धनु राशि में गोचर से कई शुभ योग बन रहे हैं। चंद्रमा गुरु की राशि में बैठे हैं…

Read More