Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा में 2 नवंबर को धूमधाम से मनेगा राज्य स्थापना दिवस समारोह, मंत्री लखन लाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि, जानिए कार्यक्रम की पूरी डिटेल्स

    November 1, 2026

    Korba: शासकीय कार्यों में लापरवाही पर पटवारी मिथलेश वर्मा निलंबित, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश; निलंबन अवधि में तहसील अजगरबहार रहेगा मुख्यालय

    November 1, 2026

    इण्डिया ब्लाॅक के तत्वाधान में एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 01 नवम्बर को आयोजित महारैली में कोरबा से पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी हुए शामिल

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»साइकिल बनाने वाले के लाल ने किया कमाल, जुगाड़ से बना दिया फायरिंग डिवाइस, देखकर लोग हुए हैरान
    Featured

    साइकिल बनाने वाले के लाल ने किया कमाल, जुगाड़ से बना दिया फायरिंग डिवाइस, देखकर लोग हुए हैरान

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मेरा आविष्कार देश के लिए काम आए तो मेरा सौभाग्य- अनुज कुमार

    उत्तरप्रदेश
    सिकन्दरपुर(बलिया): सृष्टि में जन्मे प्रत्येक मानव का ईश्वर ने जीवन यापन के लिए बौद्धिक विकास किया हैं। हर एक इंसान अपने दिमाग का प्रयोग अपने हिसाब से करता है। चाहे पढ़ाई- लिखाई हो या कोई अविष्कार हो। तहसील क्षेत्र सिकन्दरपुर के ब्लॉक पंदह अन्तर्गत गोपालपुर गांव के साइकिल बनाने वाले के बेटे ने एक हैरतअंगेज अविष्कार कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया हैं।

    IMG 20240402 WA0027

    कहते हैं न कि आवश्यकता ही आविष्कार की जननी होती है। इस कहावत को बलिया जिले के तहसील सिकन्दरपुर व ब्लॉक पंदह अन्तर्गत गोपालपुर गांव निवासी अनुज कुमार ने सही साबित कर दिखाया है। जिले के गोपालपुर ग्राम निवासी बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहें अनुज कुमार ने महज 23 साल की आयु में एक फायरिंग यंत्र का अविष्कार कर सबको हैरत में डाल दिया हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि यह फायरिंग यंत्र रिमोट कंट्रोल व मोबाइल डिवाइस के माध्यम से देश के किसी भी कोने से अंधाधुंध फायर कर सकेगा।

    IMG 20240402 WA0028

    अनुज कुमार ने बताया कि चार साल के अथक प्रयास से यह फायरिंग डिवाइस बनकर तैयार हुआ है, जिसे अनुज कुमार ने बीएस यानि बार्डर सिक्योरिटी का नाम दिया हैं। बताते चलें कि सोमवार को अनुज कुमार अपने गांव गोपालपुर में इस फायरिंग डिवाइस का डेमो दिखा रहे थे, जिसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। वही साइकिल बनाने वाले के बेटे अनुज द्वारा इस तरह का अविष्कार देखकर हर कोई अचंभित रह गया। आविष्कार कर्ता अनुज कुमार ने बताया कि देश की सीमाओं पर इस डिवाइस को लगाकर दुश्मनों पर नजर रखने के साथ ही उनका काम भी तमाम किया जा सकेगा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: डीआईएसएचए के तहत निःशुल्क आवासीय नीट/जेईई कोचिंग 2 नवंबर से होगी शुरू चयनित विद्यार्थी अभिभावक के साथ सुबह 10 बजे तक सी-पेट स्याहीमुड़ी में दें उपस्थिति

    अनुज कुमार का कहना है कि यदि मेरे अविष्कार से देश की सुरक्षा व सैनिकों का काम आसानी से हो जाए तो यह मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी। कहा कि यह अविष्कार देश के लिए भी विकास के पथ पर अग्रसर करने में सहायक सिद्घ होगा तथा डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करेगा। अनुज ने बताया कि राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा उसको अगर आर्थिक सहायता दी जाए तो यह फायरिंग डिवाइस देश की सुरक्षा में एक अहम कड़ी बनकर आतंकवादियों के खिलाफ भारत सरकार व देश की सेना का सपना पूरा करने में मदद करेगा।

    यह भी पढ़ें: एंड्रॉइड मोबाइल में ब्लास्ट से 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, सुरक्षा के लिए फॉलो करें ये टिप्स..

    यह भी पढ़ें: एक होटल में विदेशी महिला के साथ रंगरेलियां मानते धरे गए IAS अफसर के पति, पुलिस ने पत्नी को किया कॉल तो मिला ये जवाब….

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा में 2 नवंबर को धूमधाम से मनेगा राज्य स्थापना दिवस समारोह, मंत्री लखन लाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि, जानिए कार्यक्रम की पूरी डिटेल्स

    November 1, 2026

    Korba: शासकीय कार्यों में लापरवाही पर पटवारी मिथलेश वर्मा निलंबित, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश; निलंबन अवधि में तहसील अजगरबहार रहेगा मुख्यालय

    November 1, 2026

    इण्डिया ब्लाॅक के तत्वाधान में एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 01 नवम्बर को आयोजित महारैली में कोरबा से पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी हुए शामिल

    November 1, 2026

    बहुत जल्द मिलने वाली है भारत की पहली बुलेट ट्रेन; 280 kmph की रफ्तार, 8 कोच और स्वदेशी इंजीनियरिंग, हर हिंदुस्तानी को होगा गर्व

    November 1, 2026

    समुद्र​​​ के बीचों बीच रहस्यमयी गड्ढा ! नीचे छिपे हैं हजारों साल पुराने राज, जानिए ग्रेट ब्लू होल का रहस्य

    November 1, 2026

    Raipur: रामनगर क्षेत्र में धारदार चाकू लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

    November 1, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,057 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,557 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,425 Views
    Don't Miss

    कोरबा में 2 नवंबर को धूमधाम से मनेगा राज्य स्थापना दिवस समारोह, मंत्री लखन लाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि, जानिए कार्यक्रम की पूरी डिटेल्स

    November 1, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन कोरबा द्वारा राज्योत्सव-2026…

    Korba: शासकीय कार्यों में लापरवाही पर पटवारी मिथलेश वर्मा निलंबित, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश; निलंबन अवधि में तहसील अजगरबहार रहेगा मुख्यालय

    November 1, 2026

    इण्डिया ब्लाॅक के तत्वाधान में एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 01 नवम्बर को आयोजित महारैली में कोरबा से पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी हुए शामिल

    November 1, 2026

    बहुत जल्द मिलने वाली है भारत की पहली बुलेट ट्रेन; 280 kmph की रफ्तार, 8 कोच और स्वदेशी इंजीनियरिंग, हर हिंदुस्तानी को होगा गर्व

    November 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.