Author: Deepak Sahu
अरुणाचल प्रदेश ईटानगर/स्वराज टुडे: अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना आज सुबह से जारी है. प्रदेश में बीजेपी ने 39 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. इसके अलावा एनपीपी 4 सीट जीत चुकी है और 2 पर आगे है. कांग्रेस 1 तथा अन्य 8 सीटों पर आगे हैं. राज्य विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 31 का है. अरुणाचल में सत्तारूढ़ बीजेपी ने 60 सदस्यीय विधानसभा में से पहले ही 10 सीटें निर्विरोध जीत ली थी. अरुणाचल प्रदेश में एनपीपी ने दो सीटों तवांग और लिरोमोबा पर जीत हासिल की…
छत्तीसगढ़ बैकुंठपुर/स्वराज टुडे: सूरजपुर कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 कर्मचारी संगीता सक्सेना खुद का घर होते हुए भी आज अपने परिवार समेत बेघर हो गई है । इसके लिए जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि बैकुंठपुर का कुख्यात भू माफिया अरविन्द सिंह उर्फ डब्लू सिंह है । संगीता सोनी के बेटे अक्षय कुमार सोनी ने बैकुंठपुर पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए कहा कि उसके पिता स्व० अशोक कुमार सोनी एवं अन्य खातेदारो के नाम पर भूमि खसरा नम्बर 520/46 रकबा 860 वर्गफीट बैकुण्ठपुर तहसील बैकुण्ठपुर जिला-कोरिया (छ०ग०) में स्थित है। उक्त भूमि पर उनका रिहायसी मकान बना हुआ…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: सातवें चरण का मतदान संपन्न होने के बाद सभी एग्जिट पोल में एनडीए की जीत का अनुमान लगाया गया है. इस पर अब सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है. हर मुद्दे पर खुलकर बोलने वाले पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एग्जिट पोल पर अपनी बात रखी. इंडिया गठबंधन के लोग एंटी नेशन और एंटी रिलिजन- आचार्य प्रमोद कृष्णम आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर नया दावा किया है. उनका यह पोस्ट तमाम न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल के रिजल्ट पर आया है. उन्होंने लिखा, ‘4 जून की शाम को शहजादे…
तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है. आयुर्वेद में भी ताम्र जल को कई तरह के रोगों को दूर करने का जरिया बताया गया है. तांबे के बर्तन में पानी पीने से एनीमिया से राहत मिल सकती है. आमतौर पर लोग पानी को प्लास्टिक की बॉटल में स्टोर करते हैं. जबकि प्लास्टिक की बॉटल में पानी रखना सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है. ऐसे में आप चाहें तो पानी रखने के लिए तांबे की बॉटल या फिर तांबे की किसी भी बर्तन का इस्तेमाल कर सकते हैं. बता दें कि…
आज का राशिफल: आज 2 जून दिन रविवार को चंद्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करने वाले हैं और बुध ग्रह वृषभ राशि में अस्त होने वाले हैं, जहां बुध के साथ सूर्य और शुक्र ग्रह की भी युति बन रही है। साथ ही आज सर्वार्थ सिद्धि योग, आयुष्मान योग, रेवती नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ग्रहों-नक्षत्रों के प्रभाव से सिंह राशि वालों को व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और कन्या राशि वालों का एक से अधिक स्रोतों से पैसा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। वहीं मकर राशि वालों को धन संबंधी मामलों…
राजस्थान जयपुर/स्वराज टुडे: जयपुर पुलिस ने बैंकों में फर्जी खाते खुलवा कर साइबर ठगी, ऑनलाइन गेमिंग और सट्टे की अवैध रकम का लेनदेन करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के दो सरगना समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि गैंग ने 733 फर्जी बैंक खाते खुलवाए, जिनमे करोड़ों रुपए ट्रांसफर किए गए। क्राइम ब्रांच के कॉन्स्टेबल गंगाराम को मुखबिर से सूचना मिली थी। जगतपुरा स्थित रॉयल प्लेटेनियम अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रह रहे युवक फर्जी तरीके से बैंक अकाउंट खोलकर उन्हें कमीशन के बदले साइबर ठगों को उपलब्ध करवाते हैं।…
मध्यप्रदेश भोपाल/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के भोपाल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति ने शक के चलते पत्नी की निर्मम हत्या कर दी. हत्या के बाद सबूत छिपाने और पुलिस से बचने के लिए शव को पहले तो जला दिया फिर शव के टुकड़े करके अलग-अलग जगह फेंक दिए. पुलिस ने महिला की खोपड़ी, पैर और बाकी अवशेष बरामद किए हैं. ये दर्दनाक घटना 21 मई की बताई जा रही है. आरोपी पति पेशे से एक ऑटो ड्राइवर है. आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था. परवाखेड़ा में रहने वाले ऑटो चालक…
मध्यप्रदेश इंदौर/स्वराज टुडे: 31 मई को भारतीय अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद् के सदस्य संजीव सान्याल ने ब्रिटेन से 100 टन सोना भारत वापस मंगा लिये जाने की जानकारी देकर सबको चौंका दिया। न किसी को राय-मसविरा देने का मौका दिया, न विपक्षी नेताओं को आलोचना करने का अवसर और न किसी को श्रेय लेने या आचार-संहिता के उल्लंघन की दलील देने का मौका मिल पाया। मध्यावधि चुनाव के अंतिम चरण के मतदान की पूर्वसंध्या पर देशवासियों को यह भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है। देश की अर्थव्यवस्था पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। व्यवहार में कोई…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: अक्सर देखा गया है कि मां-बाप अपने बच्चों के भविष्य के लिए परेशान रहते हैं. उन्हें हमेशा चिंता सताते रहती है कि उनका कहां एडमिशन कराया जाए कि उनका भविष्य संवर जाए. ऐसे ही कॉलेज की तलाश में वह हमेशा रहते हैं. अगर आप भी अपने बच्चों के लिए ऐसे कॉलेज की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए यह कॉलेज अच्छा हो सकता है. हम जिस कॉलेज की बात कर रहे हैं, उसका नाम एयरफोर्स टेक्निकल कॉलेज (AFTC) है. यहां एडमिशन मिलने के बाद बच्चे एयरफोर्स ऑफिसर बन जाते हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से…
द्विवार्षिक निर्वाचन 2024-26 कार्यक्रम का प्रस्ताव सर्वसम्मति से हुआ पारित, 10 जून से शुरू होगी प्रक्रिया कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा प्रेस क्लब, कोरबा की द्विवर्षीय कार्यकारिणी-2022-24 की द्वितीय एवं अंतिम सामान्य सभा की बैठक आज दिनांक 01/06/2024 दिन शनिवार को प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री राकेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संरक्षक श्री कमलेश यादव, सचिव श्री दिनेश राज, कोषाध्यक्ष श्री रंजन प्रसाद, उप सचिव श्री धीरज दुबे व कार्यकारिणी सदस्य क्रमश: श्री मनोज यादव, श्री हरीश तिवारी व श्री रमेश वर्मा की मौजूदगी में संपन्न हुई। बैठक में सबसे अहम एजेंडा द्विवार्षिक निर्वाचन- 2024-26 कार्यक्रम का प्रस्ताव सदन के समक्ष प्रस्तुत…
