Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    May 13, 2026

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»भूमाफिया की गुंडागर्दी: पति के गुजरते ही बेवा महिला के मकान पर किया कब्जा, घर का सामान गायब कर लगाया खुद का ताला, अब पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
    Featured

    भूमाफिया की गुंडागर्दी: पति के गुजरते ही बेवा महिला के मकान पर किया कब्जा, घर का सामान गायब कर लगाया खुद का ताला, अब पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 2, 2024Updated:June 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बैकुंठपुर/स्वराज टुडे:  सूरजपुर कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 कर्मचारी संगीता सक्सेना खुद का घर होते हुए भी आज अपने परिवार समेत बेघर हो गई है । इसके लिए जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि बैकुंठपुर का कुख्यात भू माफिया अरविन्द सिंह उर्फ डब्लू सिंह है । संगीता सोनी के बेटे अक्षय कुमार सोनी ने बैकुंठपुर पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए कहा कि उसके पिता स्व० अशोक कुमार सोनी एवं अन्य खातेदारो के नाम पर भूमि खसरा नम्बर 520/46 रकबा 860 वर्गफीट बैकुण्ठपुर तहसील बैकुण्ठपुर जिला-कोरिया (छ०ग०) में स्थित है। उक्त भूमि पर उनका रिहायसी मकान बना हुआ है जिस पर उसके पिता अपने जीवनकाल में अकेले रहते थे और दिनांक 24.12.2023 को उसके पिता अशोक कुमार सोनी का निधन हो गया। वे पेशे से शिक्षक थे।

    इसके उपरांत वे अपने इस मकान में रहने के लिये दिनांक 25.05.2024 को लिपाई पोताई करवाकर रहने की तैयारी कर रहा था कि रात 11:00 बजे के लगभग उसके घर में लगे ताला को भूमाफिया अरविन्द सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने तोड़ दिया और उस पर अपना ताला लगा दिया। साथ ही उस मकान के बाहर उसकी माता संगीता सोनी का लगा नेम प्लेट उखाड़ कर फेक दिया। इसके अलावा घर में रखे सामान तीन पेटी, दो अलमारी, लोहे का एक पलंग और सोफा उठाकर अपने साथ ले गया है ।

    अगले दिन दिनांक 26.06.2024 को  प्रातः 10:00 बजे जब वो बैकुण्ठपुर प्रेमाबाग अपने घर के कुछ दूर  पहुंचा तो उसे अरविन्द सिंह उर्फ डब्लू सिंह रास्ते में मिल गया और उसने वहीं पर धमकी देते हुए कहा कि मैं तुम्हारे मकान में ताला लगा दिया हूँ और वहाँ मत जाना । अगर घर की ओर गए तो जान से मारकर फेंक दूंगा। उसने यह भी बताया कि मेरे घर में मेरे साथ लड़ाई झगड़ा करने के लिए कुछ हरिजन एवं आदिवासी वर्ग के व्यक्तियो को रखा है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: कोहड़िया नाले के पास खून से लथपथ मिली अज्ञात युवक की लाश, जाँच में जुटी पुलिस
    IMG 20240602 150038
    आरोपी  अरविंद सिंह उर्फ डब्बू

    अक्षय सोनी ने कहा कि अकेला होने के कारण वो  भयभीत हो गया और कुछ न कर सका लेकिन आज उसने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है । उसने कहा कि अरविंद सिंह उर्फ डब्लू सिंह द्वारा जबरन लगाये गये ताला को तोड़ कर उसे उसका मकान सुरक्षित दिलाया जाए। साथ ही भूमाफिया अरविंद सिंह से उसके परिवार को सुरक्षा दिलाई जाए और उसने जो घर का सामान कहीं गायब कर दिया है उसे वापस दिलाया जाए।  अरविन्द सिंह उर्फ डब्लू सिंह के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जाये ताकि उसकी गुंडागर्दी पर लगाम लग सके।

    अक्षय कुमार सोनी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए यह भी कहा कि वो दिनांक 20.05.2024 को थाना बैकुंठपुर में अरविन्द सिंह उर्फ डब्लू सिंह के विरूद्ध एक लिखित शिकायत दिया था परंतु बैकुंठपुर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। इससे अरविंद सिंह का हौसला और बढ़ गया है ।

    बहरहाल ये मामला पुलिस अधीक्षक महोदय के संज्ञान में आ चुका है । अब देखना होगा को कि एक बेवा महिला और उसके परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।

    यह भी पढ़ें : पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने किया बड़ा दावा, 4 जून के बाद विपक्ष का ये नेता साधना में होगा ‘लीन’, गुफा की तलाश जारी

    यह भी पढ़ें : तांबे के बर्तन में पानी रखकर पीने के चमत्कारिक फायदे, अनेक बीमारियां रहती है दूर

    यह भी पढ़ें : इस संस्थान में मिल गया प्रवेश, तो आपका बच्चा बन जाएगा एयरफोर्स ऑफिसर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    May 13, 2026

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026

    Korba: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगारोन्मुख अवसर

    May 13, 2026

    Korba: 20 मई से 10 जून तक आयोजित होगा 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

    May 13, 2026

    राशिफल 13 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 13, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026966 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026863 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026824 Views
    Don't Miss

    Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    May 13, 2026

    कोलकाता/स्वराज टुडे: कोलकाता से सटे हावड़ा शहर के शिवपुर इलाके में चुनाव बाद हिंसा के…

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.