What's Hot
Author: Deepak Sahu
राजस्थान जैसलमेर/स्वराज टुडे: जिले में 92बीएन बटालियन में तैनात एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। जवान अनिल मांझी (32) सुंदरगढ़ जिला उड़ीसा के निवासी थे। जवान को जवाहिर हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक कॉन्स्टेबल अनिल मांझी का शव जवाहिर हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम होगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा होगा। अचानक दिल का दौरा पड़ने से साथी जवान की मौत से सीमा सुरक्षा बल में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार कॉन्स्टेबल अनिल मांझी बुधवार रात ब्रह्मसर रोड…
मुम्बई/स्वराज टुडे: प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी जब से रिलीज हुई है बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. लोग इसकी तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं. रिव्यू के साथ फिल्म का कलेक्शन भी शानदार चल रहा है जिसकी वजह से लोग अभी भी इसे देखने के लिए दीवाने हैं. कोरबा जिले के प्रसिद्ध चित्रा एवं निहारिका छविगृहों में इस फ़िल्म का प्रदर्शन किया जा रहा है. दोनों टॉकीजों में दर्शकों की जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है फिल्म को रिलीज हुए अभी हुए हैं केवल 7 दिन प्रभास की साई-फाई फिल्म को लेकर दीवानगी उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन…
मुम्बई/स्वराज टुडे:; ‘अभिमान’, ‘मॉडर्न गर्ल’, ‘दिल्ली के ठग’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी 100 साल की दिग्गज अदाकारा स्मृति विश्वास अब इस दुनियां में नहीं रही। राजकपूर, किशोर कुमार, बलराज साहनी और नरगिस के साथ काम कर चुकी स्मृति विश्वास ने लगभग 90 फिल्मों में काम किया है। स्मृति को दादा साहब फाल्के गोल्डन एरा जैसे अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। 1950 के दशक में परी-सी दिखने वाली अभिनेत्री स्मृति बिस्वास, अपने करियर के टॉप पर स्मृति ने प्रोड्यूसर, एक्टर और डायरेक्टर एस डी नारंग से शादी कर ली थी।
आपके पास सरकारी और गैर सरकारी जैसे कई तरह के दस्तावेज होंगे. ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड समेत कई अन्य दस्तावेज हैं जो बेहद जरूरी हैं। अगर ये सब ना हों तो आपके कई काम रुक सकते हैं. इसी तरह पैन कार्ड भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है. पैन कार्ड की आवश्यकता अन्य उद्देश्यों जैसे वित्तीय लेनदेन करने, बैंक खाता खोलने, करों का भुगतान करने, ऋण लेने आदि के लिए भी होती है। लेकिन अगर यह पैन कार्ड खो जाए या चोरी हो जाए तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि आपके कई काम…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: देश में हर रोज लोगों के साथ साइबर फ्रॉड हो रहे हैं। बैंकिंग फ्रॉड तो हद से ज्यादा हो रहा है। आए दिन साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं और उनके बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं। किसी भी तरह की धोखाधड़ी या फ्रॉड होने पर जानकारी के अभाव में लोग समय पर और सही जगह पर शिकायत नहीं कर पाते हैं। साइबर फ्रॉड के लिए पिछले साल जारी किया गया था हेल्पलाइन नंबर 155260 होम मिनिस्ट्री और दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने पिछले साल साइबर फ्रॉड के लिए एक हेल्पलाइन नंबर लॉन्च…
आज का राशिफल: आज चंद्रमा का संचार वृषभ उपरांत मिथुन राशि में मृगशिरा नक्षत्र से हो रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज का गुरुवार के दिन गजकेसरी उपरांत सूर्य, शुक्र और चंद्रमा का त्रिग्रह योग बनेगा। साथ ही चंद्रमा से दूसरे भाव में बुध के होने से सुनफा योग भी प्रभाव में रहेगा। ऐसे में आज का दिन वृषभ, सिंह और धनु राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। लेकिन आज मिथुन राशि के जातकों को धैर्य और संयम से काम लेना होगा। मानसिक परेशानी बनी रह सकती है। आइए जानते हैं आज ग्रहों के गोचर से किस…
मुंबई/स्वराज टुडे: सूर्या अभिनीत स्टूडियो ग्रीन की बहुप्रतीक्षित ‘कांगुवा’ दर्शकों द्वारा बेसब्री से प्रतीक्षित सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक है। सिज़्ल टीज़र ने पहले ही इसकी रोमांचक दुनिया की झलक दिखा दी है, जिससे उत्साह लगातार बढ़ रहा है। जैसा कि निर्माताओं ने हाल ही में रिलीज़ की तारीख 10 अक्टूबर 2024 घोषित की है, उन्होंने अब 100 दिन शेष रहते फ़िल्म की रिलीज़ के लिए उल्टी गिनती शुरू कर दी है। अपने सोशल मीडिया पर ‘कांगुवा’ के निर्माताओं ने एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है, जिसमें इसकी रोमांचक दुनिया की झलक दिखाई गई है और फ़िल्म की रिलीज़…
मुम्बई/स्वराज टुडे: रणवीर शौरी स्टारर “एक्सीडेंट ऑर कांस्पिरेसी गोधरा” के मेकर्स द्वारा फ़िल्म के रिलीज को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई हैं फ़िल्म हिन्दी के साथ ही तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और इंग्लिश में 19 जुलाई को सिनेमागृहों रिलीज होगी। गुजरात के गोधरा में 22 साल पहले साबरमती ट्रेन दुर्घटना क्या एक हादसा थी या फिर एक सोची समझी साजिश इसकी सच्चाई इस फ़िल्म के माध्यम से बड़े पर पर देख पायेंगे । 1 मिनट 32 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत जलती ट्रेन के भीतर मौत का सामना कर रहे लोगों की चीख पुकार से होती है। जिसके बारे…
मध्यप्रदेश उज्जैन/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने पीएचई विभाग (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ग्रामीण विभाग) में कार्यरत एक सहायक अभियंता को 60,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। महिला अधिकारी ने ठेकेदार से 10 लाख रुपये का बिल पास करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। जानकारी के मुताबिक बुधवार को यह गिरफ्तारी रंगे हाथ की गई। ठेकेदार ने 2020 में जल जीवन मिशन योजना के तहत घट्टिया तहसील के गांवों में दो टंकी और नल-जल योजना का काम किया था। इसका बिल पिछले चार सालों से अटका हुआ था। ठेकेदार ने बताया कि कोविड-19 महामारी…
उत्तरप्रदेश गाजियाबाद/स्वराज टुडे: गाजियाबाद में झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी से परेशान होकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जान देने से पहले युवक ने दो वीडियो बनाकर अपना दुख बयान किया। परिजनों का आरोप है की दरोगा ने मृतक को जेल भेजने की धमकी दी थी। इससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। क्या है पूरा मामला गांव सुल्तानपुर निवासी 25 वर्षीय सलीम काफी समय से मुरादनगर की जलालपुर रोड स्थित एवन कॉलोनी में रहता था। मृतक की एक…
