What's Hot
Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: बालको क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से अनेक गौ वंश भारी वाहनों की चपेट में आकर या तो घायल हो रहे थे या फिर मौत को प्राप्त हो रहे थे । यकीनन गौ सेवा से जुड़े लोगों के लिए यह चिंता का विषय था। इस मामले में गौ रक्षा के लिए बजरंग दल कोरबा एवं बालको के सदस्यों ने जिला प्रशासन से उचित कार्रवाई करने की मांग की । बजरंग दल ने चेतावनी देते हुए कहा कि बालको वेदांता के भारी गाड़ियों से हो रहे गौवंश की मृत्यु पर रोक लगाने तात्कालिक उपाय किया जाए अन्यथा उन्हें…
देहरादून/स्वराज टुडे: उत्तराखंड के मंगलौर विधानसभा सीट पर कुछ दिनों पहले ही उपचुनाव हुए थे, जिसमे कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। लेकिन, कांग्रेस विधायक काजी मोहम्मद निजामुद्दीन की जीत से उत्साहित उनके समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया। एक सप्ताह पहले हुई थी घटना आरोप है कि, कांग्रेस विधायक के समर्थकों ने जुलुस निकालते हुए हिन्दुओं के घरों पर पथराव किया और विरोध करने लाठी-डंडों से लोगों पर हमला भी किया। बिना अनुमति के निकलते जुलुस को रोकने जब पुलिस पहुंची तो उपद्रवी कांग्रेस समर्थकों ने पुलिस से अभद्र व्यवहार किया और जवानों से झड़प की। ये घटना लगभग…
आज का राशिफल: 19 जुलाई दिन शुक्रवार को चंद्रमा धनु राशि में संचार कर रहे हैं। वहीं सूर्य शनिदेव के नक्षत्र पुष्य में तो बुध केतु के नक्षत्र मघा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से शुक्रवार का दिन वृषभ, सिंह, तुला समेत कई राशियों के लिए विशेष फलदायी रहने वाला है। वहीं कर्क, वृश्चिक, कुंभ समेत कई राशि वालों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक। मेष राशि मेष राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन अनुकूल रहने वाला है। जीवनसाथी से आज उत्तम सहयोग प्राप्त…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा शहर के जानेमाने चिकित्सक, समाजसेवी और बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ जयपाल सिंह का बीती रात कोरबा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे । लगभग तीन माह पूर्व ही उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि सिंह का भी हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया था। सिंह दंपति अपने पीछे दो पुत्री और एक पुत्र छोड़ गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कल 20 जुलाई को 11:00 बजे पोड़ीवहार स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा । जैसे ही यह दुःखद खबर आम…
उत्तरप्रदेश मुरादाबाद/स्वराज टुडे: मुरादाबाद के कटघर के गाड़ीखाना मोहल्ले में पीतल कारोबारी अनिल चौधरी की हत्या की साजिश उसकी पत्नी तनु चौधरी ने अपने प्रेमी कन्हैया के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने बुधवार को तनु और हत्या के आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस पूछताछ में तनु अपना गुनाह कबूल कर लेती है। यह हवस से भरी एक ऐसी कहानी है, जिसे सुनकर आपका भी कलेजा कांप जाएगा। करीब 15 साल साथ रहने और दो बेटियां होने के बावजूद तनु चौधरी पति अनिल की हत्या अपनी आंखों के सामने कराएगी किसी ने सोचना भी नहीं होगा। रात करीब…
दुनियाभर में लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कई अपडेट्स लेकर आते रहता है. वॉट्सऐप अब एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसके जरिए आप अब किसी भी भाषा में चैट करें, वॉट्सऐप इसका लाइव ट्रांसलेशन करेगा. इस फीचर पर फिलहाल काम किया जा रहा है. अभी ये बीटा टेस्टर्स के लिए तैयार नहीं है. ये गूगल की लाइव ट्रांसलेशन टेक्नोलॉजी की मदद से काम करेगा. ऑटोमैटिक काम करेगा WhatsApp का ये फीचर रिपोर्ट के मुताबिक, आप लोगों के पास कोई मैसेज आता है, जो आपकी भाषा का नहीं है…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: बांग्लादेश में छात्रों का आंदोलन दिन-ब-दिन हिंसक होता जा रहा है. सरकारी नौकरियों में आरक्षण प्रणाली के खिलाफ़ यह आंदोलन अब अपने चौथे हफ़्ते में प्रवेश कर चुका है. इस आंदोलन में अब तक 7 छात्रों की मौत हो चुकी है, और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं. प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश को किया संबोधित प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश को संबोधित करते हुए प्रदर्शनकारियों की मौत की निंदा की और कहा कि इस घटना के ज़िम्मेदार जो भी होंगे, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से संबंधित हो, उन्हें सजा दी जाएगी. लेकिन छात्रों के मुख्य…
अब UP के गोंडा में बड़ा रेल हादसा, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 12 कोच पलटे, 4 यात्रियों की मौत, अनेक घायल
उत्तर प्रदेश गोंडा/स्वराज टुडे: यूपी के गोंडा जिले में गुरुवार को बड़ा रेल हादसा हुआ. दोपहर करीब तीन बजे डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15904) के करीब 12 डिब्बे पटरी से उतर गए. ये एक्सप्रेस ट्रेन चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया. हादसा जिले के झिलाही और मोतीगंज रेलवे स्टेशन के तीन किलोमीटर के बीच में हुआ. फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है. हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई है. वहीं करीब 27 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं. सूचना मिलने पर मौके पर दुर्घटना सहायता ट्रेन को भी रवाना कर दिया गया है. रेलवे के तमाम…
आज का राशिफल: आज 18 जुलाई को चंद्रमा ज्येष्ठा नक्षत्र से चलते हुए वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर के साथ आज चंद्रमा की राशि कर्क में बुध, शुक्र और सूर्य का त्रिग्रह योग बना रहेगा। साथ ही बुध और सूर्य की युति होने से बुधादित्य योग भी आज प्रभाव में रहेगा। ऐसे में आज गुरुवार का दिन मेष, मिथुन और कन्या सहित 6 राशियों के लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक। मेष राशि आज मेष राशि का भाग्य पूरा पूरा साथ दे रहा है।…
मुंबई/स्वराज टुडे : महाराष्ट्र के कोल्हापूर जिल्हे वारणानगर में रहनेवाली 60 वर्षीय किसान महिलापर मुंबई में रोबोटिक तकनीकद्वारा ब्रेस्ट एक्सिलो इनसफ्लेशन थायरॉयडेक्टॉमी सर्जरी की गई है। परेल स्थित ग्लेनईगल्स अस्पताल में इस महिला का इलाज किया गया है। रोबोटिक के सहायता से पहली बार यह थायराइड सर्जरी की गई है। कोंकण के सिंधुदुर्ग जिले की 60 वर्षीय किसान महिला गोकुला पाटिल मुंबई में अपने बेटे से मिलने आई थी। इस महिला के गर्दन के बाई और सूजन थी। चार साल पहले उन्हे सौम्य थायराइड का निदान हुआ था। लेकिन पिछले कुछ सालों में सूजन का आकार बढ़ता गया। सोनोग्राफी और सीटी…
