What's Hot
Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के कटघोरा व कोरबा वन मंडल में मौजूद हाथियों ने अब उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। 20 हाथियों के दल ने कटघोरा के केंदई रेंज अंतर्गत कापा नवापारा बीट में स्थित ग्राम हरमोर व लमना में जमकर उत्पात मचाया और किसानों की खेतों में पहुंचकर वहां लगे धान व मक्का की फसल को पूरी तरह रौंद दिया। जबकि कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज में मौजूद आठ हाथियों ने कुदमुरा गांव में ही तीन किसानों की धान की फसल को रौंदने के बाद धरमजयंगढ़ का रूख कर लिया वहीं तीन हाथी रेंज के गीतकुंवारी…
आज का राशिफल: आज 31 जुलाई दिन बुधवार को चंद्रमा का संचार दिन भर वृषभ राशि में होगा और चंद्रमा इस दौरान रोहिणी उपरांत मृगशिरा नक्षत्र से गोचर करेंगे। साथ ही आज शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और बुधवार के स्वामी बुध के साथ युति संबंध बनाएंगे। ऐसे में सूर्य बुध की युति से आज लक्ष्मी नारायण योग भी बनेगा। ऐसे में में बुध की राशि मिथुन, मंगल की राशि मेष और शनि की राशि कुंभ के जातकों के लिए आज का जुलाई का अंतिम दिन बेहद लाभकारी रहेगा। जानें आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, देखें आज…
छत्तीसगढ़ रायगढ़/स्वराज टुडे: गुरुश्री मिनरल प्लांट में शेड का रिपेयर करने के दौरान एक श्रमिक ऊंचाई से गिरकर घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने गेट के सामने प्रदर्शन शरू कर दिया, फिर मुआवजा मिलने के बाद मामला शांत हुआ। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पूंजीपतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देलारी में स्थित गुरुश्री मिनरल प्लांट में सोमवार को देलारी के छर्राटांगर निवासी जगलेश्वर राठिया पिता दशरथ राठिया (30 वर्ष) काम करने के लिए गया था, इस दौरान उसने करीब 30 फीट ऊंचाई पर चढकऱ सीमेंट…
मध्यप्रदेश उज्जैन/स्वराज टुडे: उज्जैन और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते मंगलवार से शिप्रा नदी जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे रामघाट समेत अन्य घाटों पर स्थित मंदिर डूब गए। शिप्रा नदी के रामघाट पर आरती स्थल सहित पंडे- पुजारियों के तर्पण पूजा स्थल भी डूब गए। जिससे नदी किनारे पूजन करवाने वाले श्रद्धालुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार-सोमवार को रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते सड़कें जलमग्न हो गई थीं। सोमवार रात करीब एक घंटे तक तेज पानी गिरा। इससे शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। सोमवार रात 1.14…
भीषण गर्मी के बाद बरसात का मौसम बड़ी राहत देता है. किसानों की तो बाछें खिल जाती है और वे खेती किसानी में जुट जाते हैं. लेकिन बरसात का मौसम अपने साथ ढेरों बीमारियां भी लेकर आता है. यही वजह है कि मानसून में डाइट का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है. दरअसल इस मौसम में हेल्दी मानी जानी वाली फल और सब्जियों में कीड़े और बैक्टीरिया छुपे होते हैं जो आपको बीमार कर सकते हैं. पत्तागोभी, फूलगोभी और ब्रोकोली का सेवन भी मानसून में नुकसानदायक साबित हो सकता है. अमूमन इन सब्ज़ियों को हेल्दी माना जाता है…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पाकिस्तान में हिंदू और हिंदू मंदिरों पर हो रहे अत्याचारों की खबरें तो आपने सुनी ही होंगी। पड़ोसी देश पाकिस्तान में लगातार हिंदुओं का शोषण किया जाता है। हिंदू मंदिरों को धवस्त करने में तो वो दो पल से भी कम का समय लगाते हैं, लेकिन पाकिस्तान के कराची से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने वहां के मुस्लिमों को अब हिंदू देवी देवताओं पर विश्वास करने के लिए मजबूर कर दिया है। अब वहां के कई मुस्लिम लोग भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए नजर आते हैं। लेकिन आखिर क्यों इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग…
उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: यूपी विधानसभा में ‘लव जिहाद रोकथाम’ का बिल पास कर दिया गया है। अब पूरे प्रदेश में धोखे से या बलपूर्वक कराए गए मतांतरण के मामलों में कानून और सख्त होगा। इस कानून के तहत दोषियों को कड़ी सजा का भी प्रावधान है। यूपी में अवैध मतांतरण की घटनाओं पर लगेगी रोक उत्तर प्रदेश में रहने वाली किसी भी महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनका मतांतरण कराकर उत्पीड़न की घटना यानी ‘लव जिहाद’ के दोषियों को पहली बार उम्रकैद तक की सजा होगी। अवैध मतांतरण की गंभीर घटनाओं की रोकथाम के लिए सरकार ने कानून…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जब से भाजपा की सरकार प्रदेश में बनी है तब से कानून के साथ साथ हर विभाग लचर व्यवस्था के साथ चल रही है। आज जिला युवा कॉंग्रेस कोरबा (शहर) द्वारा बढ़ते बिजली बिल, भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तावित स्मार्ट मीटर व बढ़ाये हुए बिजली की दरों के विरोध में तुलसीनगर इंदिरा स्टेडियम बिजली कार्यालय के सामने बिजली बिल का दहन किया गया और जिलाध्यक्ष राकेश पंकज ने आरोप लगाया जब 2018 से 2023 तक की कांग्रेस के सुशासन की सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ कर उपभोक्ताओं के घर को रोशन करने का काम किया था । उसको…
छत्तीसगढ़ सक्ती/स्वराज टुडे: जिले के हसौद थाना से लगे हुए ग्राम हसौद देवरघटा धमनी मे खुलेआम अवैध शराब बिक्री हो रही है जिसके कारण यहां के रहवासी काफी परेशान हैं । गांव की गली गली में शराब की अवैध बिक्री की जा रही है। शराब के अवैध कारोबार से पुलिस के साथ आबकारी विभाग की भी कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ ही हसौद थाना क्षेत्र के होटल और चौक चौराहा के साथ साथ ढाबा संचालकों द्वारा बेखौफ शराब पिलाने की व्यवस्था है। क्षेत्र में संचालित कई होटल और ढाबा के संचालकों द्वारा मदिरा प्रेमियों के…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारत की लाडली मनु भाकर ने ओलंपिक में दो मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजीत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज मेडल जीता. यह मनु भाकर का पेरिस ओलंपिक में दूसरा मेडल है. मनु इसके साथ ही ओलंपिक इतिहास में ऐसी पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने एक ही ओलंपिक में 2 मेडल जीते हैं. मनु ने रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. मनु भाकर और सरबजोत सिंह का मंगलवार को पेरिस ओलंपिक के 10 मीटर मिक्स्ड टीम इवेंट में…
