What's Hot
Author: Deepak Sahu
मध्यप्रदेश ग्वालियर/स्वराज टुडे: आखिरकार गिरवाई पुलिस ने लोकेंद्र कुशवाह की हत्या के मामले में उसकी पत्नी अंजली कुशवाह, प्रेमी गौरव कुशवाह और मौसरे भाई नंदू को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों ने अपना अपराध भी कबूल कर लिया है. संदिग्ध परिस्थितियों में लोकेंद्र कुशवाह अपने घर पर गुरुवार को मृत हालत में मिला था. पत्नी अंजलि और मौसेरा भाई नंदू गायब थे. पिता नंदलाल जब अपने बेटे लोकेंद्र को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने लोकेंद्र को मृत घोषित कर दिया था. घर में मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं. इसी दौरान चचेरे भाई दिनेश कुशवाह को लोकेंद्र…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पूर्ववर्ती जनसंघ नेता और भाजपा के प्रेरणापुंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितम्बर को छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा ” मोर बूथ मोर अभियान” के तहत प्रत्येक बूथ में पहुंचकर भाजपा का 100 नया सदस्य बनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के कोरबा जिला कोषाध्यक्ष और भाजपा सदस्यता अभियान समिति के कोरबा जिला संयोजक गोपाल मोदी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जिले में 1080 मतदान केन्द्र हैं। सभी मतदान केन्द्रों में जिले के अलग अलग नेताओं को जनसम्पर्क कर प्रत्येक बूथ में 100 नए सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि कोरबा…
*आश्रम के सात दशकों के सफर को दर्शाती प्रदर्शनी सहित तेरह पुस्तकों का विमोचन *बस्तर में माओवाद से अवरूद्ध जनजातीय विकास पर भी हुई चर्चा *नागालैण्ड, मणिपुर, झारखण्ड से लेकर गुजरात, अरूणांचल, अण्डमान और नेपाल के कार्यकर्ता हुए शामिल रायपुर/स्वराज टुडे: अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम का राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन हरियाणा राज्य के समालखा में सम्पन्न हुआ। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वंय संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत पूरे दो दिन मौजूद रहें और शामिल कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। डॉ. भागवत ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर विपरीत परिस्थितियों में भी डटकर जनजातीय समुदाय के बीच…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: औद्योगिक विकास का असली मकसद है वहां रहने वाले नागरिकों को समृद्ध बनाना। समृद्धि का पर्याय उत्पादन और उत्पादकता के कीर्तिमानों भर से नहीं है बल्कि कारखाने से प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से जुड़े नागरिकों के जीवन स्तर में उठाव और उनके चेहरों पर आने वाली मुस्कान ही विकास का असली मानदंड है। छत्तीसगढ़ में बालको की प्रगति का अर्थ सरकारी राजस्व में वृद्धि प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रोजगार के अवसरों में बढ़ोत्तरी, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिक्षा स्वावलंबन, बिजली, सड़क जैसी आधारभूत संरचना के विकास, पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन, प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के…
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-नैला में निर्माण होने वाला दुर्गा पंडाल पूरे देश में अपनी अलग-अलग थीम को लेकर काफी प्रसिद्ध है. यहां माता को असली डायमंड और सोने के आभूषण भी पहनाए जाते है छत्तीसगढ़ जांजगीर-चाम्पा/स्वराज टुडे: अगर आप थाईलैंड जाकर विश्व प्रसिद्ध वाट अरूण देव मंदिर (Arun Pagoda) के दर्शन नहीं कर पा रहे है तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि इसी मंदिर की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के जांजगीर-नैला में भव्य दुर्गा पंडाल मनाया जा रहा है. इस साल यहां बैंकाक (Thailand) का विश्व प्रसिद्ध वाट अरूण देव मंदिर (भोर का मंदिर) इस बार जांजगीर-नैला (janjgir naila)…
मुम्बई/स्वराज टुडे: डॉ कृष्णा चौहान ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी को श्रीमद्भगवत गीता उपहार स्वरूप भेंट किया। निर्माता निर्देशक और समाज सेवी डॉ कृष्णा चौहान पिछले 7 साल से कृष्णजन्माष्टमी पर श्रीमद्भगवत गीता उपहार स्वरूप भेंट देते हैं। अवार्ड किंग के रूप में विख्यात डॉ कृष्णा चौहान कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के फाउंडर नेशनल प्रेसिडेंट डॉ कृष्णा चौहान 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2024 का आयोजन भी मुम्बई में करेंगे।
आज का राशिफल : 24 सितंबर का राशिफल बता रहा है कि, आज मंगलवार का दिन मंगल और चंद्रमा की युति से वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज मिथुन राशि में मृगशिरा उपरांत आर्द्रा नक्षत्र से होगा और मंगल के साथ मिलकर चंद्रमा धन योग भी बनाएंगे। ऐसे में धन योग से आज मेष से मीन तक किन-किन राशियों के जातक लाभ पाएंगे। जानें आज का राशिफल। मेष राशि आज मेष राशि के लिए दिन लाभकारी रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज दिन रात आपकी राशि से तीसरे भाव में मंगल के…
दिल्ली/स्वराज टुडे : पिछले कुछ वर्षों में, भारतीय ग्राहकों के बीच पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग देखी गई है। यदि आप निकट भविष्य में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आइए जानते हैं कि वर्तमान में, ओला एस 1 प्रो, बजाज चेताक, टीवीएस आइक्यूब, ओला एस 1 एक्स और ईथर 450x जैसे मॉडल भारतीय ग्राहकों के बीच जबरदस्त हैं। अब, बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बढ़ती मांग को देखते हुए, होंडा और सुजुकी जैसी पौराणिक कंपनियां आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में अपने नए मॉडल लॉन्च…
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा/स्वराज टुडे : नेताजी चौक के पास स्थित कृष्णा बिकानेर स्वीट्स के पास पिस्टल लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने पिस्टल, मैगजिन और 15 नग कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित कोरबा जिले के मानिकपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि पुलिस को मुखबीर सूचना मिली कि एक ब्यक्ति नेताजी चौक के पास स्थित कृष्णा बीकानेर स्वीट्स के पास है और पिस्टल रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी लिमिटेड (CSPGC) में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकली हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इन पदों इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा और आवेदन पत्र कार्यालय में जमा कराना होगा। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 140 अप्रेंटिस पदों को भरना है जिसमें ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 65 पद, डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 55 पद और ग्रेजुएट (जनरल ब्रांच) के लिए 20 पद शामिल है। पात्रता मानदंड इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएट…
