Author: Deepak Sahu
गुजरात मोरबी/स्वराज टुडे: गुजरात के मोरबी में एक चलती कार में अचानक आग लगने से एक व्यापारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मोरबी के लीलापार नहर रोड के पास हाईवे पर बीते दिन दोपहर की है। मृतक की पहचान मोरबी के पास एक्सपर्ट सेरेमिक्स फैक्ट्री के मालिक और 39 वर्षीय व्यवसायी अजय गोपानी के रूप में हुई है। कार में फंसकर रह गए व्यापारी आग लगने की सूचना मिलते ही मोरबी नगर पालिका का दमकल दल मौके पर पहुंचा और पानी की बौछारों से आग बुझाने का काम शुरू कर दिया, लेकिन कार के दरवाजे लॉक होने के कारण…
नवरात्रि के मौके पर लोग अपने घरों में पूजा-पाठ, यज्ञ-हवन आदि करते हैं, ताकि घर-परिवार की सुख-समृद्धि बनी रहे. गुरुवार को नवरात्रि का पहला दिन था और देश में लाखों-करोड़ों लोग व्रत रखकर मां भगवती की पूजा आराधना में लीन रहे. ऐसे में अगर उन्हें कोई अलौकिक शक्तियां देखने को मिल जाए तो कोई भी हैरान रह जाएगा. कुछ ऐसा ही एक वीडियो में देखने को मिला है, जिसमें एक छोटा सा अबोध बच्चा अपनी मां के साथ लेटा हुआ है और संस्कृत के शब्दों को कंठस्थ कर रखा है. जैसे ही उसकी मां संस्कृत की लाइनों को दोहराती हैं,…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आज एनटीपीसी कोरबा में नवदुर्गा पूजा 2024 का शुभारंभ किया गया, जो नौ दिनों की भक्ति और उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। इस समारोह की अध्यक्षता श्री राजीव खन्ना, परियोजना प्रमुख, कोरबा और श्रीमती रोली खन्ना, अध्यक्षा, मैत्री महिला समिति (एमएमएस) ने की, जिनके साथ सभी सामान्य प्रबंधक और मैत्री महिला समिति के सम्मानित सदस्य उपस्थित थे। उद्घाटन के हिस्से के रूप में, श्री अरनब मित्रा, महाप्रबन्धक (प्रचालन एंड मेंटेनेंस) ने श्रीमती कस्तूरी मित्रा, उपाध्यक्ष, मैत्री महिला समिति के साथ; श्री सोमनाथ भट्टाचार्य, महाप्रबन्धक (मेंटेनेंस) ने श्रीमती मिता भट्टाचार्य, उपाध्यक्ष, मैत्री महिला समिति के साथ; और…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: गॉस मेमोरियल मैदान में आयोजित संयुक्त पत्रकार महासभा में आज राज्यभर के पत्रकारों ने जोरदार हुंकार भरी। महासभा के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ज्ञापन सौंपते हुए पत्रकार सुरक्षा, कल्याण और अधिकारों से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। महासभा में पारित संकल्प पत्र में प्रमुख रूप से “पत्रकार सुरक्षा कानून”, “मीडिया आयोग की स्थापना” और “पत्रकारों के लिए आवास”, “वेतन” , “स्वास्थ्य एवं पेंशन सुविधाओं” जैसे मुद्दों पर विशेष जोर दिया गया। महासभा ने जनहित और लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए इन मुद्दों को बेहद आवश्यक बताया। पत्रकार सुरक्षा कानून…
हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का जो भविष्य हो या फिर जीवन हो वह काफी ज्यादा अच्छा हो और बिना परेशानियों के हो. उनके बच्चे को जीवन की सारी खुशियां मिले और वह इस दुनिया में काफी ज्यादा नाम भी कमाए. वो समाज का एक सफल आदमी बने. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं तो आपके बच्चे के पैदा होने से पहले ही तय हो चुकी होती हैं. इन सभी चीजों का जिक्र आचार्य चाणक्य द्वारा लिखे गए चाणक्य नीति में काफी बेहतर तरीके से किया गया है. कहा जाता…
छत्तीसगढ़ रायपुर/रायगढ़:- रायपुर में आयोजित संयुक्त पत्रकार संकल्प महासभा के दौरान रायगढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) ने युवा पत्रकार राजा खान को रायगढ़ जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। यह घोषणा रायगढ़ संयुक्त पत्रकार महासभा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गोविंद शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का मुख्य उद्देश्य राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करवाना है। उन्होंने बताया कि संगठन ने अब तक 16 राज्यों में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करवाई है,…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: वॉर्ड क्रमांक 16 के पार्षद और भाजयुमो के जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने जिलेवासियों को नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का विशेष महत्व है। देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का यह पर्व हमें मातृशक्ति की उपासना और सम्मान की प्रेरणा देता है। समाज में नारी के महत्व को प्रदर्शित करने वाला यह पर्व हमारी संस्कृति और परम्परा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में कन्या पूजन की परम्परा भी बालिकाओं के सम्मान से जुड़ा विषय है।नवरात्रि…
एक्टर सुरेंद्र पाल, आईजी मोहन राठौड़, एसीपी संजय पाटिल, धीरज कुमार, बीएन तिवारी, दिलीप सेन, सानन्द वर्मा, सुनील पाल, के के गोस्वामी, शशि शर्मा, मंजू लोढ़ा, ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड सहित कई हस्तियों को मिला सम्मान मुम्बई/स्वराज टुडे: बॉलीवुड के फेमस निर्माता निर्देशक डॉ कृष्णा चौहान ने 4थे ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2024’ का सफल और शानदार आयोजन किया। केसीएफ फाउंडेशन के अंतर्गत गांधी जयंती 2 अक्टूबर 2024 को अवार्ड शो ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2024’ मेयर हॉल, अंधेरी पश्चिम मुम्बई में किया गया। यह इस अवार्ड का चौथा साल रहा जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में मशहूर ऎक्टर सुरेंद्र…
राजस्थान कोटा/स्वराज टुडे: प्यार के रिश्ते की मिसालें अक्सर सुनने को मिलती हैं, लेकिन कभी-कभी यह रिश्ते खून के रिश्तों से भी गहरे होते हैं। ऐसा ही एक अद्भुत उदाहरण कोट से सामने आया जब एक पति ने अपनी पत्नी की जान बचाने के लिए अपनी किडनी दान कर दी। 8 साल से जिंदगी की जंग लड़ रही थी पत्नी सानिया बी. नाम की महिला पिछले आठ वर्षों से किडनी की बीमारी से जूझ रही थी। उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी और उसे ट्रांसप्लांट की आवश्यकता थी। सानिया के पति, इमरोजुल्लाह, एक आर्किटेक्ट हैं, जिन्होंने पत्नी की हालत को…
विश्व सद्भावना भवन में संस्था के पूर्व महासचिव भ्राता निर्वैर भाई जी का श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कोरबा द्वारा विश्वसद्भावना भवन में संस्था के पूर्व महासचिव भ्राता निर्वैर भाई जी का श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया | इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भ्राता राजकिशोर प्रसाद महापौर, नगर निगम कोरबा, बी.के. रुक्मणी दीदी, बी. के. बिंदु दीदी उपस्थित रहे । कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों का स्वागत आत्म स्मृति का तिलक एवं पुष्पगुच्च भेट कर किया गया | इस अवसर पर बी. के. बिंदु दीदी ने कहा की उन्होंने ने अपने नाम को पूरी तरह सार्थक किया | वह रहम के प्रतिमूर्ति थे, कभी भी उनसे मिलने जाओ तो…
