Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    August 24, 2026

    Korba: सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»चलती Kia Car में अचानक लगी भीषण आग, व्यापारी की जिंदा जलकर मौत, एक्सपर्ट ने बताये ऐसे हादसों से बचने के उपाय
    Featured

    चलती Kia Car में अचानक लगी भीषण आग, व्यापारी की जिंदा जलकर मौत, एक्सपर्ट ने बताये ऐसे हादसों से बचने के उपाय

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20241004 081045
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    गुजरात
    मोरबी/स्वराज टुडे:
    गुजरात के मोरबी में एक चलती कार में अचानक आग लगने से एक व्यापारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मोरबी के लीलापार नहर रोड के पास हाईवे पर बीते दिन दोपहर की है। मृतक की पहचान मोरबी के पास एक्सपर्ट सेरेमिक्स फैक्ट्री के मालिक और 39 वर्षीय व्यवसायी अजय गोपानी के रूप में हुई है।

    कार में फंसकर रह गए व्यापारी

    आग लगने की सूचना मिलते ही मोरबी नगर पालिका का दमकल दल मौके पर पहुंचा और पानी की बौछारों से आग बुझाने का काम शुरू कर दिया, लेकिन कार के दरवाजे लॉक होने के कारण गोपानी कार के अंदर ही फंस गए और उनकी मौत हो गई। सामने आए वीडियो फुटेज से पता चलता है कि अजय गोपानी जिस कार में सवार थे वह जीजे 36 एसी 4971 नंबर की किआ सेल्टोस कार थी।

    जली हुई कार से पांच लाख नगद, 8 मोबाइल फोन, एक पिस्टल, सोने की चेन और कीमती घड़ियां समेत अनेक सामान बरामद

    बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। दमकलकर्मियों ने जली हुई कार से पांच लाख रुपये नकद, 8 मोबाइल फोन, एक पिस्टल, सोने की चेन और कीमती घड़ियां सहित कई सामान बरामद किया। पुलिस की मौजूदगी में इन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।

    कार में आग लगने पर बचने के उपाय

    ● कार में हथौड़े जैसा उपकरण रखें:
    यह आपको कार का शीशा तोड़ने में मदद करेगा।

    ● कैंची:
    अगर सीट बेल्ट लॉक हो गई है तो कैंची से उसे काटा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें :  अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कोरबा ने किया नमन, कार्यकर्ताओ ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    ● अग्निशामक यंत्र:
    आग लगने की स्थिति में इसे बुझाया जा सकता है।

    आग से बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान

    ◆ ऑयल फिल्टर, इंजन कूलेंट, इंजन ऑयल को समय पर बदलते रहें।
    ● अनुचित विद्युत उपकरण बैटरी पर अतिरिक्त भार डालते हैं।
    ◆ केवल अधिकृत स्थान पर ही सीएनजी फिटिंग और जांच करवाएं।
    ◆ अधिक संशोधन से कार में तकनीकी खराबी आने की संभावना बढ़ जाती है।
    ◆ अगर आपको लगता है कि कार ज्यादा गर्म हो रही है, तो कार को किनारे पर रोक दें और उसे ठंडा होने दें।

    कार में आग कब लगती है?

    • ढीले बैटरी टर्मिनल शॉर्ट सर्किट का कारण बन सकते हैं।
    • अगर बैटरी की देखभाल नहीं की जाती है, तो अक्सर उसमें से पानी या एसिड रिसने लगता है, जिससे शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है।
    • सेंट्रल लॉकिंग, ऑडियो सिस्टम, कैमरा, हॉर्न, हेडलाइट आदि किसी भी तरह के एक्सटर्नल डिवाइस की वायरिंग सही से नहीं होने पर भी शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

    अक्सर लोग परफ्यूम जैसी ज्वलनशील चीजें कारों में रखते हैं। ये अक्सर भाप बनकर उड़ते हैं और कार में आग लगा देते हैं। लोग अक्सर कार के आसपास खड़े होकर सिगरेट पीते हैं। इससे भी आग लगने का खतरा रहता है।

    चलती गाड़ियों में आग लगने के प्रारंभिक लक्षण क्या हैं ?

    आग कभी भी अचानक नहीं लगती है। इससे पहले शॉर्ट सर्किट या वायरिंग से आने वाली बदबू जैसे कुछ संकेत मिलते हैं। कई बार अचानक धुआं निकलने लगता है। कई बार कार को चलाने में दिक्कत होती है। कई बार चिंगारी भी दिखाई देती है। अगर ऐसा कुछ भी होता है तो तुरंत कार रोककर उसमें से बाहर निकल जाएं और मैकेनिक को बुलाकर कार की जांच करवाएं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: नगर निगम आयुक्त स्वयं उतरे सड़क पर, शैक्षणिक संस्थानों के समीप 64 दुकानों व ठेलों पर तंबाकू उत्पाद विक्रय पर कराई कार्यवाही, मचा हड़कंप

    बचने के लिए क्या करें?

    • कार की बैटरी की नियमित जांच कराएं
    • हर छह से आठ महीने में बैटरी की जांच कराएं
    • अगर कार खराब हो जाती है और लॉक नहीं खुलता है तो शीशा तोड़कर तुरंत बाहर निकलें
    • मैकेनिक के आने तक कार में न बैठें।

    यह भी पढ़ें: नवरात्रि के पहले दिन ही दिखी अलौकिक शक्ति! Video देखते ही लोग बोले- क्या प्रभु जन्म लेने वाले हैं ?

    यह भी पढ़ें: चाणक्य नीति: बच्चे के पैदा होने से पहले ही तय हो जाती हैं ये चीजें, आपके लिए भी ये जानना है बेहद जरूरी

    यह भी पढ़ें: ऐसा प्यार कहाँ: पत्नी की जान बचाने पति ने उठाया ये कदम, चारों ओर हो रही जमकर प्रशंसा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    August 24, 2026

    Korba: सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

    August 24, 2026

    राशिफल 24 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 24, 2026

    सस्पेंशन के बाद महिला दरोगा का आया नया Video, बोलीं- मेरा करियर बर्बाद कर दिया, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, न्याय के लिए लड़ूंगी

    August 24, 2026

    पेट में इतनी बार चाकू मारा, 35 सेंटीमीटर तक हो गया खोखला….पत्नी की हैवानियत देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के भी उड़े होश

    August 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,873 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,496 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    बिहार मुजफ्फरपुर/स्वराज टुडे: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से लगभग तीन महीने…

    राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    August 24, 2026

    Korba: सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

    August 24, 2026

    राशिफल 24 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.