Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष सेवक राम मरावी की अध्यक्षता में प्रेस क्लब तिलक भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई । इस दौरान सेवक राम मरावी ने कहा कि पहले कांग्रेस की सरकार थी और अब भाजपा की सरकार है लेकिन दोनों के शासन में आदिवासी उपेक्षा का शिकार होते रहे हैं। प्रदेश में आदिवासियों का आज भी शोषण हो रहा है । प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय स्वयं आदिवासी समाज के हैं लेकिन वे भी आदिवासियों की सुध नहीं ले रहे हैं। सर्व आदिवासी समाज ने साय सरकार से निम्न मांगे रखी है और…
उत्तरप्रदेश उखनऊ/स्वराज टुडे: महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश में बवाल हो गया है। शुक्रवार की रात में सैकड़ों मुस्लिम डासना देवी मंदिर के बाहर पहुंचे। बताया जा रहा है कि वो लोग मंदिर गिराने पहुंचे हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें वहां से खदेड़ कर भगाया। बवाल की आशंका को देखते हुए डासना मंदिर पर पुलिस-पीएसी तैनात कर दिया गया है। पैगंबर को लेकर विवादित बयान हिंदी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में महंत ने भड़काऊ बयान उस समय दिया जब दशहरे पर रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले…
आज का राशिफल : 5 अक्टूबर दिन शनिवार को चंद्रमा के तुला राशि में होने से बहुत ही शुभ योग बना है। जबकि आज बुध और शनि के स्वराशि में होने से भी शश राजयोग और भद्र राजयोग का निर्माण हुआ है। ऐसे में नवरात्रि का तीसरा दिन मिथुन, कन्या और कुंभ राशि के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। देखें, देवी चंद्रघंटा की कृपा का लाभ आज किन-किन राशियों को विशेष रूप से प्राप्त हो रहा है,जानने के लिए देखिए आज का राशिफल। मेष राशि मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल कहा जा…
बिहार समस्तीपुर/स्वराज टुडे: समस्तीपुर में आंगनबाड़ी केंद्र पर टीकाकरण के 2 घंटे बाद एक 9 माह के बच्चे की मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना आंगनबाड़ी केंद्र की है। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतक बच्चा गांव के ही सोनू दास का पुत्र आशीष कुमार था। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंची और आरोपी दो स्वास्थ्यकर्मियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने लगाया…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बांगो/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खेल-खेल में चार साल की मासूम बच्ची के गुप्तांग में जोंक घुस गया। इसके बाद हड़कंम मच गया और उसे गांव के पास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां हालत बिगड़ने पर उसे जिला मेडिकल कॉलज में भर्ती किया गया। डॉक्टरों की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद जोंक को बाहर निकाला। इसके बाद मासूम, डॉक्टर की टीम और परिजनों ने राहत की सांस ली। गुप्तांग में होने पर बच्ची को ले जाया गया अस्पताल बताया जा रहा है कि बांगो…
छत्तीसगढ़ नारायणपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन चलाया गया है. पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने 30 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया है. नारायणपुर और दंतेवाड़ा के सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच शुक्रवार की दोपहर से ही मुठभेड़ जारी है, जिसमे 32 नक्सलियों के मारे जाने की खबर दंतेवाड़ा एएसपी आर. के वर्मा ने दी है. वहीं मौके से भारी मात्रा में AK 47, SLR सहित अनेक हथियार भी बरामद किये गए हैं. जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ नेंदूर और थुलथुली गांव के जंगलों में हो रही है. 3 अक्टूबर को डीआरजी और…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: बुधवार को भाजपा व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजयुमो कोरबा द्वारा सदस्यता रथयात्रा अभियान का शुभारंभ राम जानकी मंदिर सीतामढ़ी से किया गया। कोरबा भाजपा तथा भाजपा युवा मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारीयों द्वारा यात्रा रथ को पूजा अर्चना पश्चात हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रथयात्रा कोरबा व कोसाबाड़ी मंडल से गुजरती हुई दर्री मंडल पहुंची। रथ यात्रा अभियान की शुरुआत कोरबा सीतामढ़ी स्थित राम जानकी मंदिर से पुराना बस स्टैंड तक बाइक रैली निकालकर की गई। तत्पश्चात रथ यात्रा पुराना बस स्टैंड से निकलकर नया बस स्टैंड, अप्पू गार्डन, बुधवारी बाजार, निहारिका चौपाटी…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मानव उत्थान के लिए सतत् कार्यरत है। जिसकी शाखाएं 145 देशों में है। कोरबा नगर में पहली बार अस्ट्रेलिया से राजयोगी भ्राता ब्रह्माकुमार पीटर डेमो द्वारा आकर्षक टॉक शो ब्रह्माकुमारी संस्थान के टी.पी. नगर के विश्व सद्भावना भवन में 6 अक्टुबर प्रातः 10 बजे से आयोजित होने जा रहा हैं। ब्रह्माकुमार पीटर डेमो जो कि संस्था में 48 वर्षों से अपनी ईश्वरीय सेवाएं दे रहे हैं। इन्होनें अस्ट्रेलिया के साथ साथ यूरोप के विभिन्न देशों में ईश्वरीय ज्ञान का अलख जगाया जिससे संस्था की कई शाखाएं मानवता की सेवा…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के अवसर पर समुदाय में बच्चों, किशोरों और माताओं के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किये। इस साल की थीम ‘सभी के लिए पौष्टिक आहार’ के अनुरूप संतुलित एवं पोषणयुक्त आहार के महत्व को सुनिश्चित करते हुए पौष्टिक विकल्प को बढ़ावा दिया गया। जिला स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न सामुदायिक भागीदारों के सहयोग से पोषण जागरूकता अभियान को संचालित किया गया। पोषण माह अभियान नंद घर, आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने पर केंद्रित था। विशेषज्ञों के नेतृत्व में पोषण जागरूकता सत्र…
आज का राशिफल: आज 4 सितंबर का राशिफल बता रहा है कि, आज का दिन मेष, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा के तुला राशि में गोचर से शुक्र और चंद्रमा के बीच युति संबंध बनेगा। जबकि सूर्य और बुध भी युति संबंध में रहेंगे और चंद्रमा से बारहवें भाव में होगे। ऐसे में आज अनफा योग का लाभ भी कई राशियों को प्राप्त होगा। ऐसे में मां दुर्गा की कृपा से मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल। मेष राशि मेष…
