Author: Deepak Sahu
उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश में त्योहारों के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में सीएम ने आवश्यक दिशानिर्देश दिए. सीएम ने कहा कि किसी भी जाति, मत, सम्प्रदाय या मजहब से जुड़े हुए ईष्ट देवी-देवता, महापुरुषों अथवा साधु-संतों के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है. हालांकि सीएम ने यह भी कहा कि विरोध के नाम पर अराजकता भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी मत, मजहब, सम्प्रदाय के लोगों को एक-दूसरे का सम्मान करना होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि महापुरुषों के प्रति प्रत्येक नागरिक के मन में कृतज्ञता का भाव होना चाहिए, लेकिन इसके…
* जनजातियों के गौरवशाली अतीत पर रविशंकर विश्वविद्यालय में हुई कार्यशाला * वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती भी मनाई गई रायपुर/स्वराज टुडे: जनजातियों के गौरवशाली इतिहास, सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान को अधिक से अधिक लोगों तक पहंुचाने और जनजातीय महानायकों के बलिदान को आमजनों को बताने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सभाग्रह में संपन्न हुई। इस कार्यशाला में पूर्व आईएएस अधिकारी और वर्तमान केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने जनजातियों के ज्ञान और परंपराओं को दूसरे समाजों के लिए भी अनुकरणीय बताया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनतीय समाज में सहभागिता,…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा छत्तीसगढ़ में पांच दिवसीय बालक बालिकाओं के प्रशिक्षण शिविर में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मोहन सिंह प्रधान उपस्थित रहे। प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन बालक बालिकाओं को निम्न जानकारियां दी गई: 1) जनजातीय शिक्षा में पाठ्यक्रम ढांचे का महत्व एवं इसकी उपलब्धता। 2) आदिवासी बालिकाओं में शिक्षा, एवं वर्तमान परिदृश्य और बाधाएं, 2) आदिवासियों में उच्च शिक्षा आवश्यकता एवं वर्तमान परिदृश्य और संभावनाएं। 3) राजनीतिक चेतना एवं दृष्टिकोण पर अपने विचार रखकर वर्तमान शिक्षा नीति सहित कई गंभीर विषयों पर अपनी बात रखी एवं उपस्थित प्रशिक्षकों से भी उपरोक्त संदर्भ…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने स्वच्छता दिवस के अवसर पर समुदाय में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये, जिसका उद्देश्य समुदाय में स्वच्छता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को बढ़ावा देना था। कंपनी ने स्वच्छता अभियान से लगभग 2800 सामुदायिक सदस्यों को जागरूकता संदेश देने का कार्य किया। भारत सरकार के ‘स्वच्छता ही सेवा 2024’ मिशन के अनुरूप कंपनी ने समुदाय में स्वच्छता जागरूकता के अंतर्गत अपशिष्ट प्रबंधन और स्रोत पृथक्करण पर सामुदायिक-आधारित संगठनों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए। प्रशिक्षण में 90 से अधिक सदस्यों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही…
मध्यप्रदेश छतरपुर/स्वराज टुडे: बागेश्वर धाम में पिछले कई दिनों से इस बात का अंदेशा था कि प्रसाद की दुकानों और धाम में चल रहे रेस्टोरेंट में भक्तों के सेहत के साथ खिलवाड़ तो नहीं हो रहा है। इसी के चलते छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल के आदेश पर खाद्य एव औषधि विभाग की टीम ने धाम में चल रहे लगभग 10 प्रसादो की दुकानों एवं 2 होटलों से सैंपल लिए है। दुकानों से मिल्क केक और मगज के लड्डुओं का 20 किलो बूरा नष्ट कराया है। मिठाई की दुकानों के सैंपल लिए आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खाद्य एवं…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नवरात्रि के मद्देनजर गेरवा घाट निवासी पुरुषोत्तम मलिक अपने परिवार के साथ मंदिर दर्शन करने के पश्चात अपने घर की ओर वापस लौट रहा था । इसी बीच डीडीएम रोड राम मंदिर के पास चलती स्कूटी के वाइजर से एक सांप निकल कर उसके हथेली में चलता हुआ महसूस हुआ । जैसे ही हथेली पर ठंडा महसूस हुआ तुरंत उन्होंने हाथ पर ध्यान दिया तो देखा कि एक काले रंग का सांप हाथ में बैठ गया था। फिर क्या था पुरुषोत्तम मलिक की सांस अटक गई। उसने तुरंत गाड़ी रोक कर झटके से हाथ को हटाया और…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS चीफ मोहन भागवत ने हिंदूओं को एकजुट करने के लिए सिलसिलेवार बयान दिए हैं। सीएम योगी ने कहा- बंटेंगे तो कटेंगे, पीएम मोदी ने चेताया कि हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे और मोहन भागवत ने सीधा कहा कि अपनी सुरक्षा के लिए हिंदू समाज को एकजुट होना होगा। बीजेपी और आरएसएस बार-बार हिंदुओं को एकजुट होने का संदेश देकर चेता रही है और बता रही है कि एक रहने में ही भलाई है। मोहन भागवत राजस्थान में सभा को कर रहे थे संबोधित मोहन…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: त्योहारी सीजन में शहर के बाजार गुलजार को उठे हैं । जहां यातायात का दबाव बढ़ गया है वही दुकानों में भी ग्राहकों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। समाज के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अधिवक्ता धनेश सिंह ने चिंता जाहिर करते हुए नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने निवेदन करते हुए कहा है कि अभी नगर में नवरात्र की तैयारियाँ चल रही है इसके बाद दीपावली का त्यौहार है, जिसके कारण शहर की सड़कों एवं दुकानों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लेकिन दुकानों में आगजनी की पिछली घटनाओं से शहर…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: एक शिक्षिका ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में दुष्कर्म के आरोपित को सजा देने की मांग की है ! याचिकाकर्ता ने अपने आपको पीड़िता बताते हुए याचिका दायर की। मामले की सुनवाई के दौरान झूठे मुकदमे को लेकर हाई कोर्ट की नाराजगी भी सामने आई। नाराज कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी के साथ याचिका को न केवल खारिज कर दिया है। साथ ही ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार भी रखा है। मालूम हो कि ट्रायल कोर्ट से मुकदमा हारने के बाद शिक्षिका ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। हाई…
मुंबई/स्वराज टुडे: “भारतियंस – द न्यू ब्लड” एक सशक्त और विचारोत्तेजक फिल्म है जो भारत के खिलाफ चीन के दशकों से चले आ रहे आक्रमण को उजागर करती है। फिल्म 2020 के गलवान घाटी संघर्ष में शहीद हुए 20 वीर भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करती है, जिन्होंने अपने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। माननीय उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू, भारतीय सैनिकों और देशभर के नागरिकों द्वारा सराही गई यह फिल्म सबसे देशभक्तिपूर्ण फिल्मों में से एक मानी जाती है। इसके साहसी संदेश ने चीनी राज्य मीडिया, ग्लोबल टाइम्स का भी ध्यान आकर्षित किया है। फिल्म का उद्देश्य…
