Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक जीत पर कोरबा में भी भाजपाइयों में खुशी की लहर छा गई। मंगलवार को सुभाष चौक पर नगर विधायक और कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने अधिक संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और आम जन मानस को जलेबी खिलाकर खुशी जाहिर की।इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल ईंजन की हरियाणा सरकार ने जिस तरह हर वर्ग के लिए तेजी से काम किया…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: हरियाणा में भाजपा रिकॉर्ड बनाते हुए हैट्रिक लगाने जा रही है। दरअसल हरियाणा में अब तक कोई पार्टी लगातार तीसरी बार चुनाव नहीं जीत पाई थी। साथ ही यह भाजपा का अब तक सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। मतगणना शुरू होते ही कांग्रेस ने रुझानों में बंपर बढ़त बनाई लेकिन अब पासा पलट गया और बीजेपी आगे हो गई। कांग्रेस का हाल देखकर इंडी गठबंधन खुद में ही भिड़ गए हैं। हरियाणा में कांग्रेस का हाल देखकर सहयोगी ही हमलावर हो गई है। कांग्रेस अपनों रणनीति पर ध्यान दे शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने हरियाणा चुनाव को…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री राजेश कुकरेजा(भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री श्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी, नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है। इसी क्रम में गेवरा खदान में गाड़ियों से डीजल चोरी करने वाले पर कार्यवाही करने में दीपका पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 07.10.2024 को मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ असामाजिक तत्व गेवरा खदान से डीजल…
मुम्बई/स्वराज टुडे: नाडियाडवाला ग्रैंडसन साजिद नाडियाडवाला ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की एक बेहतरीन तस्वीर के साथ ‘किक 2’ का सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया है। साजिद नाडियाडवाला ने अपनी फिल्मों के जरिए भारतीय सिनेमा को एक नई दिशा दी है। प्रोड्यूसर के तौर पर उन्होंने कई टॉप एक्टर्स के साथ काफी बड़ी हिट फिल्में दी हैं। उनकी सबसे सफल पार्टनरशिप में से एक सलमान खान के साथ हैं, जिनके साथ मिलकर उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्में बनाई हैं। साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान ने 2014 में ‘किक’ के साथ धूम मचाई, जो साजिद नाडियाडवाला की बतौर निर्देशक…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने, अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान तथा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को क्रमशः ‘वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार‘, ‘मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)‘ व ‘बहादुर कलारिन सम्मान‘ वर्ष 2024 प्रदान किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय चयन समिति का गठन किया गया है। गठित समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, उप संचालक जनसंपर्क व उप संचालक पंचायत एवं समाज कल्याण, सदस्य के रूप में सम्मिलित…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: अनुविभागीय अधिकारी पाली श्रीमती सीमा पात्रे के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत पाली के समस्त ग्राम पंचायतो में आयुष्मान कार्ड बनाने व आधार कार्ड में त्रुटि सुधार हेतु 10 अक्टूबर 2024 तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाली, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी महिला व बाल विकास विभाग के समस्त अमलों द्वारा आयुष्मान कार्ड से वंचित लोगों के शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान आधार कार्ड में त्रुटि सुधार का कार्य भी शिविर में किया जाएगा। एसडीएम पाली ने आमजनों से शिविर का लाभ…
जम्मू कश्मीर/स्वराज टुडे: जम्मू-कश्मीर में शुरुआती रुझानों में नेशनल कॉन्फ्रेंस आगे चल रही है। इसी के साथ बीजेपी दूसरे नंबर पर है। 40 सीटों पर एनसी बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि इसके बाद भी नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला परेशान नजर आ रहे हैं। उन्होंने बीजेपी को लेकर चिंता जाहिर की है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, “हमें उम्मीद है कि हम जीतेंगे। जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं ने जो फैसला किया है, वह हमें आज दोपहर तक पता चल जाएगा। पारदर्शिता होनी चाहिए। अगर लोगों का जनादेश भाजपा के खिलाफ…
आज का राशिफल: आज मंगलवार का दिन मंगल ग्रह के शुभ प्रभाव से वृषभ, कर्क और तुला राशि के लिए लाभदायक रहेगै। जबकि वृश्चिक राशि के जातकों का मन विचलित रहेगा। आइए जानते हैं आज, ज्येष्ठा नक्षत्र में चंद्रमा के गोचर से मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा। जानें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल। मेष राशि आज मेष राशि से अष्टम भाव में चंद्रमा का गोचर हो रहा है ऐसे में मेष राशि के जातको को सेहत का ध्यान रखना होगा और साथ ही विरोधियों…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: आयकर विभाग में नवीनतम वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह नोटिफिकेशन सीबीआईसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी हुआ है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार टैक्स असिस्टेंट स्टेनोग्राफर एवं हवलदार के रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा भर्ती के बारे में विस्तृत एवं डिटेल जानकारी पोस्ट में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है। पोस्ट में उपलब्ध करवाई गई जानकारी चेक करने के बाद अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इनकम टैक्स वैकेंसी के लिए आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां आयकर विभाग में नवीनतम वैकेंसी के लिए आवेदन ऑफ़लाइन माध्यम से मांगे…
कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस 1 में डांडिया गरबा की धूम, मां दुर्गा की आराधना में जमकर झूम रहे युवक युवतियां
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सनातन परंपरा और शास्त्रों में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। शारदीय नवरात्र की शुरुआत होने से पहले ही श्रद्धालुओं पर मां जगदंबा की भक्ति का रंग चढ़ने लगता है। पर्व के आते ही एक तरफ आकर्षक पूजा पंडाल जगमगाने लगते हैं तो दूसरी तरफ मां दुर्गा की उपासना के साथ डांडिया- गरबा को लेकर युवा उत्साह और जोश से सराबोर नजर आते हैं । डांडिया गरबा अपने पूरे शबाब पर हर साल की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति कोसाबाड़ी फेस 1 द्वारा दशहरा मैदान में डांडिया गरबा का आयोजन किया जा…
