Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस 1 में डांडिया गरबा की धूम, मां दुर्गा की आराधना में जमकर झूम रहे युवक युवतियां
    Featured

    कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस 1 में डांडिया गरबा की धूम, मां दुर्गा की आराधना में जमकर झूम रहे युवक युवतियां

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 8, 2024Updated:October 8, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20241008 040935 5183
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: सनातन परंपरा और शास्त्रों में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। शारदीय नवरात्र की शुरुआत होने से पहले ही श्रद्धालुओं पर मां जगदंबा की भक्ति का रंग चढ़ने लगता है। पर्व के आते ही एक तरफ आकर्षक पूजा पंडाल जगमगाने लगते हैं तो दूसरी तरफ मां दुर्गा की उपासना के साथ डांडिया- गरबा को लेकर युवा उत्साह और जोश से सराबोर नजर आते हैं ।

    डांडिया गरबा अपने पूरे शबाब पर

    IMG 20241008 03133771
    IMG 20241008 03563873

    हर साल की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति कोसाबाड़ी फेस 1 द्वारा दशहरा मैदान में डांडिया गरबा का आयोजन किया जा रहा है ।नवरात्र के प्रथम दिन से ही युवा डांडिया में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं । डांडिया प्रतिभागियों के लिए समिति द्वारा पूरे 9 दिनों के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है ।  इसके चलते हर दिन प्रतिभागी समान रंग के ड्रेस कोड में बहुत ही आकर्षक नजर आते हैं । बता दें कि समिति द्वारा वेस्टर्न और आपत्तिजनक परिधानों को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। सभी प्रतिभागियों को भारतीय पारंपरिक वेशभूषा में ही आना अनिवार्य किया गया है । DJ पर भी फिल्मी गानें प्रतिबंधित है ।

    IMG20241005215250

    IMG20241005215447

    उधर डीजे पर बजने वाले भक्ति संगीत पर प्रतिभागी चौकड़ी, छकड़ी और जोड़े में डांडिया की बेहतरीन प्रस्तुति दे रहे हैं । इस कार्यक्रम को देखने के लिए पूरा मैदान लोगों से खचाखच भरा होता है ।

    IMG 20241008 04024113

    समिति के प्रवक्ता इंजी. वेद प्रकाश यादव भी शमा बांधकर रखने और प्रतिभागियों को अनुशासित रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं । शहर के सबसे बड़े डांडिया मैदान में सैकड़ों प्रतिभागियों का एक साथ डांडिया गरबा की प्रस्तुति देना अपने आप में अद्भुत कला है । वहीं पूजा समिति द्वारा पंडाल में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है । समिति के वॉलिंटियर्स के अलावा पुलिस के जवान और निजी बाउंसर अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 21 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    IMG 20241008 04053159

    आयोजन में इनकी है अहम भूमिका

    इस आयोजन के सफल संचालन में संस्थापक सदस्य अधिवक्ता अशोक तिवारी, संयोजक ठाकुर छन्नू सिंह, अध्यक्ष विवेक पांडेय, सचिव अंकित तिवारी, सह सचिव जीतू पटेल, समिति समन्वयक शशिकांत शुक्ला, अनुशासन प्रभारी अधिवक्ता निखिल शर्मा, सांस्कृतिक सचिव रोहन सिंह क्षत्रिय, सुरक्षा प्रभारी राहुल सिंह समेत समिति के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं । उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी दीपक साहू ने दी।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026

    Raipur: मिनी सब जूनियर महान धनुर्धर गुरुगोविन्द जी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 29 नवंबर को

    November 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,108 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,572 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026

    मध्यप्रदेश बैतूल/स्वराज टुडे: आज हम आपको कैन्सर और अन्य बड़े से बड़े और असाध्य रोगों…

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.