What's Hot
Author: Deepak Sahu
आज का राशिफल: आज 14 अक्टूबर दिन सोमवार को चंद्रमा कुंभ राशि पर संचार करने वाले हैं, जहां पहले से ही शनिदेव विराजमान हैं। साथ ही गुरु वृषभ राशि में मौजूद होने से चंद्रमा और गुरु एक दूसरे चौथे व दशम भाव होने से केंद्र योग बना रहे हैं। केंद्र योग के साथ आज वृद्धि योग और शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से मेष राशि वालों के करियर में अच्छी वृद्धि होगी और सिंह राशि वाले सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। वहीं मकर राशि वाले यात्रा करते समय कुछ बातों…
सर्दियों के मौसम में गर्म पानी की जरूरत हर घर में होती है. गीजर एक ऐसा उपकरण है जिसका उपयोग सर्दी के मौसम में पानी को गर्म करने के लिए किया जाता है. इसे बाथरूम में इंस्टॉल किया जाता है और पानी को तुरंत गर्म कर देता है. ऐसे में नया गीजर खरीदना एक आम बात है. लेकिन, बाजार में कई तरह के गीजर उपलब्ध हैं, जिससे सही गीजर चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. इसलिए गीजर खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. गीजर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान ● बजट – सबसे पहले…
श्रीनगर/स्वराज टुडे: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद अब नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस और CPIM का गठबंधन सरकार बनाने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है. संभावना जताई जा रही है कि बुधवार-16 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर में नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है. इस बीच नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीरी पंडितों को लेकर बड़ा बयान दिया है. पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला ने कही ये बात जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने सरकार के गठन से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे पूरी…
छत्तीसगढ़ धमतरी/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना अर्जुनी पुलिस थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई, जहां एक नाबालिग किशोर ने दिनदहाड़े चाकू मारकर एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी की हत्या कर दी। यह घटना रविवार शाम करीब 6:30 बजे बठेना वार्ड में हुई, जिसने पूरे वार्ड में हड़कंप मचा दिया है। घटना के बाद वार्डवासियों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग किशोर और बुजुर्ग व्यक्ति के बीच विवाद अर्जुनी पुलिस से…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: संजू सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में 40 गेंद पर शतक लगाने का कमाल किया. संजू टी-20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. वहीं, ओवरऑल टी-20 में संजू भारत की ओर से तेज शतक लगाने के मामले में चौथे बल्लेबाज हैं. संजू ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 47 गेंद पर 111 रनों की पारी खेली जिसमें 11 चौके और 8 छक्के लगाए. भारत ने तीसरा टी-20 मैच बांग्लादेश के खिलाफ 133 रनों से जीतने में सफलता हासिल की. संजू को उनकी धुआंधार पारी के लिए…
दशहरा के मौके पर देशभर में धूम दिखाई दी. सबने जमकर खरीददारी की और दशहरा ग्राउंड में रावण दहन का नजारा देखा. सोशल मीडिया पर भी इस मौके पर रावण के पुतले से जुड़े अनेक वीडियो देखने को मिल रहा है. इन्हीं में से एक वीडियो अब अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. इसमें रावण को जलाते समय पुतले में भयंकर आग लगी और फिर उसमें लगे पटाखे लोगों पर गिरने लगे. जलते पटाखे अपनी ओर आता देख लोग इधर-उधर भागने लगे. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस पर नेटिजन्स खूब रिएक्शन दे…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबे जिले की मानिकपुर पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,जिसने एक नाबालिग किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया था। बता दें कि पिछले दिनों एक नाबालिग किशोरी ने सुनालिया चौक स्थित नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसकी लाश रायगढ़ जिले के खरसिया से बरामद की गई थी। मृतका की शिनाख्ती होने के बाद पुलिस ने जांच शुरु की और आरोपी संतोष तिवारी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया था । किशोरी द्वारा नहर में छलांग लगाए जाने के बाद से ही…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पं. रविशंकर शुक्ल नगर में बीते 9 दिनों से चल रहे गरबा-डांडिया उत्सव का समापन एक शानदार समारोह के साथ हुआ, जिसने पूरे शहर को सांस्कृतिक जोश और ऊर्जा से सराबोर कर दिया। पं. रविशंकर शुक्ल नगर में आयोजित यह उत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि एक ऐसा सांस्कृतिक उत्सव भी साबित हुआ, जिसने सभी आयु वर्ग के लोगों को एक साथ जोड़ दिया। आयोजन के समापन में उत्साह, नृत्य और उल्लास की ऐसी छटा बिखरी कि शहर के लोगों की स्मृतियों में यह आयोजन लंबे समय तक ताज़ा रहेगा। समापन समारोह की शोभा…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: एक तरफ जहां पूरा देश दशहरा मनाने में जुटा हुआ था, तो वहीं बिलासपुर जिले में अलग अलग तीन मर्डर की खबर से पूरा क्षेत्र दहल गया । पुलिस तीनों मामलों की जांच में जुट गई है। तखतपुर में प्रेमिका की हत्या मिली जानकारी के अनुसार, पहली वारदात तखतपुर में हुई, जहां एक युवती की एक हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला के प्यार में बदहवास युवक ने फोन कॉल में बात नहीं करने और संबंध नहीं बनाने पर महिला को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी युवक नरेंद्र…
मुम्बई/स्वराज टुडे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के तुरंत बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी के अनुसार, उनके कार्यालय के बाहर कम से कम तीन लोगों ने घात लगाकर उन पर हमला किया. गाड़ी पर फायरिंग बताया जाता है कि जैसे ही वह कार्यालय पर पहुंचे हमलावर दौड़ते हुए आए और सिद्दीकी पर अंधाधुंध कई राउंड गोलियां चलाईं. उन्हें 4 गोलियां लगीं, जिनमें से एक सीने में लगी. पुलिस ने…
