Author: Deepak Sahu
उत्तरप्रदेश बहराइच/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या के मामले में बवाल बढ़ता ही जा रहा है. सोमवार सुबह आक्रोशित ग्रामीण फिर लाठी-डंडों से लैस होकर रामगोपाल के शव के साथ महसी तहसील पहुंचे. ग्रामीणों की मांग है कि उन्हें खून का बदला खून से चाहिए. साथ आरोपियों के घर पर बुलडोजर एक्शन की मांग भी की जा रही है. इस बीच अनियंत्रित भीड़ बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए घटनास्थल की तरफ बढ़ गई, जहां पर रामगोपाल की हत्या हुई. भारी पुलिस बल की तैनाती के बावजूद भीड़ को…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 द्वारा आज दिनांक 14 अक्टूबर को रात्रि 9:00 बजे से भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । नवरात्रि एवं दशहरा उत्सव के उपलक्ष्य में कोरबावासियों के मनोरंजन हेतु भारत के प्रसिद्ध कवि अपनी रचनाओं का वाचन करेंगे। इस कवि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कवि सम्राट पद्मश्री सुरेंद्र दुबे, मुंबई से हास्य कवि दिनेश बावरा , मुंबई के खंडाला से हास्य कवि रोहित शर्मा और बड़ोदरा से कवयित्री श्वेता सिंह शामिल हो रहे हैं । दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विवेक पांडे ने कोरबावासियों…
छत्तीसगढ़ बालकोनगर/स्वराज टुडे: कोरबा कलेक्ट्रेट में मुख्य अतिथि श्रीमती रीना अजय जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, कोरबा और श्री चिराग ठक्कर जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने टी एवं कॉफी आउटलेट ‘उनाटी’ का उद्घाटन किया। छत्तीसगढ़ में संचालित ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के सहयोग से बालको की उन्नति परियोजना के माइक्रो एंटरप्राइज ‘उनाटी’ के स्टॉल की शुरूआत की गई। स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाएं कलेक्ट्रेट में विभिन्न फ्लेवर की चाय, कॉफी और नाश्ता बेचेंगी। बिहान और बालको द्वारा एसएचजी महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके बेहतर जीवनशैली को सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक मजबूत कदम…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि अगर कोई व्यक्ति इस अधिनियम के तहत आवेदन प्रस्तुत करता है तो उसे हर हाल में जानकारी देनी होगी। दरअसल कुदुदंड, बिलासपुर स्थित चर्च ऑफ ख्राइस्ट ने यह कहते हुए जानकारी देने से इंकार कर दिया था कि उसे केंद्र और राज्य शासन से किसी तरह का अनुदान नहीं मिलता है। साथ ही जानकारी मांगने वाला व्यक्ति संस्था से संबंधित भी नहीं है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिलासपुर के कुदुदंड स्थित चर्च चर्च ऑफ ख्राइस्ट मिशन से संबंधित एक मामले की…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया 09 रनों से जीता। ऑस्ट्रेलिया ने इसी के साथ लीग स्टेज के दौरान खेले गए सभी मुकाबलों को जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं टीम इंडिया लगभग सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। भारतीय महिला टीम ने इस वर्ल्ड कप में बेहद खराब प्रदर्शन किया और फैंस को पूरी तरह से निराश किया है। फैंस को टीम इंडिया से…
आज का राशिफल: आज 14 अक्टूबर दिन सोमवार को चंद्रमा कुंभ राशि पर संचार करने वाले हैं, जहां पहले से ही शनिदेव विराजमान हैं। साथ ही गुरु वृषभ राशि में मौजूद होने से चंद्रमा और गुरु एक दूसरे चौथे व दशम भाव होने से केंद्र योग बना रहे हैं। केंद्र योग के साथ आज वृद्धि योग और शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से मेष राशि वालों के करियर में अच्छी वृद्धि होगी और सिंह राशि वाले सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। वहीं मकर राशि वाले यात्रा करते समय कुछ बातों…
सर्दियों के मौसम में गर्म पानी की जरूरत हर घर में होती है. गीजर एक ऐसा उपकरण है जिसका उपयोग सर्दी के मौसम में पानी को गर्म करने के लिए किया जाता है. इसे बाथरूम में इंस्टॉल किया जाता है और पानी को तुरंत गर्म कर देता है. ऐसे में नया गीजर खरीदना एक आम बात है. लेकिन, बाजार में कई तरह के गीजर उपलब्ध हैं, जिससे सही गीजर चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. इसलिए गीजर खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. गीजर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान ● बजट – सबसे पहले…
श्रीनगर/स्वराज टुडे: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद अब नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस और CPIM का गठबंधन सरकार बनाने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है. संभावना जताई जा रही है कि बुधवार-16 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर में नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है. इस बीच नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीरी पंडितों को लेकर बड़ा बयान दिया है. पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला ने कही ये बात जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने सरकार के गठन से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे पूरी…
छत्तीसगढ़ धमतरी/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना अर्जुनी पुलिस थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई, जहां एक नाबालिग किशोर ने दिनदहाड़े चाकू मारकर एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी की हत्या कर दी। यह घटना रविवार शाम करीब 6:30 बजे बठेना वार्ड में हुई, जिसने पूरे वार्ड में हड़कंप मचा दिया है। घटना के बाद वार्डवासियों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग किशोर और बुजुर्ग व्यक्ति के बीच विवाद अर्जुनी पुलिस से…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: संजू सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में 40 गेंद पर शतक लगाने का कमाल किया. संजू टी-20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. वहीं, ओवरऑल टी-20 में संजू भारत की ओर से तेज शतक लगाने के मामले में चौथे बल्लेबाज हैं. संजू ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 47 गेंद पर 111 रनों की पारी खेली जिसमें 11 चौके और 8 छक्के लगाए. भारत ने तीसरा टी-20 मैच बांग्लादेश के खिलाफ 133 रनों से जीतने में सफलता हासिल की. संजू को उनकी धुआंधार पारी के लिए…
