What's Hot
Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: ज़िले की होनहार वरिष्ठ कवयित्रियों में शुमार अंजना सिंह को बीते शनिवार मैजिक & आर्ट्स यूनिवर्सिटी फ़रीदाबाद नई दिल्ली द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाज़ा गया है. द कैसल ऑफ आर्ट थिएटर दशमेष प्लाज़ा में आयोजित दीक्षांत समारोह में सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. रामावतार शर्मा के मुख्य आतिथ्य व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. सतीश कुमार, मेवाड़ विश्वविद्यालय के पूर्व निदेशक डॉ. एस के रोहेला के विशिष्ट आथित्य में श्रीमती सिंह को डॉक्टरेट की उपाधि मिली. ज्ञात हो कि श्रीमती सिंह एक विश्वरिकार्ड होल्डर कवयित्री हैं जिनका नाम गोल्डनऑफ बुक में दर्ज है।…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि संपूर्ण छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण की गतिविधियां बढ़ रही हैं, जो कि न केवल हिंदू समाज बल्कि समस्त समाज के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं। हमें यह ज्ञात हुआ है कि कोरबा घंटाघर में मसीही आत्मिक सत्संग का आयोजन होने जा रहा है। ऐसे कार्यक्रमों में अनेक बार प्रलोभन, लालच, या अंधविश्वास का सहारा लेकर लोगों को प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप समाज में धर्मांतरण जैसी गतिविधियाँ बढ़ती हैं। इस संदर्भ में हम विनम्रता से अनुरोध…
मुम्बई/स्वराज टुडे: किसी महिला का पुरुष के साथ होटल का कमरा बुक करना और कमरे में अंदर जाना इस बात की सहमति नहीं है कि वह शारीरिक संबंध बनाने के लिए तैयार है। ये बात बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा पीठ ने अपने एक अहम फैसले में कही है। बॉम्बे हाई कोर्ट के जज भारत पी देशपांडे ने ये बात कही है। हाई कोर्ट ने ये दलील देते हुए मार्च 2021 में बलात्कार के मामले में ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया जिसमें आरोपी गुलशेर अहमद के खिलाफ मामला बंद कर दिया गया था। कोर्ट ने क्या…
मुम्बई/स्वराज टुडे: फ़िल्म, टीवी जगत के अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह ने निर्माता निर्देशक डॉ कृष्णा चौहान के साथ बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2024 के पोस्टर का अनावरण किया जिसका आयोजन 14 दिसंबर को मेयर हॉल अंधेरी में हो रहा है जहां कई सितारे आएंगे। यह इस समारोह का 6ठा साल है। इस अवार्ड के लिए नामांकन जारी है। अभी से इसकी भव्य तैयारी शुरू है। निर्माता, निर्देशक, समाजसेवी डॉ कृष्णा चौहान केसीएफ फाउंडेशन के बैनर तले इस कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। डॉ कृष्णा चौहान ने 2 अक्टूबर को 4थे ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2024’ का आयोजन भी किया था। केसीएफ…
आज का राशिफल: आज 11 नवंबर दिन सोमवार को चंद्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करने वाले हैं। साथ ही आज रवि योग, व्याघात योग और शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से वृषभ राशि वालों को भाग्य का हर क्षेत्र में साथ मिलेगा और कन्या राशि वालों की मन की इच्छाएं पूरी होंगी। वहीं मीन राशि वाले संतान के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। ग्रहों की स्थितियों के बीच सोमवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं… मेष राशि…
छत्तीसगढ़ धमतरी/स्वराज टुडे: धमतरी में रोबोट ट्रेडर्स एफएक्स लिमिटेड नामक कंपनी में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 1 करोड़ 17 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस धोखाधड़ी में शामिल एक आरोपी को भिलाई से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है। जानिए कैसे हुई ठगी सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार, प्रार्थी उमेश कुमार पटेल ने 8 नवंबर 2024 को शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2022 से जुलाई 2023 के बीच भिलाई निवासी ज्ञान प्रकाश साहू और देवकृष्ण साहू ने उनसे संपर्क किया।…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में हाथी समस्या खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। यहां के कोरबी सर्किल में 49 हाथियों का दल फिर से पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार रात्रि में अचानक पहुंचे हाथियों के इस दल ने कोरबी एवं आसपास के गांव में ग्रामीणों के खेतों में वहां पककर तैयार धान की फसल को रौंद दिया है। ग्रामीणों द्वारा हाथियों के आने तथा फसल रौंदे जाने की सूचना दिए जाने पर वन विभाग का अमला अलर्ट हो गया है और गजदल की निगरानी करने के साथ ही नुकसानी…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत दैहान पारा क्षेत्र में जानकारी के अनुसार एक युवक द्वारा सब्जी काटने वाले चाकू से दूसरे युवक पर वार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस ने संदेही को हिरासत में ले लिया हैं। बताया जा रहा हैं कि कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र आजाद नगर में एक युवक ने मामूली विवाद को लेकर दूसरे युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू चलने की सूचना पर बालको निवासी एक संदेही युवक को हिरासत में लिया गया है। यह भी पढ़ें: जिस महिला को उसका पति नहीं…
मध्यप्रदेश गुना/स्वराज टुडे: ‘मेरा पति मुझे लेने के लिए नहीं आता है, मेरी इज्जत नहीं करता है, गांव के लोग गंदी निगाह से देखते हैं। सास और ससुर भी परेशान करते हैं। यह कहते हुए एक महिला ने वीडियो बनाया और फांसी के फंदे से झूलकर अपना जीवन खत्म कर लिया। मामला मधुसूदनगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां शनिवार शाम यह आत्मघाती कदम उठाया गया। पांच साल पहले हुई थी शादी दरअसल, गुंजारी गांव में रहने वाली 25 वर्षीय महिला मालतीबाई अहिरवार की शादी पांच साल पहले नसीरपुर गांव के विनोद पुत्र जगवीर सिंह से हुई थी। लेकिन पिछले चार…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शासकीय जमीन पर पेट्रोल पंप संचालन करना संचालक नूतन राजवाडे को भारी पड़ गया। तहसीलदार द्वारा दर्ज अतिक्रमण के प्रकरण में संचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया था। स्पष्टीकरण के संबंध में संचालक द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। ग्राम कनकी तहसील बरपाली स्थित शीतला फ्यूल पेट्रोल पम्प का आंशिक हिस्सा शासकीय भूमि पर किए जाने तहसीलदार ने प्रकरण दर्ज कराया था।जिलादण्डाधिकारी के अनुमोदन पश्चात अतिरिक्त जिलादण्डाधिकारी ने नूतन राजवाडे को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। 2 दिवस के भीतर अधोहस्तारकर्ता के समक्ष उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा…
