What's Hot
Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शरद चन्द्र वर्मा पिता राज कुमार वर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी पाटलीपुत्र कालोनी राजकिशोर नगर सरकण्डा ने दिनांक 11.11.2024 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पत्नि जिला अस्पताल बिलासपुर में नर्स के पद पर कार्यरत् है जहां मंजू पाटले नामक महिला भी नर्स है, जिससे इसकी पत्नि व मंजू पाटले के साथ अच्छा जान पहचान है, जिससे वर्ष 2022 में वे लोग अन्य स्टाफ के साथ रायपुर पिकनिक पर गये थे, जहां मंजू पाटले ने सतीश कुमार सोनवानी नामक व्यक्ति से मिलवाया और मंत्रालय रायपुर में अधिकारी…
आज का राशिफल : आज 12 नवंबर दिन मंगलवार को चंद्रमा का गोचर दिन रात मीन राशि में हो रहा है। ऐसे में आज ग्रहण योग से कई राशियों को परेशानी हो सकती है। लेकिन मंगल और सूर्य के शुभ योग से आज का दिन मेष, धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल। मेष राशि मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए सुखद और मंगलकारी रहेगा। सामाजिक क्षेत्र हो या…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जमीन में खजाना होने के संदेह पर तंत्र साधना करने के साथ ही बकरे की बलि देने की तैयारी कर रहे पांच लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। उनके पास से बकरा, नींबू समेत अन्य सामान मिला। घटना बांगो थाना अंतर्गत ग्राम मातिन में सामने आया है। यहां गांव माती के बाहर स्थित एक भगवान राम एवं बजरंग मंदिर से कुछ दूरी पर पांच लोग पूजा अर्चना कर रहे थे। जानकारी मिलने पर ग्रामीण वहां पहुंच गए और पांचो को पकड़ लिया। इस बीच ग्राम सरपंच रमाकांत श्याम भी वहां पहुंचा और पकड़े…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: विदिशा में चल रहे 68वीं स्कूल गेम्स नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बालको के रहने वाले होनहार फाइटर वेदांत कश्यप ने एक बार फिर कोरबा और छत्तीसगढ़ को गौरांवित किया है। स्कूल गेम्स में वेदांत के कांस्य जीतने पर परिवार एवं खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। स्कूल गेम्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया और मध्यप्रदेश स्कूल विभाग द्वारा विदिशा के खेल स्टेडियम में आयोजित अंडर 14, 17 बालक/बालिका वर्ग में देश भर के 32 राज्यों एवं बोर्ड से कऱीब 1500 खिलाडियो के बीच चल रहे मुक़ाबले में में वेदांत ने अपने वजन समूह में पदक…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के बीच सभी पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने में जुट गई हुई है। कांग्रेस और बीजेपी नेताओं द्वारा धुंआधार आमसभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है, जिसमें वो मंच पर सबके सामने भगवान की मूर्ति लेने से इंकार कर रहे हैं। राहुल के वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने न सिर्फ मूर्ति लेने से इंकार कर दिया बल्कि शख्स को मंच से साइड कर दिया गया। आइये…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: एनटीपीसी कोरबा में 7 नवम्बर 2024 को स्थापना दिवस के अवसर पर एक शानदार अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी रचनाओं से समा बांध दिया। सभा कक्ष पूरा भर चुका था और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ हर कविता का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे (रायपुर) द्वारा की गई। उन्होंने अपनी कविताओं से जीवन के विभिन्न पहलुओं को छुआ और श्रोताओं को अपनी भावनाओं से जोड़ा। इसके बाद, डॉ. अनिल चौबे (वाराणसी) और श्री चंदन राय…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: बच्चों के मानसिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल में, ब्रह्माकुमारी और बाल भवन तथा मैत्री महिला समिति (MMS), एनटीपीसी कोरबा के कल्याण विंग ने 09.11.2024 को बाल भवन परिसर में “सशक्त मानसिकता” विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित किया। यह सत्र ब्रह्माकुमारी से जुड़ी श्रीमती स्मृति द्वारा संचालित किया गया, जो प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरिय विश्वविद्यालय की एक फैकल्टी सदस्य हैं। उन्होंने बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और तनाव प्रबंधन पर मूल्यवान जानकारी साझा की। इस सत्र में बच्चों को चुनौतियों का सामना करने, मानसिक दृढ़ता विकसित करने और आज की…
* पत्रकारों के विरोध स्थल पर टेंट और बैनर हटाए, खाना फेंका; धरने में शामिल पत्रकारों ने प्रशासन से पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी के निलंबन की मांग की। * पत्रकारों के आंदोलन को बलपूर्वक समाप्त करने की कोशिश; पत्रकार राकेश तम्बोली के समर्थन में हुए धरने पर पुलिसिया दमन के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। दुर्ग/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ का सबसे खूबसूरत शहर दुर्ग आज पुलिस की कायराना हरकत से पुरे छत्तीसगढ़ में निंदा का कारण बन रहा है । पुलिस और प्रशासन को सुचना देने के बाद भी पत्रकारों के शांति पूर्ण आंदोलन को कुचलने का प्रयास पुलिस के द्वारा किया…
छत्तीसगढ़ कांकेर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के कांकेर में प्रेमी युगल जंगल में पेड़ से लटके मिले। शव 2 दिन पुराने बताए जा रहे हैं। मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है। आशंका जताई जा रही है कि यह ऑनर किलिंग का भी मामला हो सकता है । क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक मिचिपारा गांव के रिस्टिल ने अंदाजा लगाया कि जंगल में लड़का-लड़की को फांसी पर लटकाकर मार दिया गया है। शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव गांव से करीब 3 किलोमीटर अंदर…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने ग्राम सन्देल में ऐतिहासिक नारी शक्तियों, रानी दुर्गावती जी और रानी अहिल्याबाई होलकर जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य पथ संचलन का आयोजन किया। इस आयोजन में 200 से अधिक दुर्गावाहिनी की बहनों ने जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। पथ संचलन में शामिल सभी बहनों ने मातृशक्ति के आदर्शों को अपनाते हुए अपने ग्राम और समाज में हिंदू विचारों का प्रसार करने का संकल्प लिया। उन्होंने समाज में जागरूकता और धार्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। दुर्गावाहिनी की बहनों ने कहा कि…
