Author: Deepak Sahu
मुंबई/स्वराज टुडे : खलनायक, चरित्र अभिनेता और अब गायक। पर्दे की तस्वीर लगातार बदल रही है। समय का चक्र ऐसा चला कि जिस अभिनेता ने अपनी खलनायकी से नायक की दुनिया में बार-बार रंग में भंग डाला, वही खलनायक विविध किरदारों में अपनी दमदार परफॉर्मेंस देते हुए अचानक सुरों की दुनिया में उतर आया। हैरान कर देने वाला यह कारनामा कर दिखाया है अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने। श्रोता हैरान हैं कि पर्दे पर नफरत और दहशत फैलाने वाला अभिनेता एकाएक रैपर कैसे बन गया। उन्होंने अपने पहले ही रैप सांग ‘तानाशाही’ से सनसनी फैला दी है। यह रैप सांग यू—ट्यूब…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: एक बार फिर मणिपुर में हिंसा भड़क उठी है। यहां इंफाल में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के निजी आवास पर उग्र भीड़ के हमले के एक दिन बाद मणिपुर पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां कई विधायकों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी के बाद हुई हैं। शनिवार को इंफाल घाटी के कई जिलों में बड़े पैमाने पर हिंसा भड़क उठी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हिंसा कथित तौर पर जिरीबाम में छह शव मिलने के बाद भड़की थी, जिन्हें कथित तौर पर उग्रवादियों ने अगवा कर लिया था। बता दें, गुस्साई भीड़ ने…
शेर, जंगल का सबसे ताकतवर और प्रतिष्ठित जानवर, अपनी अद्वितीय शक्ति और राजसी आभा के लिए जाना जाता है। इसे “जंगल का राजा” कहा जाता है।लेकिन क्या आपने सोचा है कि जब आप सफारी गाड़ी में होते हैं, तो शेर इंसानों पर हमला क्यों नहीं करते? इस रहस्य को समझने के लिए हमें शेर के स्वभाव और व्यवहार को जानना होगा। शेर इंसानों पर क्यों हमला करते हैं? शेर आमतौर पर बिना वजह हमला नहीं करते। हालांकि, वे अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए या जब उन्हें खतरा महसूस होता है, तो आक्रामक हो सकते हैं। इंसानों को देखकर शेर…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कैबिनेट से इस्तीफा (Kailash Gahlot ) दे दिया है. साथ ही साथ उन्होंने आम आदमी पार्टी से भी इस्तीफे का भी एलान किया है. कैलाश गहलोत ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर इसकी जानकारी दी. उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा है कि आम आदमी की पार्टी की सरकार दिल्ली के लोगों से किए गए अपने वादे पूरे नहीं कर पाई है. चिट्ठी में उन्होंने यमुना की सफाई और केजरीवाल के सरकारी बंगले के निर्माण का मुद्दा भी उठाया है. ‘और कोई विकल्प नहीं बचा…’ कैलाश गहलोत…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: सिम्स मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में MBBS कर रही एक छात्रा ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली, इस घटना के बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया. घटना के बाद सहेलियों ने आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, मृतिका का नाम भानू प्रिया सिंह है, जो की 2018 बैच की MBBS की छात्रा थी. साल 2023 में वो पास आउट हुई थी, जिसके बाद अंबिकापुर के सुखरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र…
*धान विक्रय उपरांत किसानों को त्वरित भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु किया निर्देशित *धान खरीदी केंद्रों ,राईस मिलों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के दिए निर्देश *कलेक्टर ने धान खरीदी के सम्बंध में ली बैठक कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जिले में धान खरीदी अवधि के दौरान पंजीकृत कृषको से आगामी दिवसों मे धान खरीदी के संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्बंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई। साथ ही धान खरीदी के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। इस दौरान जिला खाद्य अधिकारी श्री घनश्याम सिंह कंवर, नोडल अधिकारी सहकारी बैंक श्री एस के…
उत्तरप्रदेश बरेली/स्वराज टुडे: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी आयुष्मान योजना से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को उपचार कराने में बहुत राहत मिल रही है। सरकारी अस्पतालों के अलावा बड़े निजी अस्पतालों में भी उन्हें निश्शुल्क उपचार मिल रहा है। दीपमाला हास्पिटल के डाक्टर ने आयुष्मान कार्ड लेकर उपचार कराने पहुंचे मरीज और उसके तीमारदार को खरी-खोटी सुनाने के बाद प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर तीमारदार को खदेड़ दिया। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद सीएमओ ने जांच कमेटी गठित कर दी है। ‘फ्री वाले इलाज में मरीज सही नहीं होगा’ शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर, कलान…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोरबा जिलावासियों को बेहतर और महानगरीय तर्ज पर उपचार की सुविधा उपलब्ध करा रहे एनकेएच ग्रुप द्वारा एनकेएच, मल्टीस्पेश्यालिटी हॉस्पिटल (कटघोरा) का शुभारंभ सोमवार, 18 नवंबर को किया जा रहा है। इसका शुभारंभ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के हाथों किया जाएगा। इस अवसर पर उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर, तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम, पूर्व विधायक रामदयाल उइके, जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ. राजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष धन्नू दुबे, नगर पालिका कटघोरा अध्यक्ष रतन मित्तल, उपाध्यक्ष बजरंग पटेल सहित कटघोरा क्षेत्र के गणमान्य…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में फिर एक बार तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है. जहां एक युवक सड़क पर लापरवाही पूर्वक स्पोर्ट्स बाइक चलाते हुए सामने चल रही गाड़ी से रेस लगाने लगा। इस दौरान ओवरटेक करते समय वह दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला बालकों थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की शिनाख्त महर्षि गुप्ता पिता हरिश्चंद्र गुप्ता के रूप में हुई है, जो की मूलतः रायगढ़ का रहने वाला है और कोरबा में किराए के मकान में रहता था। महर्षि बालको…
* दिल्ली में होने जा रही स्पेशल बच्चों के लिए अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 18नवंबर से 22नवंबर तक। * स्पेशल चाइल्ड अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 12 देश के बच्चे भाग ले रहे है। बिलासपुर/स्वराज टुडे:- अंतराष्ट्रीय स्तर की स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता दिल्ली के प्रयागराज स्टेडियम में होने जा रही है यह प्रतियोगिता स्पेशल चाइल्ड जो बच्चे होते है उनके लिए प्रतिवर्ष कराया जाता है जो एक अंतराष्ट्रीय स्तर में आयोजित की जाती है जिसमें बिलासपुर की बेटी सिमरन पुजारा का वूमनस बॉलिंग में चयन हुआ है इस प्रतियोगिता को ओलम्पिक में अंतराष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है जिसमें 12 देश के…
