Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजनांतर्गत जिले के सभी राशनकार्डधारी सदस्यों के ई-केवाईसी 31 मार्च 2025 तक पूर्ण कराने हेतु शासन द्वारा निर्देश जारी किए गए है। जिले के 11.93 लाख राशनकार्ड हितग्राहियों अंतर्गत 10.21 लाख हितग्राहियों के ई-केवाईसी पूर्ण किया गया है एवं 1.71 लाख हितग्राही ई-केवाईसी हेतु शेष है। खाद्य अधिकारी ने ई-केवाईसी हेतु शेष सभी राशनकार्ड हितग्राहियों से जिले/राज्य के किसी भी शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशन कार्ड एवं आधार कार्ड के साथ उपस्थित होकर ई-पॉश मशीन में बायोमेट्रिक के माध्यम से ई-केवाईसी की कार्यवाही पूर्ण कराने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया…
मध्यप्रदेश रीवा/स्वराज टुडे: रीवा कोर्ट में वकीलों ने प्रेमी जोड़े की जमकर पिटाई कर दी. दोनों कोर्ट में शादी के लिए पहुंचे थे. जब उन्होंने वकील को अपने-अपने नाम बताए तो हंगामा हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बामुश्किल बचाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जाने क्या है पूरा मामला मध्य प्रदेश के रीवा में लव मैरिज के लिए कोर्ट पहुंचे प्रेमी जोड़े को वकीलों ने धुन डाला. दोनों अलग-अलग धर्म से थे, इनमें लड़की हिंदू और लड़का मुस्लिम परिवार से था. वकीलों ने उनपर लव जेहाद का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई कर दी. घटना…
आज का राशिफल : 22 फरवरी का राशिफल ज्योतिषी गणना के अनुसार कन्या, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभप्रद और अनुकूल रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा अपनी नीच राशि वृश्चिक से निकलकर गुरु की राशि धनु में प्रवेश कर जाएंगे। और मंगल के साथ चंद्रमा का दृष्टि योग बनेगा। ऐसे में कल गजकेसरी उपरांत धन योग का भी निर्माण होगा जिससे इन राशियों के साथ आज का दिन और किन-किन राशियों के लिए लाभदायक होगा, जानिए आज का राशिफल। मेष राशि मेष राशि के लिए आज का दिन संघर्ष के बाद सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपके…
राजस्थान धौलपुर/स्वराज टुडे: धौलपुर में सैपऊ क्षेत्र के नुनहेरा गांव में एक 25 वर्षीय विवाहिता की दहेज की खातिर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला नीरज पत्नी कमल किशोर जाटव की करीब पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी। दो बच्चों की इस मां को उसके ससुरालीजनों ने हत्या के बाद उसके शव को गुपचुप तरीके से भूसे के कूप में जलाकर घर से फरार हो गए हैं। पीहर पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप पीहर पक्ष के लोगों ने दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना अधिकारी वीरेंद्र मीणा, एएसआई अजय सिंह घटना…
प्रयागराज/स्वराज टुडे: “छह माह पहले ही नई कार खरीदी थी। इसके बाद ही कार भी चलाना सीख लिए। नई गाड़ी चलाने को लेकर काफी उत्साहित रहते थे। कई दिन से कुंभ नहाने के लिए प्लान बना रहे थे। ट्रेन में भीड़ थी। टिकट नहीं मिल पा रहा था। इसलिए सोचा खुद की नई कार से परिवार के साथ प्रयागराज चला जाऊं। लेकिन, किसे पता था कि एक झपकी माता-पिता और बेटे समेत छह लोगों की जान ले लेगी।” यह बातें कहते-कहते संजय प्रसाद के दोस्त संटू और संजय फफक पड़े। दोनों ने कहा हमने कभी सोचा नहीं था कि संजय…
प्रयागराज/स्वराज टुडे: प्रयागराज संगम से कुछ दूरी पर गुरुवार को अलसुबह टूरिस्ट बस हादसे का शिकार हो गई। इसमें हरियाणा के सांपला नगर अंतर्गत नयाबास गांव के दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही गांव में सूचना मिली तो पूरे गांव में मातम छा गया। संगम स्नान करने के बाद तीनों शीला,कमला और राजकुमार परिवार के सदस्यों ने एक सेल्फी क्लिक की और फिर अपने घर भेज दी। इससे परिवार के सभी लोग काफी खुश थे, लेकिन फिर कुछ घंटों बाद सूचना मिली कि सड़क हादसे में तीनों की मौत हो गई।…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: बिना नीट यूजी परीक्षा पास किए स्टूडेंट्स विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई नहीं कर सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने विदेश से मेडिकल कोर्स करने के लिए नीट यूजी योग्यता की वैधता बरकरार रखी है. अब विदेश से मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए इच्छुक स्टूडेंट्स को विदेशी मेडिकल संस्थानों में एडमिशन लेने के लिए नीट यूजी परीक्षा पास करनी होगी. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के उस नियम को बरकरार रखा, जिसके तहत विदेशी संस्थानों में मेडिकल यूजी पाठ्यक्रम करने के लिए छात्रों के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET) उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) हर साल, लोगों को कैंसर का समय रहते पता लगाने और उसके रोकथाम के महत्व के बारे जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करता हैं। बालको सक्रिय रूप से अपने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समुदाय को कैंसर का समय पर पता लगाने और रोकथाम के महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता है। यह समझते हुए कि महिलाएँ अपने परिवार के स्वास्थ्य की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, बालको कैंसर के प्रति जागरूकता को प्राथमिकता देता है, और यह सुनिश्चित करता…
तेलंगाना/स्वराज टुडे: हाल के दिनों में युवाओं में हार्ट अटैक के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है, और यह गंभीर चिंता का विषय बन गया है। इसी कड़ी में तेलंगाना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महज 16 साल की छात्रा श्री निधि की हार्ट अटैक से मौत हो गई। स्कूल जाते समय आया अटैक, मौके पर ही गिर पड़ी 10वीं कक्षा की छात्रा श्री निधि रोज़ की तरह स्कूल जाने के लिए निकली थीं, लेकिन अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और वे स्कूल के पास ही गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद लोगों…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: न्यायधानी बिलासपुर के एक निजी स्कूल के गर्ल्स टॉयलेट में अचानक ब्लास्ट होने से 8वीं कक्षा की एक छात्रा बुरी तरह झुलस गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना के बाद सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, सेंट विंसेंट पलोटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज एक शरारती छात्र ने गर्ल्स टॉयलेट में केमिकल सोडियम डाल दिया था. जब 8वीं कक्षा की छात्रा ने वॉशरूम में फ्लश किया तो रिएक्शन होने से धमाका हो गया. घटना में छात्रा बुरी तरह से झुलस गई. गर्ल्स…
