Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

आज का राशिफल: आज 6 अप्रैल दिन रविवार को चंद्रमा का गोचर दिन रात कर्क राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर में आज पुष्य नक्षत्र से संचार करेंगे। और आज सूर्य एवं बुध की युति से बुधादित्य योग भी बना है। और इस पर रवियोग का भी आज संयोग बना है जो मेष, मिथुन और मकर राशि के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। देखिए अन्य सभी राशियों के लिए आज रविवार और रामनवमी का दिन कैसा रहेगा, जानें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक। ​मेष राशि  मेष राशि के लिए आज का दिन शुभ…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वक्फ (संशोधन) बिल को शनिवार देर शाम मंजूरी दे दी। सरकार ने नए कानून को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी किया। अब नए कानून को लागू करने की तारीख को लेकर केंद्र सरकार अलग से एक नोटिफिकेशन जारी करेगी। यह बिल (अब कानून) पर 2 अप्रैल को लोकसभा और 3 अप्रैल को राज्यसभा में 12-12 घंटे की चर्चा के बाद पास हुआ था। आईये जानते हैं वक़्फ़ संशोधित बिल को लेकर 10 बड़ी बातें.. 1) ऑनलाइन होगा वक्फ का डेटाबेस वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के पारित होते ही वक्फ कानून में बड़े बदलाव होंगे। कानून…

Read More

कोलकाता/स्वराज टुडे: पश्चिम बंगाल के जादवपुर विश्वविद्यालय में रामनवमी से पहले तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और कई अन्य छात्र संगठनों के अलावा हिंदू संगठनों ने यहां रामनवमी के आयोजन का ऐलान किया है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसे लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। हिंदू संगठनों का कहना है कि इस विश्वविद्यालय परिसर में ईद मनाई गई थी। फिर अब रामनवमी पर प्रतिबंध क्यों लगाया जा रहा है? छात्रों ने पहले ही विश्वविद्यालय प्रशासन से रामनवमी के लिए अनुमति मांगी थी। यूनिवर्सिटी ने क्या…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोरबा निवासी पंचराम चौहान की शिकायत पर एसीबी बिलासपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज 5 अप्रैल हरदीबाजार थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक मनोज मिश्रा को 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। शिकायत के अनुसार, बोलेरो वाहन से डीजल चोरी का झूठा आरोप लगाकर मनोज मिश्रा ने प्रार्थी से 50,000 रुपये की मांग की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने ट्रैप रचाया और थाना कोतवाली परिसर में ASI मनोज मिश्रा को रिश्वत लेते ही दबोच लिया। मनोज मिश्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: दिनांक 4 अप्रैल 2025 को कोसाबाड़ी मंडल भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन निहारिका फेज-1 के क्षमता भवन में किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेश, जिला, मंडल, शक्ति केंद्र संयोजक-सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा समेत सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलने वाले स्थापना दिवस से लेकर अम्बेडकर जयंती तक आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना था। कार्यशाला में मंडल प्रभारी डॉ. आलोक सिंह ने स्थापना दिवस के महत्व…

Read More

छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम सकरी में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर अनोखी श्रद्धा देखने को मिली। गांव की एक महिला रेवती फेकर ने मां दुर्गा के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट करते हुए अपने पेट पर ज्योति कलश की स्थापना की है। खास बात यह है कि, रेवती ने यह कलश बिना किसी मनोकामना के स्थापित किया है। उनका उद्देश्य केवल देवी मां की आराधना और सेवा है। रेवती की इस अनोखी साधना में उनके पति राहुल फेकर का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। राहुल ने बताया कि रेवती ने पहले भी ज्योति कलश…

Read More

छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति से देश-दुनिया को परिचित कराने के लिए आयोजित बस्तर पंडुम के समापन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिना लाग-लपेट के सीधे नक्सलवाद पर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि आज मैं मां दंतेश्वरी से आशीर्वाद लेकर आया हूं कि अगले चैत्र नवरात्रि तक यहां से लाल आतंक समाप्त हो जाए, और हमारा बस्तर खुशहाल हो. आयोजन में बड़ी संख्या में जुटे आदिवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस साल ‘बस्तर पंडुम’ बस्तर के उत्सव के रूप में मनाया गया है. लेकिन मैं मोदी जी का संदेश…

Read More

मध्यप्रदेश बड़वानी/स्वराज टुडे: संसद से वक्फ संशोधन बिल पारित होने के बाद ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड समेत कुछ मुस्लिम संगठनों ने देशव्यापी प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है. दूसरी तरफ रविवार को रामनवमी से पहले देशभर के जिलों में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. इस बीच मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एसडीएम आशीष कुमार माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को सख्त अंदाज में चेतावनी देते हुए दिख रहे हैं. सूरज-चांद नहीं देख पाएंगे बड़वानी जिले के सेंधवा शहर थाने में रामनवमी को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में सेंधवा एसडीएम…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: वक्फ संशोधन विधेयक, 2025 संसद के दोनों सदन, लोकसभा और राज्यसभा, से पारित हो चुका है. यह विधेयक बुधवार (2 अप्रैल) को संसद के निचले सदन लोकसभा से 288 वोट की बहुमत के साथ पारित हुआ. वहीं, गुरुवार (3 अप्रैल) को संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में 128 सदस्यों के मत से पारित हो गया. दोनों ही सदनों में विपक्ष दलों के सदस्यों ने इस विधेयक का विरोध किया. यहां तक की इस विधेयक को संविधान का उल्लंघन तक कहा, लेकिन जोरदार विरोध के बीच ये वक्फ संशोधन बिल संसद से पारित हो गया. कांग्रेस ने शुक्रवार…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिले के जंगल में अवैध कच्ची महुआ शराब की अवैध फैक्ट्री पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में उरगा पुलिस द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने और बिक्री करने वाले सिंडिकेट पर कठोर कार्यवाही की गई है। एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है जबकि 4 अन्य फरार हो गए। उरगा पुलिस ने ग्राम देवलापाठ में उक्त ठिकाने पर दबिश देकर आरोपी राजू धनवार पिता स्व. वैशाखु धनवार 40 वर्ष, निवासी मैनपारा देवलापाठ को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया। अन्य आरोपीगण मोटू उर्फ गजेंद्र धनवार, शिव धनवार, सरोज धनवार, मंत्री उर्फ सुकलाल धनवार…

Read More