Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: दिनांक 16/ 8 /2025 को विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ के संरक्षक मोहन सिंह प्रधान कार्यक्रम अध्यक्ष श्री बी एस पैंकरा उपाध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र भगत संगठन प्रमुख श्री रमेश सिरका क्रीड़ा प्रभारी श्री प्रवीण पलिया सांस्कृतिक कार्यक्रम निदेशक श्री राजेश पोर्ते एवं श्री पुरुषोत्तम सिंह मरावी जी के द्वारा विश्व आदिवासी मूल निवासी दिवस दिनांक 11 / 8/.2025 को सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अलग-अलग विधा में विजयी प्रतिभागियों को उपरोक्त समापन दिवस में अपना पुरस्कार नहीं ले पाने की स्थिति में शक्तिपीठ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा उनके ग्राम एवं घर में जाकर उन्हें नगद राशि पुरस्कार स्वरूप…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: समाज के उस वर्ग के लिए, जिन्होंने जीवन भर दूसरों का सहारा बनकर समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाई, अब उनके लिए न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) ने एक अनूठी और मानवीय पहल की है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनकेएच द्वारा नि:शुल्क होम चेकअप सेवा शुरू की है, जिसका उद्देश्य बुजुर्ग और असहाय नागरिकों को उनके घर पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यह सेवा 15 से 31 अगस्त 2025 तक कोरबा शहर के भीतर (10 किलो मीटर के दायरे में) लागू है। जिन वरिष्ठ नागरिकों को शारीरिक अक्षमता के कारण अस्पताल जाना संभव…
छत्तीसगढ़ जांजगीर चाम्पा/स्वराज टुडे: गायत्री परिवार द्वारा ग्राम बम्हनीडीह में आज दिनांक 17 अगस्त को मातृ सत्ता की जन्म शताब्दी 2026 के संदर्भ में 21वी. सदी नारी सदी उज्जवल भविष्य जिला स्तरीय नारी सशक्तिकरण कार्य शाला रखा गया है । इस कार्यक्रम में हमारे कोरबा के युग शिल्पी वैद्या श्रीमती डॉ. मनीषा सिंह (नाड़ी विशेषज्ञ), पूर्व महासचिव आयुश मेडिकल एसोसिएशन छ.ग. प्रान्त वरिष्ठ आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सक के द्वारा निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श दिया जायेगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के रोग जैसे लकवा, माइग्रेन, कर्णरोग, पाचन विकार, अर्थराईड्स, सिर दर्द मुत्र रोग, अल्सर, सायटिका, सफेद दाग, पथरी, गंजापन, स्पॉन्डिलाइटिस, एग्जिमा, जीर्णज्चर,…
उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: .राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके में शुक्रवार देर रात दो नौजवानों की हत्या से सनसनी फैल गई. काकोरी इलाके के ही रहने वाले मनोज और रोहित की बीच सड़क पर बेरहमी से गला काटकर हत्या की गई थी. मौके पर पहुंची पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या की वजह साफ नहीं हो रही थी लेकिन जैसे ही मृतक मनोज राजपूत और रोहित राजपूत के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली गई तो एक नंबर संदिग्ध मिला. वारदात से दो महीने पहले तक इस नंबर से मनोज की रोज़ बात हो रही थी लेकिन बीते दो महीने से मात्र…
छत्तीसगढ़ मुंगेली/स्वराज टुडे: भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री पं अटलबिहारी बाजपेयी जी की पुण्यतिथि अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय एवं डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम स्थित अटल परिसर पहुँचकर विधायक पुन्नूलाल मोहले एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधायक एवं पूर्वमंत्री पुन्नूलाल मोहले सर्वप्रथम डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में अटल परिसर में स्थापित भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी जी की प्रतिमा में माल्यार्पण व पुष्पांजलि के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसके पश्चात अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: तखतपुर के वार्ड क्रमांक पांच में कुछ लोग गोमांस काटकर बेचने की फिराक में थे। इसकी सूचना पर हिंदू संगठन से जुड़े लोग वहां पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही तखतपुर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने दो लोगों को पकड़कर थाने ले आई और बड़ी मात्रा में गोमांस जब्त कर लिया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मांस को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। तखतपुर थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल ने बताया…
छत्तीसगढ़ रायगढ़/स्वराज टुडे:: छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ के बैनर तले इस आंदोला की जानकारी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी, प्रदेश महासचिव कौशलेश तिवारी,डॉ रविशंकर दीक्षित, पूरन दास, हेमंत सिन्हा,प्रफुल्ल कुमार, जिलाध्यक्ष शकुंतला एक्का, डॉक्टर योगेश पटेल, वैभव डियोडिया, आनंद मिरि, संतोष बेहरा, राघवेंद्र बोहिदार, पवन प्रधान, रामसेवक साहू, अजय महीलांगे, जन्मजय सिदार, डॉक्टर कामिनी गुप्ता, नितेश यादव, अनिता यादव, नीलांबर वारे, डॉक्टर खीर सागर पटेल, उमेश जोल्हे, रीना गुप्ता, रोशनी लकरा ने संयुक्त रूप से दी । सरकार के बेरुखी एवं अड़ियल रवैया से परेशान कर्मचारियों ने इस बार आंदोलन को अनिश्चित कालीन करने का निर्णय लिया हैं, जिलाध्यक्ष…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बिलासपुर द्वारा आयोजित तृतीय सोपान जांच परीक्षा शिविर 11 अगस्त से 14 अगस्त 2025 तक विभिन्न संस्थाओं के कब – बुलबुल,स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर का तृतीय चरण – स्वर्ण पंख,तृतीय सोपान , निपुण जाँच परीक्षा शिविर आयोजित रहा। कार्यक्रम के समापन समारोहw के मुख्य अतिथि राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को अनुशासन का पूर्ण पालन करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि स्काउटिंग जीवन में सही राह दिखाकर आगे बढ़ने की शक्ति देती है। उन्होंने स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर को सेवा, निष्ठा और नेतृत्व के गुण…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: “स्वास्थ्य से बड़ा कोई धन नहीं” इसी सोच के साथ रिसदी रोड स्थित श्वेता हॉस्पिटल ने कोरबा और आसपास के मरीजों के लिए एक अनूठी पहल की है। सोमवार 18 अगस्त से 31 अगस्त तक शिशु रोग और हड्डी रोग विभाग में मरीजों को ओपीडी में पूरी तरह निःशुल्क परामर्श एवं उपचार प्रदान किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस अवधि में आने वाले सभी मरीजों को दवाइयों, लैब जांच, एक्स-रे, सोनोग्राफी समेत सभी उपचारों में 10% की विशेष छूट भी दी जाएगी। यह ऑफर केवल शिशु और हड्डी रोग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अस्पताल के…
छत्तीसगढ़ सारंगढ़/स्वराज टुडे: सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला क्षेत्र के तहसील सरसीवा से महज़ कुछ किलोमीटर की दुरी में स्थित पिकरीपाली गांव से दीप्ति जांगडे ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।अपनी पुर्ण मेहनत व संघर्ष को सिद्ध करतें हुए नीट परीक्षा MBBS में 108 वें रेंक हासिल कर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद में स्थान प्राप्त की है।जहां ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो ने कहा कि यह केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सम्मान और प्रेरणा की उपलब्धि है। मेहनत, समर्पण और परिवार के आशीर्वाद ने एक सपना साकार किया है।अब तुम सिर्फ डॉक्टर नहीं बन रही हो, बल्कि उन तमाम बेटियों…
