Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आजादी के जश्न पर बुजुर्गों के लिए एनकेएच की नि:शुल्क होम चेकअप सेवा, 31 अगस्त तक देंगे विशेष सेवा, शहर के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा लाभ
    Featured

    आजादी के जश्न पर बुजुर्गों के लिए एनकेएच की नि:शुल्क होम चेकअप सेवा, 31 अगस्त तक देंगे विशेष सेवा, शहर के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा लाभ

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250817 173119 9504
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: समाज के उस वर्ग के लिए, जिन्होंने जीवन भर दूसरों का सहारा बनकर समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाई, अब उनके लिए न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) ने एक अनूठी और मानवीय पहल की है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनकेएच द्वारा नि:शुल्क होम चेकअप सेवा शुरू की है, जिसका उद्देश्य बुजुर्ग और असहाय नागरिकों को उनके घर पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
    यह सेवा 15 से 31 अगस्त 2025 तक कोरबा शहर के भीतर (10 किलो मीटर के दायरे में) लागू है। जिन वरिष्ठ नागरिकों को शारीरिक अक्षमता के कारण अस्पताल जाना संभव नहीं है, उनके लिए यह पहल एक बड़ी राहत बनकर सामने आई है।

    हमारा फर्ज है, उनके लिए कुछ करें- डॉ. चंदानी

    हमने देखा है कि कई बुजुर्ग अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चुपचाप पीड़ा सहते हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि वे अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते या उनके पास कोई साथ देने वाला नहीं होता। यह सेवा सिर्फ चिकित्सा नहीं, बल्कि सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है, उन दादा-दादी, नाना-नानी और माता-पिता के लिए जिनके आशीर्वाद ने हमें इस मुकाम तक पहुंचाया है। जिन्होंने हमारे लिए जीवन जिया, अब हमारा फर्ज है उनके लिए कुछ करने का। मेडिकल टीम द्वारा जांच पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

    सेवा में शामिल है

    बीपी, शुगर, पल्स और तापमान की जांच, डॉक्टर द्वारा घर पर परामर्श, प्रारंभिक दवा की सलाह, आवश्यकतानुसार खून की जांच, घर पर रिपोर्ट की सुविधा (यदि आवश्यक हो तो) इन सभी सेवाओं के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें :  मौत से पहले ल‍िखा - 'मां मेरा अंतिम समय है, तुम लोगों को कोई परेशान करे तो जहर खाकर मर जाना'

    कैसे लें सेवा का लाभ

    जो बुजुर्ग या उनके परिजन इस सेवा का लाभ लेना चाहते हैं, वे व्हाट्सएप नंबर 6232033210 पर “चेकअप” हिंदी या अंग्रेजी में लिखकर भेज सकते हैं। इसके अलावा जारी नंबर पर संपर्क कर विवरण के साथ पंजीयन सुबह 7 से शाम 5 बजे तक करा सकते है। पंजीकरण के बाद मेडिकल टीम द्वारा समय तय कर बुजुर्ग के घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

    सिर्फ कोरबा शहर के लिए उपलब्ध

    पहले चरण में यह सेवा सिर्फ कोरबा शहर (10 किलो मीटर के अंदर) के सीमित क्षेत्रों में उपलब्ध रहेगी, परंतु भविष्य में इसे विस्तार देने की योजना पर विचार किया जाएगा।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.