Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर 22 से 30 सितंबर 2025 तक होने वाले श्री राम कथा महोत्सव का भव्य आयोजन मां भवानी मंदिर परिसर दर्री में होने जा रहा है। साथ ही मानस मंदिर का भव्य लोकार्पण पद्म विभूषण श्री तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य पूज्य श्री रामभद्राचार्य जी महाराज जी के करकमलों से होगा। मानस मंदिर का निर्माण पूज्यनीय माताजी ज्योति पांडे, चंद्रकिशोर पांडेय, पुत्र मोहन जी के संकल्प से पूरा हो पाया है । यह मंदिर माता कौशल्या के गोद में बैठे प्रभु श्री राम की अद्भुत छवि को प्रदर्शित करती है। इस मंदिर के दीवारों…

Read More

छत्तीसगढ़ जशपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में प्रेस की आज़ादी पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जशपुर जिले में जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने स्थानीय पत्रकारों को कानूनी नोटिस थमा दिया है, जिसमें उन्हें मानहानि का मुकदमा दायर करने और एक-एक करोड़ रुपए हर्जाना वसूलने की चेतावनी दी गई है। नोटिस के अनुसार, संबंधित अधिकारी ने आरोप लगाया है कि पत्रकारों द्वारा प्रकाशित समाचार तथ्यहीन, भ्रामक और उनकी छवि धूमिल करने वाले हैं। नोटिस में साफ लिखा गया है कि अगर पत्रकार आगे भी ऐसी रिपोर्टिंग करेंगे तो उनके खिलाफ मानहानि अधिनियम 1867, दंड प्रक्रिया संहिता 1908 तथा अनुसूचित जाति…

Read More

🔸 पुलिस टीम के द्वारा कोरबा से कुल 4917 नाग प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ 06 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 🔸 पुलिस टीम के द्वारा वाराणसी उत्तर प्रदेश से कुल 14048 नग प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ 02 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 🔸 पुलिस की कार्यवाही में कुल 18965 नग प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ कोरबा से 06 आरोपी एवं वाराणसी उत्तर प्रदेश से 02 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कोरबा/स्वराज टुडे: श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल पाठक (भा.पु.से.) एवं…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर के छह पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। इन पर एक कांस्टेबल को हिरासत में लेकर बेरहमी से प्रताड़ित करने का आरोप है। पीड़ित कांस्टेबल की पत्नी ने एक लिखित शिकायत में 6 दिनों तक पुलिस हिरासत में चले टॉर्चर की ऐसी खौफनाक दास्तान सुनाई जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। सुप्रीम कोर्ट ने दिया था CBI को निर्देश यह पूरा मामला तब सामने आया जब सुप्रीम कोर्ट ने 21 जुलाई को CBI को इस मामले में FIR दर्ज…

Read More

■ आबकारी विभाग के कर्मचारियो के साथ दुर्व्यवहार कर गाली-गलौज मारपीट व वाहन मे तोड़फोड़ करने वालो पर पुलिस की कठोर कार्यवाही ■ 11 लोगो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल कोरबा/स्वराज टुडे: दिनांक 19/08/25 को थाना उरगा जिला कोरबा मे प्रार्थी नारायण सिंह कंवर आबकारी कार्यालय कोरबा के व्दारा लिखित शिकायत दर्ज रिपोर्ट दर्ज कराया कि  19/08/25 को प्रातः 09 बजे आबकारी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी ग्राम आमापाली मे आरोपी शंकर खड़िया के यहां अवैध कच्ची महुआ शराब निर्माण की सूचना पर रेड कार्यवाही की गई थी, जिसका विरोध शंकर खड़िया व उसके परिजनो रिस्तेदारो ने शासकीय कार्य…

Read More

आज का राशिफल : 22 अगस्त का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष,कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज आश्लेषा नक्षत्र से कर्क उपरांत सिंह राशि पर होगा चंद्रमा के इस गोचर के प्रभाव से आज कर्क राशि में त्रिग्रह योग का संयोग बनेगा। साथ ही आज कर्क राशि में स्थित होकर चंद्रमा गौरी योग का भी निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल। मेष राशि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में 8 वर्षीय बालक की मृत्यु हो गई। परिजन ने अस्पताल के जांच लैब तकनीशियन पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस पर अस्पताल प्रबंधन की प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने पर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के डीन ने लैब तकनीशियन को हटा दिया है। जानकारी के अनुसार मूलत: जशपुर निवासी अपने 8 वर्षीय पुत्र को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। उसका परिवार लगभग 12 साल से बालको में निवासरत है। बालक को खून की जरूरत होने पर उसका ब्लड सैंपल लेकर अस्पताल के टेस्ट लैब में जांच की…

Read More

मुंबई/स्वराज टुडे: बॉलीवुड की शानदार दिवा और अंतरराष्ट्रीय आइकन उर्वशी रौतेला एक बार फिर इतिहास रचते हुए भारत का परचम विश्व मंच पर ऊँचा कर रही हैं। अभिनेत्री ने अपने शानदार सफर में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि जोड़ी है, क्योंकि वह मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 को लगातार तीसरी बार जज करने वाली एकमात्र अभिनेत्री बन गई हैं। ऐसा कारनामा अब तक किसी भी भारतीय सेलिब्रिटी ने हासिल नहीं किया। इस खास अवसर को उर्वशी ने अपने इंडस्ट्री में 10 साल के गोल्डन एनिवर्सरी के रूप में भी सेलिब्रेट किया। भावुक होते हुए उन्होंने कहा, “एकमात्र महिला के रूप में मिस…

Read More

उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: मुख्यमंत्री जनता दरबार में गुरुवार को एक सेवानिवृत्त फौजी, 65 वर्षीय सतबीर गुर्जर जहर खाकर पहुंच गया। वहां पहुंचते ही उसने कहा कि वह जहर खाकर आया है। यह सुनते ही अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत पहले से बेहतर है। पुलिस को उसने बताया कि वह गाजियाबाद के विधायक नंदकिशोर गुर्जर से परेशान है। उनकी शिकायत लेकर वह मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पहुंचा था। पुलिस पूछताछ में सतबीर ने बताया कि वह गाजियाबाद के लोनी के सिरौली निवासी है। वह गाजियाबाद के विधायक नंद किशोर गुर्जर की शिकायत लेकर…

Read More

छत्तीसगढ़ सक्ती/स्वराज टुडे: प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा के प्रति राजा धर्मेंद्र सिंह ( जिला पंचायत सदस्य, सभापति सक्ती) जी ने हार्दिक आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मंत्री जी निरंतर जनहित के कार्यों में तत्पर रहते हैं और उनकी कार्यशैली से जनता को बड़ी उम्मीदें हैं। राजा धर्मेंद्र सिंह जी ने कहा कि राजस्व विभाग के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा है। आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में मंत्री जी ने हमेशा संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया है, जिससे कठिन परिस्थितियों में प्रभावित लोगों…

Read More