Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थिति में अब कोरबा के मरीजों को दूर बड़े शहरों तक भागने की जरूरत नहीं है। मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल ने थ्रॉम्बोलिसिस जैसी अत्याधुनिक सुविधा देकर कई ज़िंदगियों को नया जीवन दिया है। बीते कुछ एक माह में यहाँ 15 से अधिक मरीजों को समय रहते थ्रॉम्बोलिसिस देकर हार्ट अटैक से होने वाली मौत से बचाया गया है। मरीजों को तुरंत राहत मिली और परिवार को बड़ी चिंता से निजात। एमजेएम हॉस्पिटल की यह पहल कोरबा जैसे इलाके के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यहाँ के एमडी मेडिसिन डॉक्टर प्रिंस जैन…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: बाल सम्प्रेषण गृह की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। पिछली बार रिस्दी से बालको में शिफ्ट किये गए बाल सम्प्रेषण गृह के शुभारंभ की रात ही दो बाल अपराधी रौशनदान तोड़कर फरार हो गए थे। दो माह के भीतर ही गृह को कोहड़िया स्थित भवन में शिफ्ट कर दिया गया। यहां भी दो दिन के बाद आज सबेरे 4 बाल अपराधी फरार हो गए हैं। ये सभी जांजगीर जिले के बताये जा रहे हैं। बाल आयोग अध्यक्ष के निर्देश का भी विभाग पर नहीं पड़ा कोई असर बाल सम्प्रेषण गृह का संचालन…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले मे विषहीन और विषैले सांपों का निकलना लगातार जारी हैं जिसके कारण ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लगातार सर्प दंश का डर बना रहता हैं पर उस डर को कम करने का काम कोरबा जिले में बेहद सक्रिय जितेंद्र सारथी की टीम प्रयासरत हैं। जिस वक्त जिस जगह सांप घुसने की सूचना फोन के माध्यम से रेस्क्यू टीम को मिलती हैं वो जल्द से जल्द वहां पहुंच कर रेस्क्यु करते हैं। इसी कड़ी में आज बुधवारी बायपास रोड पर स्थित एक मंदिर में नाग का बच्चा निकल आया जिसके कारण वहां के पुजारियों में भय…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के ग्राम भुलसीडीह में बीती रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार गाँव के दो भाई कमरे में खाट पर लेटे हुए बातें कर रहे थे। तभी पास में मौजूद घोड़ा करैत (Common Krait) ने एक भाई को काट लिया। पहले डंक को दोनों ने किसी कीड़े का काटना समझकर अनदेखा कर दिया, लेकिन जैसे ही करैत ने दूसरी बार डसा तब देखा कि वहां एक सांप था जिसे लोकल भाषा में घोड़ा करैत कहते हैं, घरवालों ने तुरंत स्थिति को गंभीर समझा। परिजनों ने बिना देर किए दोनों भाइयों को जिला…
मुम्बई/स्वराज टुडे: टीवी इंडस्ट्री से दुखी कर देने वाली खबर आई है. एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है. प्रिया के अचानक निधन ने सभी को शॉक्ड कर दिया है. प्रिया ने कई टीवी शोज और वेब शोज में काम किया है. वो मराठी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. प्रिया का मुंबई में मीरा रोड स्थित घर पर निधन हो गया. प्रिया को कुछ सालों पहले कैंसर हुआ था. वो कैंसर से रिकवर भी कर रही थीं. लेकिन कुछ समय पहले फिर एक बार कैंसर उनकी बॉडी में फैलने लगा और उनके शरीर ने…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: इण्डियन बैंक, शाखा पावर हाउस रोड कोरबा से अभियुक्त विनायक ऑटो डील प्रो. राहुल सोनी पता- लव्हली केयर स्कूल के सामने गली में मकान नंबर 1/867, वार्ड नं. 05 देवांगन मुहल्ला कोरबा द्वारा 8,00,000/आठ लाख रूपये का ऋण लेकर उसे समय पर ना लौटाने एवं अभियुक्त द्वारा परिवादी बैंक को दिए गए 1,00,000/- रूपये के चेक के अनादरित होने की वजह से अभियुक्त को 1 महीने की सश्रम कारावास की सजा सुनाते हुए 1,40,000/- एक लाख चालीस हजार रूपये प्रतिकर के रूप में परिवादी बैंक को देने का आदेश पारित किया गया. मामले की जानकारी के अनुसार…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर , नगर पुलिस अधीक्षकगण के मार्गदर्शन में जिले में वर्तमान व आगामी त्यौहारों के दौरान कानून – शांति व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 15.08.2025 से 29.08.2025 तक जिले के विभिन्न थाना-चौकी एवं यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वाले वाहन चालकों पर विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान 69 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय भी पेश किया गया जहां न्यायालय…
दुर्ग/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक अनोखे चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह चोर केवल मंदिर की दान पेटी से पैसे की चोरी करता था। बड़ी बात ये है कि अगर उसे मंदिर में सोने-चांदी के गहने मिलते थे तो उन्हें नहीं चुराता था केवल पैसे की चोरी करता था। चोर एचआईवी पॉजिटिव था। उसका मानना है कि मैं भगवान के कारण संक्रमित हुआ हूं अब मेरा खर्च भी भगवान चलाएंगे। इसलिए वह केवल मंदिर में चोरी करता था। 2011 में गया था जेल मामले का खुलासा करते हुए एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि 2011…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: नरेंद्र मोदी सरकार की चर्चित योजना- प्रधानमंत्री जनधन के 11 साल पूरे हो गए हैं। योजना के तहत खोले गए खातों की संख्या 11 वर्ष में बढ़कर 56.16 करोड़ हो गई है। वहीं, खातों में 2.68 लाख करोड़ रुपये जमा किए गए। योजना के तहत खाताधारकों को कई बड़ी सुविधाएं मिलती हैं। इनमें से एक सुविधा ओवरड्राफ्ट की है। आइए इस सुविधा के बारे में विस्तार से जान लेते हैं। क्या है ओवरड्राफ्ट लिमिट प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत लाभार्थी 10000 रुपये तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि ओवरड्राफ्ट के तहत…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पत्नी के रहते पति ने किसी गैर से नजदीकी बढ़ा ली। उसने प्रेमिका के चलते पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह शादी के तीन साल बाद पत्नी पर पांच लाख रूपए लाने के दबाव बनाने लगा। उसके इस कृत्य में सास व ननद भी साथ देने लगी। हद तो तब हो गई, जब पति प्रेमिका को घर ले आया। यह सदमा पीड़िता बर्दाश्त नही कर सकी। उसने न्याय के लिए परिवार परामर्श केंद्र का सहारा लिया, लेकिन बात नहीं बनी। आखिरकार पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कर दी। मामले में पुलिस ने पति, सास…
