Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: 29 सितंबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज कोरबा नगर के स्वामी आत्मानंद विद्यालय, पंप हाउस में ब्लॉक स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने हुनर और विचारों का प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों ने “मेरे सपनों का भारत” विषय पर अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। विद्यार्थियों ने विकसित भारत की अपनी परिकल्पना को चित्रों में उकेरते हुए शिक्षा, तकनीक, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और समृद्धि जैसे विषयों को प्रमुखता से दर्शाया। वहीं…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी वर्ग के जिला अध्यक्ष गजानंद प्रसाद साहू (शहर) राजेश मानिकपुरी (ग्रामीण) तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी, जिला कांग्रेस कमेटी शहर के जिलाध्यक्ष मुकेश राठौर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनोज चौहान के नेतृत्व में एक रैली निकाली गई तथा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपति से मांग की है कि जनगणना जाति के आधार पर की जाए और प्रत्येक जाति के लिए विशिष्ठ वैज्ञानिक कोड, वैज्ञानिक वर्गीकरण सुनिश्चित किया जाए। जिला कांग्रेस कमेटी शहर के जिलाध्यक्ष गजानंद प्रसाद साहू ने बताया कि ओबीसी कांग्रेस द्वारा रैली निकाली गई और राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को…

Read More

रायपुर/स्वराज टुडे:विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय रायपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ पूर्णिमा शुक्ला विभागाध्यक्ष भूगोल विभाग कार्यक्रम की संयोजिका सुनीता चंसोरिया ने कहा नदियों का महत्व एवं हमारी जिम्मेदारी पर अपने विचार रखें हर साल सितंबर महीने के चौथे रविवार को यह दिवस मनाया जाता है 2026 की थीम है “जंगल नहीं तो नदिया नहीं, पानी नहीं तो जीवन नहीं”अनादि काल से नदियों ने हमारे समाज और जीवन को पोषित किया है नदियां संस्कृति और सभ्यता की जीवन रेखा है आज बढ़ती हुई गंदगी और प्रदूषण के कारण हमारी नदियां खतरे…

Read More

छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के वर्तमान कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश स्तरीय वार्षिक आमसभा का भव्य आयोजन रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया। प्रदेशभर से पहुंचे सामाजिक बंधुओं, पदाधिकारियों एवं सामाजिक चिंतकों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की वर्तमान स्थिति, संगठन की गतिविधियों तथा भविष्य की कार्ययोजना को लेकर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विपिन साहू, थानेश्वर साहू, पूर्व…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे:  बड़ी पुरानी कहावत है कि हारने वालों का अपना रुतबा होता है मलाल तो वो करें जो रेस में दौड़े ही नहीं. इस एशियन गेम्स में भी कुछ ऐसे खिलाड़ी भारतीय दल में गए जो हारने के डर से मैदान पर उतरे ही नहीं. खेल में किसी एथलीट के हारने में कोई समस्या नहीं है. खेल में हमेशा कोई जीतेगा और कोई हारेगा. एक खिलाड़ी जितनी बार जीतता है, उससे कहीं ज्यादा बार हारता है. खेल का यही नियम है और इसी वजह से खेल को खेल कहा जाता है. नागोया में कुछ एथलीटों का पहुंचना और…

Read More

ठाणे/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने देह व्यापार के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक फ़िल्म अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभिनेत्री हिंदी वेब सीरीज और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी है. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. ठाणे पुलिस के अनैतिक मानव तस्करी रोकथाम प्रकोष्ठ को सूचना मिली थी कि वागले एस्टेट इलाके में महिलाओं और युवतियों को कथित तौर पर देह व्यापार के लिए लाया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की पुष्टि के लिए जाल बिछाने की…

Read More

पुलिस कमिश्नर रायपुर ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जारी किया जिला बदर आदेश रायपुर/स्वराज टुडे: कमिश्नरेट पुलिस रायपुर द्वारा शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से असामाजिक एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में गंभीर आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलिप्त *आरोपी दिलकश अली पिता हुमायूं अली उम्र 26 साल पता तरुण नगर जीवन प्लाजा के पीछे थाना सिविल लाइन रायपुर के विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 के तहत जिला बदर* की कार्रवाई की गई है। पुलिस उपायुक्त मध्य…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे:  भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में सुरक्षा केवल नियमों और प्रक्रियाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह काम करने के तरीके और व्यवहार का अभिन्न हिस्सा है। बालको ने अनिवार्य सुरक्षा प्रशिक्षण, व्यावहारिक गतिविधियों और सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदारों, आगंतुकों और आसपास के समुदायों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया है। इन प्रयासों का उद्देश्य ‘जीरो हार्म’ की संस्कृति को मजबूत करना और सभी के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। बालको में सभी कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदारों और आगंतुकों के लिए सुरक्षा इंडक्शन अनिवार्य है। इसके माध्यम से कार्यस्थल पर…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, शाखा टी.पी. नगर कोरबा द्वारा प्रस्तुत चेक अनादरण के मामले में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, कोरबा श्रीमती कुमुदनी गर्ग ने महत्वपूर्ण निर्णय पारित करते हुए आरोपी सोहन सिंह को परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 138 के अपराध में दोषसिद्ध किया है। धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत दोषसिद्धि न्यायालय ने अभिलेख पर उपलब्ध मौखिक एवं दस्तावेजी साक्ष्यों के परीक्षण के बाद निष्कर्ष निकाला कि आरोपी द्वारा अपने ऋण/विधिक दायित्व के उन्मोचन के लिए दिया गया चेक अपर्याप्त निधि के कारण अनादरित हुआ तथा परिवादी अपने मामले को युक्तियुक्त संदेह से…

Read More

इंदौर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बिल्डर ने अपनी जान दे दी. ये पूरा मामला इंदौर के पलसिया थाना इलाके का बताया जा रहा है. मृतक बिल्डर की पहचान संदीप नागर उर्फ बंटी नागर के रूप में की गई है. मृतक बिल्डर की उम्र 55 साल थी. मृतक गुलमोहर गुलमोहर क्षेत्र के निवासी थे. बिल्डर द्वारा आत्महत्या की खबर शहर के बिल्डर कारोबारियों में आग की तरह फैल गई. संदीप नागर की आत्महत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. मृतक के शव को एमवाय हॉस्पिटल…

Read More