Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अनूप जलोटा और मधुश्री ने किया सुहर्ष राज के डेब्यू म्यूज़िक वीडियो ‘काफ़िर दीवाना’ का भव्य लॉन्च
    Featured

    अनूप जलोटा और मधुश्री ने किया सुहर्ष राज के डेब्यू म्यूज़िक वीडियो ‘काफ़िर दीवाना’ का भव्य लॉन्च

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20251006 072729 9395
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुंबई/स्वराज टुडे: पद्मश्री भजन सम्राट अनुप जलोटा और लोकप्रिय गायिका मधुश्री ने मूनव्हाइट फिल्म्स के बैनर तले बने सुहर्ष राज के पहले म्यूज़िक वीडियो ‘काफ़िर दीवाना’ का अनावरण किया। रेड बल्ब स्टूडियो में हुए इस लॉन्च इवेंट में मेहमानों ने सुहर्ष की आवाज़ और अभिनय की जमकर तारीफ की।
    गीत के बोल मशहूर गीतकार कुमार ने लिखे हैं, संगीत व निर्देशन देवाशीष सरगम (राज) का है, जबकि निर्माण शिप्रा राज और पंडित सुवाषित राज ने किया है।

    मूनव्हाइट फिल्म्स के ऑफिशियल चैनल पर ये गीत रिलीज हुआ है जिसे दर्शकों का बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है। इस गाने के गीतकार बॉलीवुड के मशहूर लिरिक्स राइटर कुमार हैं. इस गीत के संगीतकार, कहानीकार और निर्देशक देवाशीष सरगम (राज) हैं जबकि प्रोड्यूसर शिप्रा राज और सुवाषित राज (प्रसिद्ध ज्योतिषी) हैं। लॉन्च के अवसर पर संगीतकार विवेक प्रकाश भी उपस्थित थे. सुहर्ष राज ने इस मौके पर अपने गाने की कुछ लाइन गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

    1000881940

    इस अवसर पर सुहर्ष राज के म्युज़िक वीडियो “काफ़िर दीवाना” के बारे में अनूप जलोटा ने कहा कि बहुत कम ऐसे लोग होते हैं जिनकी आवाज भी बेहतरीन हो और स्क्रीन प्रेजेंस भी उतना दमदार हो। सुहर्ष राज ने इस म्युज़िक वीडियो में अद्भुत अभिनय किया है. इन्हें बहुत बधाई और शुभकामनाएं। इनके पूरे परिवार के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं सब लोग मुझे बहुत चाहते हैं. मुझे बहुत खुशी हुई कि देवाशीष सरगम राज के घर में एक नया सितारा चमका है. सुहर्ष राज के दो रूप गीत में नजर आते हैं एक चॉकलेटी हीरो के अवतार में और एक दाढ़ी में और दोनों लुक में वह अच्छे लग रहे हैं। हम उन्हें छोटे बच्चन कह सकते हैं।”

    यह भी पढ़ें :  सहायक शिक्षक लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर को

    विख्यात गायिका मधुश्री ने कहा कि किसी का लॉन्चिंग प्रोजेक्ट आसान नहीं होता है बहुत मेहनत करनी पड़ती है। सुहर्ष राज का गाना मैंने सुना और उनकी एक्टिंग देखी वह दोनों कलाओं में कमाल हैं. उनके दादा और पिताजी का उन्हें आशीर्वाद मिला हुआ है और ऐसे परिवार से हैं जिन्हें विरासत में प्रतिभा मिली है. ये गीत दरअसल किसी फिल्म का गाना लग रहा है।”

    इस सॉन्ग के कम्पोज़र और डायरेक्टर देवाशीष सरगम राज ने अनूप जलोटा, मधुश्री और गीतकार कुमार का आभार जताया। उन्होंने काफ़िर दीवाना की थीम के बारे में बताया और कहा कि काफ़िर खुदा को ना मानने वाले को कहते हैं। हमारा हीरो अपनी प्रेमिका का इतना बड़ा दीवाना है कि वह उसे खुदा मानता है मगर फिर उसकी जिन्दगी में क्या होता है उसके लिए आपको ये गीत देखना पड़ेगा।

    सुहर्ष राज ने भी अनूप जलोटा, मधुश्री जैसी हस्तियों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होने कहा कि बचपन से ही गायकी और अभिनय का शौक रहा है और पापा देवाशीष सरगम राज से बारीकियों को सीखता रहा। इस गीत को गाना और अभिनय करना चुनौतियों भरा था मगर देवाशीष सरगम राज के मार्गदर्शन और निर्देशन में मैं ये कर पाया. गाने को जितना अच्छा रिस्पांस मिल रहा है मैं अभिभूत हूं।”एसबीआई सिक्योरिटीज़ के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ श्री दीपक कुमार लल्ला जी तथा महाराष्ट्र टूरिज़्म से श्री योगेश जी ने भी ‘काफ़िर दीवाना’ के लॉन्च इवेंट की शोभा बढ़ाई।

    लोकप्रिय ज्योतिष पंडित सुवाषित राज ने कहा कि सुहर्ष राज ने अपने गीत से साबित किया है कि एक नए सितारे का आगमन हो गया है।
    बता दें कि देवाशीष सरगम राज पिछले कई सालों से मूनव्हाइट फिल्म्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करते आ रहे हैं। उनके पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अनूप जलोटा, जैसी हस्तियां शामिल होती है।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.