Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सहकारी समिति व निजी उर्वरक विक्रेताओं की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, अवैध जमाखोरी एवं नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    May 30, 2026

    कोरबा जिले में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर दुकानें सील व नोटिस जारी

    May 30, 2026

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा निलंबित

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 31
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»भारतीय सेना पर विजय शाह के बाद जगदीश देवड़ा के भी बिगड़े बोल, बेशर्मों की तरह देश की सेना को अपमानित करने वाले इन मंत्रियों से क्या इस्तीफा लेने वाला कोई नहीं ?
    Featured

    भारतीय सेना पर विजय शाह के बाद जगदीश देवड़ा के भी बिगड़े बोल, बेशर्मों की तरह देश की सेना को अपमानित करने वाले इन मंत्रियों से क्या इस्तीफा लेने वाला कोई नहीं ?

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    MP DEPUTY CM Jagdish Devda
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *क्या अपने कैबिनेट मंत्रियों पर नहीं है मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नियंत्रण?

    *विजय शाह मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सख्‍त टिप्‍पणी, गटरछाप बयानबाजी पर कैसी माफी

    *प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की चुप्पी किस बात की ओर संकेत देती है?

    भोपाल/स्वराज टुडे: क्‍या हैं हंसते-हंसते तीन बार माफी मांगने के मायने? क्या बीजेपी मंत्री को बचा रही है? क्या मप्र पुलिस किसी मंत्री को कानून से ऊपर मानती है? क्‍या सिर्फ FIR होगी, गिरफ्तारी नहीं? क्‍या सत्‍ता के आगे सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की टिप्‍पणी मायने नहीं रखती? ये कुछ ऐसे दागते सवाल हैं जिनके जवाब आज पूरा देश मांगने चाहता है। सिर्फ जवाब नहीं गटरछाप बोल बोलने वाले मध्‍यप्रदेश के मंत्री विजय शाह पर सख्‍त कार्यवाही करने की मांग भी कर रहा है। क्‍योंकि जिस तरह विजय शाह ने देश की बेटी और सेना की वरिष्ठ अफसर कर्नल सौफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी की है उससे पूरा देश गुस्‍से में है। लेकिन सत्‍ता और संगठन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। बीजेपी और संगठन इतने दिनों बाद भी चुप है। हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए मंत्री के खिलाफ बीएनएस की धारा 152, 196(1)(बी) और 197(1)(सी) के अंतर्गत तत्काल एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए थे। ये गैर-जमानती और संज्ञेय अपराध हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी हाईकोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए सख्‍त टिप्‍पणी की।

    जगदीश देवड़ा ने भी नहीं लिया विजय शाह से सबक

    मध्यप्रदेश भाजपा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कैबिनेट मंत्री विजय शाह के बड़बोले और अभद्र बयानबाजी का मामला भी शांत भी नहीं हुआ था कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के एक बिगड़ेल बोल ने प्रदेश सरकार और भाजपा की मिट्टी पलीत कर दी है। प्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा भी विजय शाह की तरह बड़बोले बयान देने वाले नेता बन गये। वित्तमंत्री जैसा गंभीर मंत्रालय के मुखिया होने के बाद भी देवड़ा ने जिस ढंग से बयान दिया और भारतीय सेना की शूरवीरता को तार-तार करने का जो कार्य किया है वह सच में भारतीय सेना और भारतीय समाज के लिए शर्मसार कर देने वाला है। दोनों ही नेताओं को बेशर्मी देखिए पहले उलूल-जुलूल बयान दीजिए और उसके बाद माफी मांगते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दीजिए। अगर इसी तरह से बयानबाजियों का दौर चलता रहा तो निश्चित ही बीजेपी और थर्ड क्लास पार्टी के मूल्यों में कोई अंतर नहीं रह जायेगा।

    यह भी पढ़ें :  सपा नेता पार्टी की ही मह‍िला नेत्री के साथ आपत्‍त‍िजनक हालत में पकड़ाए, पर‍िजनों ने जमकर पीटा, मह‍िला नेत्री अस्‍पताल में भर्ती

    सवाल बीजेपी चाल, चरित्र और चेहरे पर उठ रहे

    खुद को सशक्त देशभक्ति पार्टी के रूप में देश में झंडे बुलंद करने वाली भारतीय जनता पार्टी के जिम्मेदार नेताओं के बेतुके बयानों से न सिर्फ प्रदेश भाजपा बल्कि राष्ट्रीय स्तर के नेता और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी स्वयं भी परेशान हैं।

    विजय शाह पर अभी तक कोई कार्रवाई होती दिखाई नहीं दी

    विजय शाह के बयान से न सिर्फ पूरे देश में गुस्सा है, बल्कि सुप्रीम कोर्ट से लेकर मप्र हाईकोर्ट के न्यायाधीश तक खुद नाराज हैं। यही कारण है कि शाह पर एफआईआर दर्ज करने से लेकर उन्हें बर्खास्त करने तक की कार्यवाही के निर्देश कोर्ट ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और संगठन को दिये। कुल मिलाकर विजय शाह का खौफ भाजपा नेताओं में ऐसा है कि कोई नेता उनसे इस विषय पर बात नहीं कर रहा है।

    आखिर ऐसा कैसा भय है शाह का

    देखा जाये तो भाजपा द्वारा विजय शाह पर कार्रवाई न करना इस बात के संकेत देता है कि कहीं न कहीं भाजपा वोटों की राजनीति के कारण मजबूर है। यही कारण है कि मजबूरीवश भाजपा ने विजय शाह पर कार्रवाई का एक्शन नहीं लिया। सूत्रों के अनुसार पार्टी के एक वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय शाह के पास गये और उन्हें कुछ समय तक के लिए इस्तीफा देने की बात कही। लेकिन शाह ने तेजतर्रार तेवर में स्पष्ट कहा कि वे किसी भी रूप में मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे। अगर उनसे जबरदस्ती इस्तीफा दिलवाया गया तो वे एक जनजातीय पार्टी का गठन कर लेंगे। अपनी सत्ता खोने के भय से मजबूर भाजपा ने इस पूरे मामले पर अनदेखी का रूख अपना लिया।

    यह भी पढ़ें :  Korba: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय "heal your mind heal your life" एवं त्रिदिवसीय कार्यक्रम "खुशियों का पासवर्ड" कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न

    मोदी और शाह ने क्यों साधी चुप्पी?

    आश्चर्य करने वाली बात यह है कि देश की बेटी कर्नल सौफिया कुरैशी पर दोनों ही प्रदेश के नेताओं द्वारा दिये गये बयान पर अब तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कोई बयान नहीं आया है। तीनों की चुप्पी इस बात की ओर इशारा तो नहीं करती कि इससे आने वाले समय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर कोई बड़ा संकट आ जाये। क्योंकि मंत्रियों के बड़बोलेपन से जुड़े बयान देने पर यह कहीं न कहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अपने मंत्रियों के ऊपर अनियंत्रण के संकेत देता है।

    क्‍या हैं इन धाराओं का मतलब?

    धारा 196(1)(b) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत एक प्रावधान है जो धर्म, जाति, भाषा या अन्य आधारों पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने वाले कृत्यों से संबंधित है। यह धारा सार्वजनिक शांति और सद्भाव को बनाए रखने के लिए बनाई गई है। इस धारा के तहत दंडित होने पर, व्यक्ति को तीन साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। धारा 152, भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कार्यों से संबंधित है। यह अलगाव, सशस्त्र विद्रोह या विध्वंसकारी गतिविधियों को भड़काने या बढ़ावा देने वाले किसी भी कार्य को अपराध मानता है। इस धारा के तहत अपराध करने पर आजीवन कारावास या सात वर्ष तक का कारावास और जुर्माना भी हो सकता है। धारा 197(1)(सी) राष्ट्रीय एकता को खतरे में डालने वाले कार्यों से संबंधित है। यह धारा उन लोगों को दंडित करती है जो किसी विशेष वर्ग के लोगों के बीच वैमनस्य या नफरत पैदा करने के लिए अपील या सलाह देते हैं, जिससे राष्ट्रीय एकता को खतरा होता है। इसमें भी सख्‍त सजा का प्रावधान है।

    यह भी पढ़ें :  शोक संदेश: ASI दुर्गेश राठौर को पितृशोक, रिटायर्ड सीएसईबी कर्मी व समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति श्री मुरली मनोहर राठौर जी का निधन

    *विजया पाठक की रिपोर्ट*

    यह भी पढ़े: ‘तिलक लगा के आए तो उड़ा दूंगा’, धमकी देते हुए मुस्लिम मोहल्ले में पहुंचे हिंदू नेता को आसिम ने मारा चांटा, मचा बवाल

    यह भी पढ़े: पूरे परिवार के साथ टाटा स्टील के सीनियर मैनेजेर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में चौंकाने वाली बात

    यह भी पढ़े: इंदौर के ‘ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी’ का घिनौना सच आया सामने, जिहादी कोच मोहसिन खान पर सैकड़ों हिन्दू छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सहकारी समिति व निजी उर्वरक विक्रेताओं की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, अवैध जमाखोरी एवं नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    May 30, 2026

    कोरबा जिले में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर दुकानें सील व नोटिस जारी

    May 30, 2026

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा निलंबित

    May 30, 2026

    छत्तीसगढ़ में साइबर फ्रॉड के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    May 30, 2026

    गर्लफ्रैंड को इम्प्रेस करने चलती स्कोर्पियो वाहन के ऊपर केक काटना एवं आतिशबाजी करना मजनूँ को पड़ा महंगा, इंस्टाग्राम में वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दोनों को धर दबोचा

    May 30, 2026

    दीपका में भाजपा के पक्ष में लहर, ऋषि सिदार को मिल रहा जनता का समर्थन और आशीर्वाद, भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार के पक्ष में उमड़ा जनसमर्थन

    May 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,577 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,009 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026893 Views
    Don't Miss

    सहकारी समिति व निजी उर्वरक विक्रेताओं की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, अवैध जमाखोरी एवं नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    May 30, 2026

    *खाद वितरण में पारदर्शिता व नियमों का कड़ाई से पालन करें सुनिश्चित: कलेक्टर श्री कुणाल…

    कोरबा जिले में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर दुकानें सील व नोटिस जारी

    May 30, 2026

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा निलंबित

    May 30, 2026

    छत्तीसगढ़ में साइबर फ्रॉड के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    May 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.