Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन जिले के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध

    April 21, 2026

    Moradabad: महज 24 हजार के लिए युवा दंपत्ति की चाकू से गोदकर हत्या, पल भर में अनाथ हो गए तीन मासूम बच्चे

    April 21, 2026

    इस प्राचीन शिव मंदिर में मांस फेंककर दंगा भड़काने की साजिश नाकाम, आरोपी निकला वहीं का मिनिएचर जिहादी

    April 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»निकाह के बाद पति निकला फर्जी डॉक्टर, फिर सुनाया फरमान दहेज लाओ वरना जेठ करेगा ये काम….
    Featured

    निकाह के बाद पति निकला फर्जी डॉक्टर, फिर सुनाया फरमान दहेज लाओ वरना जेठ करेगा ये काम….

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6574283431742894116965dba50fadae3e6c36232fcfcc4a0b5b118a24178d2702157c277fa843f60255f7
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    अलीगढ़/स्वराज टुडे: अलीगढ़ के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान होकर एक पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है। उसने बताया कि उसका निकाह रेलवे क्रासिंग भमोला निवासी फराज अहमद पुत्र स्व. मुजम्मिल अहमद से हुआ था। जब निकाह हुआ तो ससुरालियो ने बताया था कि फराज एक एमबीबीएस डॉक्टर है।

    जिसके बाद पीड़िता के पिता जो खुद एक डॉक्टर हैं, उन्होंने उसका निकाह कराया। उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार दान दहेज दिया और लगभग 16 लाख रुपए खर्च किए। लेकिन निकाह के कुछ दिन बाद ही आरोपी ससुरालजन 10 लाख नकद और एक कार की मांग करने लगे। इसी बीच उसे पता चला कि उसका शौहर डॉक्टर नहीं है और उसकी डिग्री भी फर्जी है।

    निकाह के बाद दिलाई थी कार

    पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह 4 जून 2021 को हुआ था। इसके कुछ दिन बाद ही उसे पता चल गया था कि उसका शौहर डॉक्टर नहीं है। लेकिन सारी बात जानने के बाद भी वह चुप थी और अपने ससुराल में रह रही थी। लेकिन आरोपियों ने उससे दहेज के लिए मारपीट शुरू कर दी।

    लगातार प्रताड़ना की जानकारी होने पर उसके पिता ने आरोपी को एक इग्निस कार दिला दी। इसके साथ ही उसे बताया कि वह लोग अब रिटायर हो चुके हैं और उनके पास अब रुपए नहीं हैं। लेकिन ससुराल के लोग लगातार 10 लाख रुपए की मांग पर डटे रहे और उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे। इसी बीच उसे यह भी पता चला कि उसका शौहर एक अन्य महिला के भी संपर्क में है।

    यह भी पढ़ें :  Breaking: CBSE बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित, यहां देखें अपना रिजल्ट

    जेठ करता था छेड़छाड़

    पीड़िता ने बताया कि उसका बड़ा जेठ साउद अहमद जो कि अविवाहित है, वह उसके साथ छेड़छाड़ करता था। जब वह कमरे में अकेली होती थी तो आरोपी कमरे में आ जाता था और अश्लीलता करता था। कई बार आरोपी उसे पकड़ लेता था और उसके निजी अंगों से भी छेड़छाड़ की। घर के लोग भी इसमें उसका साथ देते थे और कहते थे कि जब तक वह रुपए नहीं लाएगी, उसे यह सब सहना पड़ेगा।

    पति समेत 8 पर नामजद मुकदमा दर्ज

    पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति फराज अहमद, सास पाकिजा बानो, जेठ मजहर अहमद, जिठानी नाजिया, जेठ साउद अहमद, जेठ खुर्शीद फरीदी, जिठानी मारिया, ननद तबस्सुम और नर्गिस के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    सिविल लाइंस थाना प्रभारी राजवीर परमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट ने आरोपियों के घर बुलडोजर की कार्रवाई पर लगाई रोक, प्रशासन को फटकारा

    यह भी पढ़ें: मेरठ में सौरभ हत्या कांड के बाद ड्रम की दुकानों पर पसरा सन्नाटा, मीम और रील ने ठप किया कारोबार

    यह भी पढ़ें: औरैया में सौरभ जैसा हत्याकांड, शादी के 15 दिन बाद प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन जिले के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध

    April 21, 2026

    Moradabad: महज 24 हजार के लिए युवा दंपत्ति की चाकू से गोदकर हत्या, पल भर में अनाथ हो गए तीन मासूम बच्चे

    April 21, 2026

    इस प्राचीन शिव मंदिर में मांस फेंककर दंगा भड़काने की साजिश नाकाम, आरोपी निकला वहीं का मिनिएचर जिहादी

    April 21, 2026

    Mumbai: लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026 समारोह का आयोजन 4 मई को मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में होगा…..!

    April 21, 2026

    न्यायालय का सख्त फैसला: दुष्कर्म व एसटी-एससी के तहत झूठा केस दर्ज कराने वाली महिला को 10 साल की सजा, कोर्ट ने बचा ली पीड़ित युवक की जिंदगी

    April 21, 2026

    कोरबा में खेल प्रतिभाओं को मिला नया मंच — स्व. तुलसीराम देवांगन स्मृति रात्रिकालीन राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन

    April 21, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026831 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026792 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026772 Views
    Don't Miss

    सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन जिले के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध

    April 21, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल कैंसर) से बचाव के लिए…

    Moradabad: महज 24 हजार के लिए युवा दंपत्ति की चाकू से गोदकर हत्या, पल भर में अनाथ हो गए तीन मासूम बच्चे

    April 21, 2026

    इस प्राचीन शिव मंदिर में मांस फेंककर दंगा भड़काने की साजिश नाकाम, आरोपी निकला वहीं का मिनिएचर जिहादी

    April 21, 2026

    Mumbai: लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026 समारोह का आयोजन 4 मई को मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में होगा…..!

    April 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.