Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    डॉक्टर्स डे पर आईएमए-आईडीए का खेल महोत्सव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    July 3, 2026

    रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी उठा रहे निःशुल्क सेवाओं का लाभ

    July 3, 2026

    जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री ज‍यसिंह अग्रवाल के नेतृत्‍व में मुख्‍यमंत्री का किया गया दहन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

    July 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सीमांकन में कूट रचना मामले में 8 साल बाद 3 राजस्व अधिकारी को किया गया गिरफ्तार, भेजे गए उपजेल कटघोरा
    Featured

    सीमांकन में कूट रचना मामले में 8 साल बाद 3 राजस्व अधिकारी को किया गया गिरफ्तार, भेजे गए उपजेल कटघोरा

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    64d3bf5e3606f13178491395090b857b1688899103571432 original
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा-पश्चिम बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित भूमि सीमांकन घोटाले में पुलिस ने आठ साल बाद बड़ी कार्यवाही करते हुए राजस्व विभाग के तीन जिम्मेदार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारियों को कटघोरा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जमानत के अभाव में उन्हें उपजेल कटघोरा भेज दिया गया। इस कार्यवाही से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।
    जानकारी के अनुसार, बांकी चौक मुख्य मार्ग पर स्थित एक व्यक्ति की भूमि पर एक अन्य व्यक्ति सहित 13 अन्य व्यापारियों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया था। पीड़ित ने कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देकर भूमि का नाप-सीमांकन जिला स्तरीय टीम से कराए जाने की मांग की थी।

    कलेक्टर के निर्देश पर 03 मार्च 2016 को भू-अभिलेख अधीक्षक जे.पी. सिंह सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों की एक टीम बांकीमोंगरा पहुंची। पीड़ित पक्षकार एवं क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में विवादित भूमि का विधिवत सीमांकन किया गया, जिसमें अवैध कब्जेदारों के नाम एवं कब्जे का रकबा स्पष्ट रूप से सीमांकन प्रतिवेदन में दर्ज किया गया। सीमांकन के बाद सभी पक्षकारों के हस्ताक्षर भी लिए गए।

    आरोप है कि सीमांकन प्रतिवेदन तैयार होने के बाद पीड़ित पक्षकार ने अपने मोबाइल से उसकी तस्वीर ले ली थी। बाद में सीमांकन दल पर यह आरोप लगा कि प्रभावशाली कब्जेदार के संपर्क में आने के बाद सीमांकन प्रतिवेदन में छेड़छाड़ कर अवैध कब्जे का दर्ज रकबा शून्य कर दिया गया, जिससे एक पक्ष को अनुचित लाभ पहुंचाया जा सके। जब पीड़ित को नकल शाखा से सीमांकन प्रतिवेदन की प्रति प्राप्त हुई, तो मौके पर तैयार प्रतिवेदन और नकल शाखा से मिली प्रति में स्पष्ट अंतर पाया गया। इसके बाद पीड़ित ने सीमांकन दल और कब्जेदारों के विरुद्ध पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत दी।

    यह भी पढ़ें :  हर समय अकेले रहने का करता है मन, इसे भूलकर भी न करें नजरअंदाज!

    जांच में कूटरचना की पुष्टि होने पर वर्ष 2018 में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बांकीमोंगरा थाना में आरोपियों के विरुद्ध धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। उस समय भू-अभिलेख अधीक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, लेकिन अन्य पर कोई कार्यवाही नहीं हो सकी।
    लगातार आठ वर्षों तक शेष अधिकारियो की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यथित होकर पीड़ित पक्षकार ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से उच्च न्यायालय बिलासपुर में रिट याचिका दायर की। उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए राजस्व विभाग के तीन अन्य अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।
    इस प्रकरण में अब भी कुछ आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बांकीमोंगरा पुलिस शेष की गिरफ्तारी कब तक करेगी। फिलहाल पुलिस की इस कार्यवाही से पूरे राजस्व विभाग में खलबली मची हुई है।

    यह भी पढ़ें: शादाब जकाती अनैतिक संबंध बनाने के लिए करता था मजबूर….छतीसगढ़ की महिला ने इस फेमस इन्फ्लुएंसर की खोली पोल

    यह भी पढ़ें: संभाग से ACB का सबसे का बड़ा वार, 65 हजार की रिश्वत लेते उपायुक्त और वरिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: उज्जैन से लापता नाबालिग दलित बच्ची को पुलिस ने इंदौर से किया बरामद, सामने आया “ग्रूमिंग गैंग” वाला पैटर्न, हिंदू संगठनों का फूटा गुस्सा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    डॉक्टर्स डे पर आईएमए-आईडीए का खेल महोत्सव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    July 3, 2026

    रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी उठा रहे निःशुल्क सेवाओं का लाभ

    July 3, 2026

    जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री ज‍यसिंह अग्रवाल के नेतृत्‍व में मुख्‍यमंत्री का किया गया दहन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

    July 3, 2026

    बैकवर्ड लिंक पर बड़ी कार्यवाही: अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश…भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां, गांजा, इंजेक्शन एवं सिरिंज बरामद

    July 3, 2026

    देश भर में 300 से अधिक होटलों में ठगी/चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी उडीसा से गिरफ्तार

    July 3, 2026

    सीबीएसई के 10वीं–12वीं प्राईवेट परीक्षा के भरे जा रहे हैं फॉर्म, एनआईओएस के जरिए होती हैं परीक्षाएं

    July 3, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,694 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,388 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,102 Views
    Don't Miss

    डॉक्टर्स डे पर आईएमए-आईडीए का खेल महोत्सव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    July 3, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: डॉक्टर्स डे के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं इंडियन डेंटल एसोसिएशन…

    रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी उठा रहे निःशुल्क सेवाओं का लाभ

    July 3, 2026

    जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री ज‍यसिंह अग्रवाल के नेतृत्‍व में मुख्‍यमंत्री का किया गया दहन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

    July 3, 2026

    बैकवर्ड लिंक पर बड़ी कार्यवाही: अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश…भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां, गांजा, इंजेक्शन एवं सिरिंज बरामद

    July 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.