Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जश्न रिज़ॉर्ट में 27 एवं 28 दिसंबर को 39 वां अंतरराष्ट्रीय मंगलपाठ और भजनोत्सव का भव्य आयोजन, छत्तीसगढ़ समेत अन्य प्रान्तों से भी बड़ी संख्या में दादी भक्त होंगे शामिल
    Featured

    जश्न रिज़ॉर्ट में 27 एवं 28 दिसंबर को 39 वां अंतरराष्ट्रीय मंगलपाठ और भजनोत्सव का भव्य आयोजन, छत्तीसगढ़ समेत अन्य प्रान्तों से भी बड़ी संख्या में दादी भक्त होंगे शामिल

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 23, 2025Updated:December 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20251223 200552 2549
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: नमो नारायणी समिति कोरबा के तत्वावधान में 27 एवं 28 दिसंबर 2025 को 39 वां अंतरराष्ट्रीय मंगलपाठ और भजनोत्सव का आयोजन जश्न रिसोर्ट राताखार कोरबा में आयोजित किया जा रहा है जिससे भारत के विभिन्न राज्यों से आएं दादी भक्तों का भी सानिध्य प्राप्त होगा ।

    27 दिसंबर को निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा एवं पालकी यात्रा

    उक्त कार्यक्रम के तहत 27 दिसंबर शनिवार को सुबह 9 बजे श्री पंचदेव मंदिर पुराना बस स्टैंड कोरबा से शोभा यात्रा एवं पालकी यात्रा का आयोजन किया गया है जिसमें 651 मनोकामना निशान एवं 151 कलश के साथ उक्त शोभा यात्रा पुराना बस स्टैंड, पावर हाउस रोड, सुनालिया ज्वेलर्स होते हुए जश्न रिसोर्ट पहुंचेगी। तत्पश्चात शाम 4 बजे से श्री तेजस राणा जी, मनोज शर्मा, प्रियंका गुप्ता, अपर्णा अग्रवाल के सुमधुर स्वरों के साथ दादी के गुणगानों की भजनसंध्या का आयोजन किया गया है ।

    28 दिसंबर को संगीतमय मंगल पाठ का आयोजन

    28 दिसंबर रविवार को 3100 दादी भक्त महिलाओं, पुरषों बच्चों द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय भजन गायक एवं मंगल पाठ वाचक केशव-सौरभ मधुकर के साथ संगीत मय मंगलपाठ का वाचन किया जावेगा मंगल पाठ के दौरान भक्तों द्वारा सवमणी एवं 56 भोग अर्पित किया जाएगा मंगल पाठ के साथ साथ विभिन्न आकर्षक झांकी, चुनरी समर्पण तथा 12 महिनों के त्योहार का प्रतिकात्मक रूप से प्रस्तुति दी जावेगी

    मंगलकार्यों के लिए सहयोग राशि निर्धारित

    मंगलपाठ हेतु 501/-, दादी का खजाना 101/-, सवामणी 5100/- एवं छप्पन भोग हेतु 7100/- रूप का प्रतिकात्मक सहयोग राशि रखी गई है।

    देश के अलग-अलग हिस्सों से शामिल होंगे दादी भक्त

    उक्त 39 वां अंतरराष्ट्रीय मंगलपाठ और भजनोत्सव कार्यक्रम में कलकत्ता, दिल्ली, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़ रायपुर, अम्बिकापुर, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, भाटापारा, खरसिया, नैला अकलतरा मनेन्द्रगढ़ जगहों से दादी भक्तों की उपस्थिति सुनिश्चित हो चुकी है।

    यह भी पढ़ें :  हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, विशाल भंडारे में हजारों शिवभक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    बाहर से आने वाले दादी भक्तों के लिए रहने एवं भोजन की व्यवस्था

    सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान बाहर से आने वाले दादी भक्तों के रहने एवं भोजन की व्यवस्था नमो नारायणी समिति द्वारा रखी गई है । अधिक जानकारी के लिए समिति के सदस्यों से संपर्क किया जा सकता है ।

    जानिए लोगों में क्यों है रानी सती दादी के प्रति असीम श्रद्धा 

    रानी सती दादी एक राजस्थानी महिला थीं जो 13वीं और 17वीं शताब्दी के बीच रहती थीं। वह अपने पति की मृत्यु के बाद सती (आत्मदाह) हो गईं और बाद में उन्हें नारायणी देवी या दादीजी के नाम से पूजा जाने लगा। रानी सती दादी की कहानी महाभारत के समय से जुड़ी हुई है, जब वह अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के रूप में जन्मी थीं। जब अभिमन्यु की मृत्यु हो गई, तो उत्तरा सती होने जा रही थीं, लेकिन भगवान श्री कृष्ण ने उन्हें रोक दिया और कहा कि वह कलयुग में सती रूप को प्राप्त करेंगी और लोगों द्वारा पूजी जाएंगी ।

    रानी सती दादी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें:

    ● जन्म और जीवन: रानी सती दादी का जन्म कलयुग में राजस्थान में गुरसामल सेठ के घर हुआ था, जिनका नाम नारायणी था।
    ● विवाह: नारायणी का विवाह तनधन के साथ हुआ था।
    ● सती होने की घटना: जब तनधन की मृत्यु हो गई, तो नारायणी सती होने जा रही थीं, लेकिन उनके सेवक राणा ने उनकी चिता के लिए लकड़ियां इकट्ठा कीं और उनकी चिता से एक त्रिशूल निकला, जो झुंझुनू में जाकर गिरा।
    ● मंदिर: झुंझुनू में रानी सती दादी का विशाल मंदिर है, जो मारवाड़ी और अग्रवाल समाज का विशेष पूजा स्थल है।

    यह भी पढ़ें :  दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    रानी सती दादी की पूजा आज भी बड़े धूमधाम से की जाती है, और उनके मंदिर में आरती और पूजा-अर्चना की जाती है।

    इस आयोजन के सम्बंध में विस्तृत जानकारी के लिए 9425532123,  9893907585, 7389912761,  9827180908 पर सम्पर्क कर सकते हैं ।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को

    August 11, 2026

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,834 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,480 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,173 Views
    Don't Miss

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    मध्यप्रदेश देवास/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के देवास जिले में देश की प्रमुख आईटी कंपनी TCS की…

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.