Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विधायक अनंत सिंह के यहां न दौड़ हुई, न किसी को थार मिली; घोड़े लेकर पहुंचे थे देशभर के राइडर

    November 28, 2026

    पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की बेटियों पर संकट, दस महीने में 84 अपहरण और जबरन निकाह के मामले आए सामने

    November 28, 2026

    रायपुर के चाँद बेकरी में स्वास्थ्य विभाग का छापा, गंदगी देख भड़के अधिकारी, लगाया 10,000 रु का जुर्माना

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»विधायक अनंत सिंह के यहां न दौड़ हुई, न किसी को थार मिली; घोड़े लेकर पहुंचे थे देशभर के राइडर
    Featured

    विधायक अनंत सिंह के यहां न दौड़ हुई, न किसी को थार मिली; घोड़े लेकर पहुंचे थे देशभर के राइडर

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7351949951795826852846e9efc7c35cf9741a17a38c8d076b8cf8905f7fb3b8f98de7332b8897c939ee61
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    पटना/स्वराज टुडे: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित भव्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई थी। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से घुड़सवार अपने घोड़ों के साथ पहुंचे थे।

    विजेता के लिए थार गाड़ी, दूसरे स्थान पर रहने वाले के लिए बाइक और तीसरे स्थान के लिए स्कूटी का इनाम रखा गया था। लेकिन भारी भीड़ के चलते यह चर्चित प्रतियोगिता रद्द कर दी गई और किसी भी घुड़सवार के हाथ कोई इनाम नहीं लगा।

    क्यों रद्द हुई प्रतियोगिता?

    दरअसल, बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना क्षेत्र के नदवां में 25 नवंबर को अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी का आयोजन किया गया था। इसी समारोह के दौरान घुड़सवार प्रतियोगिता भी रखी गई थी। प्रतियोगिता को लेकर घुड़सवारों और घोड़ों का जमावड़ा लगा था। दूर-दूर से आए प्रतिभागी अपने घोड़ों के साथ मुकाबले के लिए तैयार थे। इस आयोजन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह था और बड़ी संख्या में दर्शक भी इसे देखने पहुंचे थे।

    हालांकि, 25 नवंबर को शुरू हुई घुड़दौड़ में उमड़ी भारी भीड़ के कारण प्रतियोगिता को रद्द करना पड़ा। आयोजन स्थल पर माइक के जरिए घोषणा की गई कि यदि आगे घुड़दौड़ का आयोजन किया जाएगा तो इसकी सूचना दी जाएगी। इस घोषणा के साथ ही घुड़सवार प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे लोगों की उम्मीदों पर फिलहाल पानी फिर गया।

    विजेता को मिलनी थी थार, दूसरे को बाइक और तीसरे को स्कूटी

    सबसे ज्यादा चर्चा प्रतियोगिता में रखे गए इनामों की थी। पहले स्थान पर आने वाले घुड़सवार को महंगी थार गाड़ी, दूसरे स्थान के विजेता को बाइक और तीसरे स्थान पर रहने वाले को स्कूटी मिलनी थी। लेकिन मुकाबला रद्द होने के कारण कोई भी इनाम किसी के हिस्से नहीं आया।

    यह भी पढ़ें :  ट्रेन में मोबाइल के तेज रिंगटोन बजने पर जुर्माना; रेलवे ने जारी किया नया नियम

    खाली पड़ा तबेला

    अब आयोजन स्थल का नजारा पूरी तरह बदल चुका है। जिस तबेले में दो दिन पहले तक घोड़ों की टाप सुनाई दे रही थी, वह अब खाली पड़ा है। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए घुड़सवार अपने-अपने घोड़ों को लेकर वापस लौट चुके हैं। कुछ दिन पहले जहां घोड़ों की मौजूदगी और प्रतियोगिता की तैयारियों से रौनक थी, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है।

    थार, बाइक और स्कूटी जीतने की उम्मीद लेकर पहुंचे घुड़सवारों के लिए यह आयोजन अधूरा ही रह गया। अब लोगों को इंतजार है कि क्या इस चर्चित घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन दोबारा होगा या फिर थार जीतने का सपना यूं ही अधूरा रह जाएगा।

    यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की बेटियों पर संकट, दस महीने में 84 अपहरण और जबरन निकाह के मामले आए सामने

    यह भी पढ़ें: रायपुर के चाँद बेकरी में स्वास्थ्य विभाग का छापा, गंदगी देख भड़के अधिकारी, लगाया 10,000 रु का जुर्माना

    यह भी पढ़ें: Raipur: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म एवं जबरन गर्भपात के आरोप में NIT पास आउट छात्र गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की बेटियों पर संकट, दस महीने में 84 अपहरण और जबरन निकाह के मामले आए सामने

    November 28, 2026

    रायपुर के चाँद बेकरी में स्वास्थ्य विभाग का छापा, गंदगी देख भड़के अधिकारी, लगाया 10,000 रु का जुर्माना

    November 28, 2026

    भगवान श्री सत्य साई बाबा के 101वें जन्मोत्सव में शामिल होकर लौटे अनूपपुर जिले के 23 भक्तों का बिजुरी में भव्य स्वागत

    November 27, 2026

    Raipur: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म एवं जबरन गर्भपात के आरोप में NIT पास आउट छात्र गिरफ्तार

    November 27, 2026

    शादी के 24 घंटे में दुल्हन हुई विधवा, फोटोशूट खत्म होते ही स्टेज पर गिरा डॉक्टर दूल्हा, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

    November 27, 2026

    208 करोड़ का दान: 121 किलो सोना-हीरा देने वाले वर्धमान जैन कौन हैं? जानें कितनी है संपत्ति और क्या है कारोबार

    November 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,105 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    विधायक अनंत सिंह के यहां न दौड़ हुई, न किसी को थार मिली; घोड़े लेकर पहुंचे थे देशभर के राइडर

    November 28, 2026

    बिहार पटना/स्वराज टुडे: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित…

    पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की बेटियों पर संकट, दस महीने में 84 अपहरण और जबरन निकाह के मामले आए सामने

    November 28, 2026

    रायपुर के चाँद बेकरी में स्वास्थ्य विभाग का छापा, गंदगी देख भड़के अधिकारी, लगाया 10,000 रु का जुर्माना

    November 28, 2026

    भगवान श्री सत्य साई बाबा के 101वें जन्मोत्सव में शामिल होकर लौटे अनूपपुर जिले के 23 भक्तों का बिजुरी में भव्य स्वागत

    November 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.