Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कुर्सी पर संकट के बादल, भोपाल से दिल्ली तक हलचल

    November 26, 2026

    भाजपा जिला कोरबा ने संविधान गौरव दिवस पर किया बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के योगदान का स्मरण

    November 26, 2026

    अभिनेता शाहरुख खान ने इंफ्लूएंसर को भेजा मानहानि का नोटिस, अनंत अंबानी के साथ शेयर की गई रील को लेकर मचा बवाल

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»न्यूज़ अपडेट»धान खरीदी के लिए फसल संबंधी दावों का होगा भौतिक सत्यापन
    न्यूज़ अपडेट

    धान खरीदी के लिए फसल संबंधी दावों का होगा भौतिक सत्यापन

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261126 WA00071
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने एसडीएम और तहसीलदारों को समयसीमा में प्रकरणों का निराकरण करने के दिए निर्देश

    कोरबा/स्वराज टुडे:  खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी के लिए दर्ज फसल संबंधी दावों और आपत्तियों का सत्यापन किया जाएगा। राज्य शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदारों को खसरा तथा फसल प्रविष्टि से जुड़े प्रकरणों का परीक्षण कर समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पात्र किसानों को धान विक्रय में कठिनाई न हो और अभिलेखों में वास्तविक फसल की स्थिति दर्ज रहे।

    जिन किसानों के खसरे फार्मर रजिस्ट्री में दर्ज हैं, लेकिन खसरा मंडल में प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं, उनके खसरों की मैपिंग के लिए संबंधित समिति की आईडी में ‘एग्रीस्टेक से धान खरीदी हेतु भूमि विवरण सिंक करें’ विकल्प उपलब्ध कराया गया है। कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को ऐसे प्रकरणों की निगरानी कर संबंधित समितियों के माध्यम से निराकरण कराने के निर्देश दिए हैं। खसरा मैपिंग की समयसीमा धान खरीदी अवधि के अनुरूप 15 जनवरी 2027 तक है।

    जिन खसरों में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) के माध्यम से दूसरी फसल दर्ज है, जबकि किसान ने धान बोने का दावा किया है, उनका तहसीलदार के माध्यम से विस्तृत भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। ऐसे खसरे, जो DCS और पटवारी सत्यापन ऐप दोनों में फसल प्रविष्टि के लिए उपलब्ध नहीं होने के कारण सत्यापन से छूट गए हैं, उनका भी परीक्षण किया जाएगा।

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि सत्यापन के दौरान राजस्व अभिलेखों का मिलान करने के साथ मौके पर वास्तविक फसल और उसके क्षेत्रफल की जाँच की जाए। फसल की स्थिति प्रमाणित करने वाले स्थल के फोटो भी संलग्न किए जाएँ। सत्यापन के बाद सही और अद्यतन जानकारी निर्धारित प्रारूप में संकलित कर फसल प्रविष्टि अथवा संशोधन की अग्रिम कार्रवाई के लिए 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

    यह भी पढ़ें :  अभिनेता शाहरुख खान ने इंफ्लूएंसर को भेजा मानहानि का नोटिस, अनंत अंबानी के साथ शेयर की गई रील को लेकर मचा बवाल
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कुर्सी पर संकट के बादल, भोपाल से दिल्ली तक हलचल

    November 26, 2026

    भाजपा जिला कोरबा ने संविधान गौरव दिवस पर किया बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के योगदान का स्मरण

    November 26, 2026

    अभिनेता शाहरुख खान ने इंफ्लूएंसर को भेजा मानहानि का नोटिस, अनंत अंबानी के साथ शेयर की गई रील को लेकर मचा बवाल

    November 26, 2026

    Korba: सट्टा-पट्टी लिखकर अवैध सट्टा खिलाने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 07 आरोपी गिरफ्तार

    November 26, 2026

    Korba: 9 वर्षीय बालिका के साथ लैंगिक अपराध एवं प्रताड़ना के मामले में आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

    November 25, 2026

    सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजकर प्रताड़ित करने एवं जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी बलौदाबाजार से गिरफ्तार

    November 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,103 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,430 Views
    Don't Miss

    Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कुर्सी पर संकट के बादल, भोपाल से दिल्ली तक हलचल

    November 26, 2026

    * सात दिन में बदले सियासी समीकरण, क्या मध्यप्रदेश में है नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी?…

    भाजपा जिला कोरबा ने संविधान गौरव दिवस पर किया बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के योगदान का स्मरण

    November 26, 2026

    अभिनेता शाहरुख खान ने इंफ्लूएंसर को भेजा मानहानि का नोटिस, अनंत अंबानी के साथ शेयर की गई रील को लेकर मचा बवाल

    November 26, 2026

    Korba: सट्टा-पट्टी लिखकर अवैध सट्टा खिलाने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 07 आरोपी गिरफ्तार

    November 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.