छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: वार्ड क्रमांक 18, कोहड़िया अंतर्गत जोगिया डेरा भवानी मंदिर बस्ती में सीएसआर मद से ₹6.50 लाख की लागत से प्रस्तावित पचरी निर्माण कार्य का पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन जी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं श्रीफल तोड़कर शुभारंभ किया गया।

माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व, उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव जी के मार्गदर्शन तथा उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी के विशेष प्रयासों से वार्ड में विकास कार्य निरंतर गति पकड़ रहे हैं।
इस पचरी निर्माण कार्य से स्थानीय रहवासियों को आवागमन एवं दैनिक जीवन में बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर मंडल पदाधिकारी, सहयोगी साथी, मोहल्ले के वरिष्ठजन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
जनसुविधाओं का विस्तार, वार्ड का विकास और जनसमस्याओं का समाधान ही हमारी प्राथमिकता है।
अब हो रहा है विकास… और विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें: क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल
यह भी पढ़ें: यूपी की 4 फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी, दिल्ली में सबसे ज्यादा 12, कहीं आपका कॉलेज भी तो नहीं ?

Editor in Chief





















