राजस्थान
जयपुर/स्वराज टुडे: राजस्थान में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देख आप दहशत में आ जाएंगे. दरअसल, राजस्थान की राजधानी जयपुर में बुधवार रात बीच सड़क पर एक ऐसी गैंगवार हुई जो आपने फिल्मों में देखी होगी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करधनी थाना इलाके में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की बदमाशों ने कुल्हाड़ी, पत्थर और लाठियों से मार-मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. वहीं इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि हमलावरों ने पहले उसकी फॉर्च्यूनर कार में टक्कर मारी और फिर उसे सड़क पर घेरकर बेरहमी से मार डाला. इस सनसनीखेज घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
बेरहमी से हिस्ट्रीशीटर की हत्या
मिली जानकारी के मुताबिक विजय बाजिया अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर कार में जोबनेर से जयपुर की तरफ जा रहे थे. इस दौरान बुधवार रात करीब 8 बजे जगदंबा नगर में पहले से घात लगाए बैठे चार से छह गैंगस्टर एक महिंद्रा बोलेरो कैंपर में आए. इस दौरान उन्होंने विजय की कार को पीछे से टक्कर मार दी. ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी वहीं रुक गई और विजय कार से उतरकर अपनी जान बचाने के लिए भागा, लेकिन वो बच न सका, थोड़ी सी ही दूरी पर बदमाशों ने उसे घेर लिया और उस पर पत्थरों, डंडों और कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया. सिर्फ़ पाँच मिनट में इस खूनी वारदात को अंजाम देने के बाद, आरोपी एक कैंपर में बैठकर वहां से फरार हो गए और विजय खून से लथपथ वहीं पड़ा रहा. ये हमला इतना ज्यादा खौफनाक था कि विजय की लाश सड़क पर पड़ी मिली और उसके सिर में कुल्हाड़ी घुसी हुई थी.
https://x.com/PropagandaRaid/status/2120563475286216836?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2120563475286216836%7Ctwgr%5E9b193745fb0bdd72fb8d5fa2768d9383380f3b00%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F
वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
इस खूनी झड़प के दौरान, आस-पास के लोग डर के मारे चिल्लाते रहे, लेकिन हमलावरों पर कोई असर नहीं हुआ. कई लोगों ने छतों से पूरी घटना अपने मोबाइल फ़ोन में रिकॉर्ड कर ली, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची. पुलिस ने लाश को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया. इस बीच, आरोपियों को पकड़ने के लिए ‘A-कैटेगरी’ की नाकाबंदी कर दी गई है. पुलिस टीमें अपराधियों की तलाश कर रही हैं. हत्या के पीछे का मकसद और आरोपी की पहचान की जांच अभी चल रही है.
कौन था हिस्ट्रीशीटर विजय ?
आपको बता दें जिस शख्स को बेरहमी से मार दिया गया वो कोई आम इंसान नहीं था. बल्कि वो भी एक हिस्ट्रीशीटर था। विजय बाजिया राजस्थान के जोबनेर थाने का एक हिस्ट्रीशीटर और अपराधी था, जो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहता था और अपना खुद का गैंग चलाता था.
यह भी पढ़ें: New Delhi: छठ के मद्देनजर रेलवे ने शुरू किए 650 स्पेशल ट्रेनें, ट्रेन ऑन डिमांड की भी व्यवस्था
यह भी पढ़ें: जरूरत के अनुसार कार बदल लेगी अपना आकार, IIIT के बीटेक छात्रों और वैज्ञानिकों ने बनाई अनोखी रोबोटिक कार

Editor in Chief




















