Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जरूरत के अनुसार कार बदल लेगी अपना आकार, IIIT के बीटेक छात्रों और वैज्ञानिकों ने बनाई अनोखी रोबोटिक कार

    November 11, 2026

    Rampur(UP): CRPF कैंप आतंकी हमले में बरी हुए मोहम्मद शरीफ की हत्या, बदमाशों ने मारी गोली

    November 11, 2026

    राशिफल 11 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Rampur(UP): CRPF कैंप आतंकी हमले में बरी हुए मोहम्मद शरीफ की हत्या, बदमाशों ने मारी गोली
    Featured

    Rampur(UP): CRPF कैंप आतंकी हमले में बरी हुए मोहम्मद शरीफ की हत्या, बदमाशों ने मारी गोली

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7333544621794365085209381a4633668ada68268a23d94d60ff6f93e295ffd33fb83c0bebb667532f7ed2
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    रामपुर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के रामपुर में 2007 में हुए CRPF कैंप पर आतंकी हमले के मामले में हाई कोर्ट से बरी हुए मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मंगलवार देर शाम बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया.

    घटना के समय शरीफ अपने बेटे के साथ जा रहे थे. पनवड़िया गांव के पास हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया और गोली मारकर फरार हो गए. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. रामपुर के ASP अनुराग सिंह ने घटना की पुष्टि की.

    बेटे के साथ जा रहे थे मोहम्मद शरीफ

    मोहम्मद शरीफ खजुरिया थाना क्षेत्र के बदनपुरी गांव के रहने वाले थे. जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर शाम वह अपने बेटे के साथ कहीं जा रहे थे. इसी दौरान पनवड़िया गांव के पास बाइक सवार दो अज्ञात लोग वहां पहुंचे. उन्होंने शरीफ पर गोली चला दी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

    घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है. पुलिस हमलावरों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी है.

    CRPF कैंप पर आतंकी हमले में आया था नाम

    मोहम्मद शरीफ का नाम 31 दिसंबर 2007 की रात रामपुर स्थित CRPF ग्रुप सेंटर पर हुए आतंकी हमले के मामले में सामने आया था. नए साल से ठीक पहले आतंकियों ने कैंप को निशाना बनाया था. हमलावरों ने एके-47 जैसे हथियारों से अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं और हैंड ग्रेनेड भी फेंके थे.

    यह भी पढ़ें :  एमपी में कांग्रेस का बड़ा एक्शन: 9 जिलाध्यक्ष और 14 महासचिव समेत 60 पदाधिकारी सस्पेंड, सामने आई ये वजह, देखें पूरी सूची

    इस हमले में CRPF के सात जवान बलिदान हो गए थे. वहीं, कैंप की दीवार के पास अपने रिक्शे पर सो रहे एक रिक्शा चालक की भी गोली लगने से मौत हो गई थी. इस तरह आतंकी हमले में कुल आठ लोगों की जान गई थी. घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू की थी और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

    2019 में सुनाई गई थी 4 आरोपियों को फांसी की सजा

    इस मामले में लंबे समय तक सुनवाई चली. साल 2019 में रामपुर की सत्र अदालत ने मोहम्मद शरीफ समेत चार आरोपियों को आतंकी हमले का दोषी मानते हुए मौत की सजा सुनाई थी. इनमें सबाउद्दीन, इमरान शहजाद और मोहम्मद फारूक भी शामिल थे. वहीं, जंग बहादुर खान उर्फ बाबा को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. दो अन्य आरोपी मोहम्मद कौसर और गुलाब खान को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया था.

    हाई कोर्ट ने रद्द कर दी थी सजा

    निचली अदालत के फैसले के खिलाफ आरोपियों ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में अपील की थी. सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने मामले की जांच और अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए साक्ष्यों पर सवाल उठाए थे. अदालत ने साक्ष्यों में खामियां पाते हुए दोषियों की सजा रद्द कर दी थी. इसके बाद मोहम्मद शरीफ को भी राहत मिली थी.

    बताया जा रहा कि हाई कोर्ट से बरी होने के बाद शरीफ अपने गांव बदनपुरी में परिवार के साथ रह रहे थे. वह रोजाना खजुरिया थाने में हाजिरी लगाने जाते थे. अब उनकी हत्या के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश है या कोई दूसरी वजह. फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है.

    यह भी पढ़ें :  Korba breaking: कुसमुंडा गेवरा मुख्य मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा, एक्टिवा और बाइक में टक्कर के बाद तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत

    यह भी पढ़ें: दिवाली मनाने घर लौटे राष्ट्रपति अंगरक्षक के जवान सौरभ तोमर के सिर पर लगी गोली, हालत गंभीर

    यह भी पढ़ें: Raipur: वारदात से पहले 3 आरोपियों को रायपुर पुलिस ने अवैध हथियार समेत धर दबोचा, आर्म्स एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई

    यह भी पढ़ें: कोरबा में रफ्तार का कहर! खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत… गुस्साए ग्रामीणों ने 7 घंटे तक किया चक्काजाम, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जरूरत के अनुसार कार बदल लेगी अपना आकार, IIIT के बीटेक छात्रों और वैज्ञानिकों ने बनाई अनोखी रोबोटिक कार

    November 11, 2026

    राशिफल 11 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 11, 2026

    दिवाली मनाने घर लौटे राष्ट्रपति अंगरक्षक के जवान सौरभ तोमर के सिर पर लगी गोली, हालत गंभीर

    November 11, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने तिलक भवन में रखी शोक सभा: वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया को दी गई श्रद्धांजलि

    November 10, 2026

    Raipur: वारदात से पहले 3 आरोपियों को रायपुर पुलिस ने अवैध हथियार समेत धर दबोचा, आर्म्स एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई

    November 10, 2026

    अब कटघोरा में मिलेगी मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा सुविधा, 11 नवंबर को MJM हॉस्पिटल के नवीन चिकित्सालय का भव्य शुभारंभ

    November 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,078 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,564 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    जरूरत के अनुसार कार बदल लेगी अपना आकार, IIIT के बीटेक छात्रों और वैज्ञानिकों ने बनाई अनोखी रोबोटिक कार

    November 11, 2026

    उत्तरप्रदेश प्रयागराज/स्वराज टुडे: ट्रिपलआईटी प्रयागराज के वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों ने मिलकर एक ऐसी कार तैयार…

    Rampur(UP): CRPF कैंप आतंकी हमले में बरी हुए मोहम्मद शरीफ की हत्या, बदमाशों ने मारी गोली

    November 11, 2026

    राशिफल 11 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 11, 2026

    दिवाली मनाने घर लौटे राष्ट्रपति अंगरक्षक के जवान सौरभ तोमर के सिर पर लगी गोली, हालत गंभीर

    November 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.