* अपराध क्रमांक 288 /26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट
* नाम आरोपीया – कौशिल्या बंजारे पति जम्मू लाल बंजारे उम्र 46 साल साकिन गुचकुलिया थाना जैजैपुर जिला सक्ती (छग)
सक्ती/स्वराज टुडे: जिला सक्ती के थाना क्षेत्रांतर्गत ग्रामों में चल रहें अवैध जुआ/सटटा, अवैध गांजा व शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले अपराधियों के ऊपर कार्यवाही करने एवं अपराध पर अकुंश लगाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकूर (भापुसे) जी द्वारा अधिक से अधिक कार्यवाही करने की सख्त निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री पंकज पटेल जी, श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर. टंडन महोदय सक्ती के मार्गदशन पर निरीक्षक राकेश कुमार राठौर थाना प्रभारी जैजैपुर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक तेजेंद्र कुमार सिन्हा थाना जैजैपुर एवं थाना टीम द्वारा दिनांक 31.10.26 को मुखबीर की सुचना पर ग्राम गुचकुलिया में रेड कार्यवाही कर आरोपीया कौशिल्या बंजारे पति जम्मू लाल बंजारे उम्र 46 साल ग्राम गुचकुलिया थाना जैजैपुर जिला सक्ती (छग) के कब्जे से कुल 08 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमती 800/-रूपये को जप्त किया गया जिसे आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोेपीया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राकेश कुमार राठौर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक तेजेंद्र कुमार सिन्हा ,प्र.आर. परमानंद घृतलहरे, आर. विजय कुमार कुर्रे, आर. संजय सोनवानी , आर. चंदूलाल सिदार , आर. तकेश्वर कटकवार ,आर. मनोज लहरे एवं नव आर. विजेंद्र कुमार जाटवर एवं महिला नव आरक्षक संगीता कर्ष का योगदान रहा।
यह भी पढ़ें: समुद्र के बीचों बीच रहस्यमयी गड्ढा ! नीचे छिपे हैं हजारों साल पुराने राज, जानिए ग्रेट ब्लू होल का रहस्य

Editor in Chief

