छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: 29 अक्टूबर, गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय, टी.पी. नगर में ‘प्रेस से मुलाकात’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एआईसीसी प्रभारी नवज्योति पटनायक, पीसीसी प्रभारी एवं पूर्व मंत्री उमेश पटेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने देशभर में चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर अपनी बात रखी।
इस दौरान नेताओं ने आम जनता और विशेष रूप से युवा वर्ग से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित मार्च में शामिल होकर लोकतांत्रिक अधिकारों और मताधिकार की रक्षा के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
कांग्रेस नेताओं ने आम नागरिकों और युवाओं से इस अभियान के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
यह भी पढ़ें: आत्मानंद स्कूल के नाम पर 1.32 करोड़ का DMF घोटाला: तत्कालीन जनपद CEO समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Editor in Chief

