मुंबई/स्वराज टुडे: बॉलीवुड के चर्चित निर्माता-निर्देशक और समाजसेवी डॉ. कृष्णा चौहान को एक और प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री और सेलेब्रिटी चीफ गेस्ट मोनिका बेदी के हाथों स्टेज पर उन्हें “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” के सीजन-4 में सम्मानित किया गया।

इस भव्य अवॉर्ड समारोह का आयोजन जीशान कादरी द्वारा मीरा रोड स्थित लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में किया गया था। इस अवसर पर डॉ. कृष्णा चौहान बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर उपस्थित थे।
स्टेज पर मोनिका बेदी द्वारा सम्मानित किए जाने पर डॉ. कृष्णा चौहान ने कहा, “यह सम्मान मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं जीशान कादरी और पूरी टीम का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। मोनिका बेदी के हाथों यह अवॉर्ड पाना मेरे लिए यादगार क्षण रहा।”
उल्लेखनीय है कि डॉ. कृष्णा चौहान पिछले कई वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में भी लगातार कार्य कर रहे हैं। बॉलीवुड में उनके योगदान और सामाजिक कार्यों को देखते हुए उन्हें समय-समय पर कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है।

Editor in Chief

