Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा अंतिम मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे

    October 24, 2026

    Korba: राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन, पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

    October 24, 2026

    Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना, कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रामनगर स्थित श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, ज्वेलर्स दुकान की दीवार में छेद कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
    Featured

    गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रामनगर स्थित श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, ज्वेलर्स दुकान की दीवार में छेद कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 4, 2026Updated:October 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261004 WA0179
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

     

    * पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) श्रीमती दीपमाला कश्यप की सतत् माॅनिटरिंग में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा पुलिस चैकी रामनगर की संयुक्त कार्यवाही।*

    * घटना का मास्टर माइंड है आरोपी विशाल सचदेव।*

    * आरोपियों ने दुकान की रेकी कर दिया था चोरी की वारदात को अंजाम।*

    * आरोपियों ने 26-27 सितंबर की रात दीवार में किया था आधा छेद, 29-30 सितंबर की रात दोबारा पहुंचकर की चोरी।

    * आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की संपूर्ण मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त वाहन सहित लगभग 14,51,700/- रुपये का सामान जप्त।

    * घटना में शामिल एक अन्य आरोपी है फरार, जिसकी पतासाजी एवं गिरफ्तारी के किये जा रहे है लगातार प्रयास।

    * आरोपियों के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 430/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

    रायपुर/स्वराज टुडे: विवरण – प्रार्थी सुनील जैन ने थाना गुढियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी रामनगर कर्मा चैक के पास श्री लक्ष्मी विनायक नाम से ज्वेलर्स की दुकान है। प्रार्थी दिनांक 29.09.2026 की रात्रि में अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। दिनांक 30.09.2026 को प्रातः 10ः30 बजे दुकान खोलने आया और दुकान खोलकर अंदर प्रवेश किया, तो देखा कि दुकान के दाहिने तरफ की दीवार की प्लाई गिरी हुई थी, फर्नीचर बिखरा हुआ था तथा दीवार में बड़ा छेद दिखाई दे रहा था। दुकान के डिस्प्ले में रखे सोने एवं चांदी के आभूषण भी नहीं थे। कोई अज्ञात चोर दुकान की दीवार में छेद कर अंदर प्रवेश कर दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 430/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: नवरात्रि पर्व में श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु यातायात पुलिस कमिश्नरेट की सख्त कार्यवाही, प्रतिबंधित मार्गों पर प्रवेश करने वाले 36 भारी वाहनों पर कार्यवाही...₹2,38,000 का जुर्माना लगाया गया

    घटना को पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) श्रीमती दीपमाला कश्यप द्वारा गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

     

    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा पुलिस चैकी रामनगर की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों को आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पृथक-पृथक जिम्मेदारियां सौंपकर कार्य पर लगाया गया। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर प्रार्थी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई। साथ ही दुकान में कार्यरत कर्मचारियों एवं आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर घटना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की गईं।

    पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के हजारों फुटेज को बारीकी से खंगाला गया। फुटेज में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गतिविधियों का सूक्ष्मता से अवलोकन करते हुए उनके आवागमन एवं संभावित मार्गों का विश्लेषण किया गया। सीसीटीव्ही फुटेज से प्राप्त महत्वपूर्ण सुरागों का तकनीकी विश्लेषण करने के साथ-साथ तकनीकी माध्यमों से प्राप्त अन्य जानकारियों को भी आपस में जोड़कर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के लगातार प्रयास किए गए।

    प्रकरण में मुखबिर लगाने के साथ ही तरीका वारदात के आधार पर पूर्व में चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों की जानकारी भी जुटाई गई। साथ ही हाल ही में जेल से रिहा हुए चोरी के आरोपियों की गतिविधियों एवं संभावित ठिकानों की जानकारी एकत्रित कर संदिग्धों को चिन्हांकित किया गया।

    यह भी पढ़ें :  वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा अंतिम मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे

    पुलिस टीमों द्वारा लगातार सीसीटीव्ही फुटेज के अवलोकन, तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त साक्ष्यों को आपस में जोड़ते हुए आरोपियों की पहचान करने में सफलता प्राप्त की गई। प्राप्त महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा विशाल सचदेव एवं सूरज ढीमर को पकड़ा गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

    IMG 20261004 WA0181

    घटना का मुख्य आरोपी विशाल सचदेव है। आरोपी ने महासमुंद में बर्फ की फैक्ट्री खोली थी, जिसके लिए उसने लाखों रुपये का कर्ज लिया था। फैक्ट्री के नहीं चलने से उसे आर्थिक नुकसान हुआ तथा कर्ज देने वाले व्यक्तियों द्वारा लगातार पैसों की मांग की जा रही थी। आर्थिक परेशानी के चलते आरोपी विशाल सचदेव ने अपनी फैक्ट्री में काम करने वाले सूरज ढीमर एवं एक अन्य के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। योजना के तहत आरोपियों द्वारा ज्वेलर्स की दुकानों की तलाश की गई तथा प्रार्थी की दुकान को निशाना बनाते हुए कुछ दिनों तक लगातार रेकी की गई। आरोपियों ने दिनांक 26-27.09.2026 की दरम्यानी रात्रि में दुकान की दीवार में आधा छेद किया व वापस लौट गए। इसके बाद दिनांक 29-30.09.2026 की दरम्यानी रात्रि में आरोपी पुनः दुकान के पास पहुंचे और पूर्व में किए गए छेद को बड़ा कर दुकान के अंदर प्रवेश किये तथा दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर घटना को अंजाम दिये।*

    आरोपी विशाल सचदेव एवं सूरज ढ़ीमर को गिरफ्तार कर निशानदेही पर कब्जे से *चोरी की संपूर्ण मशरूका सोने के आभूषण कीमती 50,000/- रूपये, चांदी के आभूषण वजनी लगभग 3.5 किलोग्राम कीमती 7,91,700/- रूपये, आर्टिफिशियल आभूषण कीमती 10,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार क्रमांक सी जी 04 एम टी 8303 व बिना नंबर एक्टिवा वाहन जुमला कीमती लगभग 14,51,700/- रूपये* जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

    यह भी पढ़ें :  शारदीय नवरात्रि पर विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँच जयसिंह अग्रवाल ने नवाया शीश, माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना

    प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

    गिरफ्तार आरोपी

    IMG 20261004 WA0178

    *01. विशाल सचदेव पिता लक्ष्मण दास सचदेव उम्र 38 साल निवासी रामली हवलाई गली के पीछे आरएस बर्फ फैक्ट्री थाना आजाद चैक रायपुर।*

    *02. सूरज ढ़ीमर पिता पुना लाल ढ़ीमर उम्र 32 साल निवासी ग्राम सुनवानी थाना मझोली जिला जबलपुर (म.प्र.)। हाल पता – ग्राम बेलसुण्डा थाना कोतवाली जिला महासमुंद।*

    यह भी पढ़ें: महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर श्री गोपाल मोदी ने किया ‘अग्र संदेश’ पत्रिका का विमोचन, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    यह भी पढ़ें: Rajkot: बुजुर्ग महिला डॉक्टर को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 58.5 लाख रुपए कराए ट्रांसफर, दो आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: ₹7 लाख की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गिरफ्तार…मकान, जमीन एवं मलबा बेचने का इकरारनामा कर राशि लेने के बाद जमीन अन्य व्यक्ति को बेचने का आरोप

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा अंतिम मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे

    October 24, 2026

    Korba: राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन, पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

    October 24, 2026

    Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना, कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    October 24, 2026

    Sakti: ऑपरेशन “बॉज” के तहत सक्ती पुलिस की लगातार कार्रवाई, तीन और स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल

    October 24, 2026

    ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान को लेकर कोरबा में कांग्रेस की अहम बैठक, 29 अक्टूबर को कोरबा आएंगे कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी अन्नव ज्योति पटनायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल

    October 23, 2026

    Korba: मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या और मुड़ापार हत्याकांड के संबंध में त्वरित न्याय, बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा तथा जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने सौंपा ज्ञापन

    October 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,036 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,554 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,421 Views
    Don't Miss

    वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा अंतिम मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे

    October 24, 2026

    लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव-2027 से पहले मतदाता सूची में नाम दर्ज…

    Korba: राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन, पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

    October 24, 2026

    Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना, कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    October 24, 2026

    Sakti: ऑपरेशन “बॉज” के तहत सक्ती पुलिस की लगातार कार्रवाई, तीन और स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.