Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा आत्मीयता का सैलाब… अरुण साव ने जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के साथ साझा की पर्व की खुशियां

    November 18, 2026

    New Delhi: बांग्लादेश की सीमा में गलती से घुसा बीएसएफ जवान, उसके बाद जो हुआ ….

    November 18, 2026

    राशिफल 18 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
    Featured

    Korba: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261002 WA0043
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण अर्पित कर उन्हे स्मरण किया।

    IMG 20261002 WA0042

    इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत ने कहा कि मोहन दास करमचंद गांधी, एक ऐसा नाम जो दुनियाभर में अपने दृढ़ निश्चय, सत्य के लिये अटल-अडिग और अहिंसा के रास्ते पर चलकर विजय हासिल करने के लिए जाना जाता है। उनके जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, स्कूल में औसत विद्यार्थी होने के बावजूद उन्होने भारत में ब्रिटिश शासन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। वे असाधारण बुद्धि और सिद्धांतों वाले आदमी थे। महात्मा गांधी का जीवन और शिक्षाएं सभी उम्र के लोगों, विशेषकर स्कूली छात्रों को प्रेरित करती है। डॉ.महंत ने शास्त्री जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतन्त्रता की लड़ाई में शास्त्री जी ने ‘मरो नहीं मारो’ का नारा दिया, जिसने पुरे देश में स्वतन्त्रता की ज्वाला को तीव्र कर दिया।. शास्त्री जी एक ‘गाँधीवादी’ नेता थे, जिन्होंने सम्पूर्ण जीवन देश और गरीबो की सेवा में लगा दिया।
    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गांधी सभी धर्मों के लिये सम्मान का रवैय्या और उनकी अच्छी बातों को समझने की इच्छा उनके दिमाग में प्रारंभिक जीवन में घर कर गई थी। उनके व्यक्तित्व के नैतिक प्रभाव और अहिंसा की तकनीक की तुलना नही की जा सकती और ना ही इसकी कीमत किसी देश या पीढ़ी तक सीमित है। यह मानवता के लिये उनका अविनाशी उपहार है। श्री अग्रवाल ने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा भारत में ब्रिटिश शासन का समर्थन कर रहे भारतीय राजाओं की महात्मा गांधी द्वारा की गई निंदा से अत्यंत प्रभावित हुए। लाल बहादुर शास्त्री जब केवल 11 वर्ष के थे, तब से ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कुछ करने का मन बना लिया था।
    रामपुर विधायक फुलसिंह राठिया ने कहा कि भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। सत्याग्रह के माध्यम से अत्याचार का प्रतिकार के अग्रणी नेता थे। उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धांत पर रखी गई थी जिसमें भारत को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम दिलाकर पूरे विश्व में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आंदोलन के लिये प्रेरित किया।
    पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी विश्व के युग महापुरुषों में से थे । उन्हें किसी एक भौगोलिक परिधि के सीमित दायरे में अथवा किसी जाति विशेष, सम्प्रदाय या परम्परा के अंतर्गत रखे जाने का विचार भी लाना असंगत होगा। युगपुरुष महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के व्यापक महत्व को समझा और अपने आप में आत्मसात किया। वे समग्र मानवता के कल्याण और सर्वोदय के लिए प्रयास करते थे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: धागों में बुनते सपने, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम, दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बनी मीनाक्षी

    इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर, मनोज चौहान, प्रदेश कांग्रेस सचिव बी एन सिंह, पूर्व जिलाध्‍यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, अजा प्रकोष्‍ठ के जिलाध्‍यक्ष नारायण कुर्रे, महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष कुसुम द्विवेदी, पूर्व सभापति संतोष राठौर, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष पालुराम साहु, ए डी जोशी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, मंडल अध्‍यक्ष मनीष शर्मा, पार्षद रवि चंदेल, अविनाश बंजारे, अनुज जायसवाल, सुभाष राठौर, बद्री किरण, पुष्‍पा पात्रे, संगीता श्रीवास, द्रोपति तिवारी, सुखनंदन सिंह, रमेश वर्मा, माधुरी ध्रुव, सुभद्रा सिंह, हिमांशु सिंह, हरविंदर सिंह, संतोष यादव, गिरधारी बरेठ, अनिल सिंह, शांता मंडावे, डॉ.रामगोपाल यादव, गजानंद साहु, रवि खुंटे, बनवारी पाहुजा, झलकुंवर, ममता अग्रवाल आदि ने भी पुष्‍पांजलि अर्पित कर महात्‍मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्‍त्री के जीवन पर प्रकाश डाला।

    यह भी पढ़ें: मौत से पहले ल‍िखा – ‘मां मेरा अंतिम समय है, तुम लोगों को कोई परेशान करे तो जहर खाकर मर जाना’

    यह भी पढ़ें: बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी: मृत आदिवासी बच्चों के परिजनों से की मुलाकात, कहा- आदिवासी इस देश के असली मालिक

    यह भी पढ़ें: क्या सच में बाजार में बिक रहे हैं प्लास्टिक के अंडे ? FSSAI ने बताया पानी वाला सिंपल टेस्ट, तुरंत खुलेगी पोल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा आत्मीयता का सैलाब… अरुण साव ने जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के साथ साझा की पर्व की खुशियां

    November 18, 2026

    New Delhi: बांग्लादेश की सीमा में गलती से घुसा बीएसएफ जवान, उसके बाद जो हुआ ….

    November 18, 2026

    राशिफल 18 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 18, 2026

    Korba: श्री गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व पूर्ण श्रद्धा और उल्लास से मनायेगा सिन्धी समाज.….

    November 18, 2026

    संभाग स्तरीय रोजगार मेला 04 दिसंबर को लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में होगा आयोजित, रिक्त पदों की जानकारी 25 नवंबर तक उपलब्ध कराने नियोजकों से अपील

    November 17, 2026

    पंचतत्व में विलीन हुए अधिवक्ता विमल साहू, शोकमग्न जिला अधिवक्ता संघ ने एक दिन के लिए बन्द रखा काम

    November 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,093 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,568 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,430 Views
    Don't Miss

    दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा आत्मीयता का सैलाब… अरुण साव ने जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के साथ साझा की पर्व की खुशियां

    November 18, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: दीपावली के पावन पर्व के बाद आपसी मेल-मिलाप और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान…

    New Delhi: बांग्लादेश की सीमा में गलती से घुसा बीएसएफ जवान, उसके बाद जो हुआ ….

    November 18, 2026

    राशिफल 18 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 18, 2026

    Korba: श्री गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व पूर्ण श्रद्धा और उल्लास से मनायेगा सिन्धी समाज.….

    November 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.