Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    फिल्म समीक्षा : ‘ओये चिल मार’…फ़िल्म को मिली 3.5 रैंकिंग

    September 27, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच…कब, कहां और कैसे देखें लाइव….टाइमिंग नोट कर लीजिए

    September 27, 2026

    राशिफल 27 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन
    Featured

    गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 26, 2026Updated:September 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7282735211790431357477670cb64292b734c75c0ea9be0d55bbdf760ba26853629fb975c2871418edd745
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    गुवाहाटी/स्वराज टुडे: गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की 22 वर्षीय सोशियोलॉजी की छात्रा निमिषा ठाकुरिया की शहर के बाहरी इलाके गराल स्थित एक होमस्टे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने उसके साथ ठहरे 26 वर्षीय बॉयफ्रेंड आसिफ अली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को यह मामला प्राथमिक जांच में हत्या का लग रहा है, हालांकि आरोपी का दावा है कि छात्रा ने आत्महत्या की है।

    पुलिस की शुरुआती जांच और बयान

    गुवाहाटी वेस्ट के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस बोलिन देओरी के अनुसार, घटना की सूचना धारापुर स्थित एक स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से मिली, जहां छात्रा को बेहोशी की हालत में लाया गया था। इसके बाद उसे गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    डीसीपी देओरी ने बताया, आरोपी आसिफ अली का कहना है कि यह आत्महत्या है, लेकिन हमें उसकी बात पर यकीन नहीं है। मौके पर या शव पर खून के निशान नहीं मिले हैं। हमारी जांच जारी है और हमें अंदेशा है कि यह हत्या का मामला हो सकता है। उधर पुलिस ने होमस्टे के मालिक, केयरटेकर और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

    ‘मां, वे मुझे मार डालेंगे’

    पीड़िता के परिवार के दोस्त गौतम दास ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि निमिषा शाम 5 बजे घर से दोस्त के पास जाने की बात कहकर निकली थी। रात 10 बजे तक उसने परिवार को बताया कि वह दोस्त के घर ही रुकेगी। हालांकि, रात करीब 2 बजे उसने अपनी मां को फोन किया। दास के अनुसार, निमिषा रो रही थी और उसने बार-बार कहा, मां, वे मुझे मार डालेंगे। इसके तुरंत बाद उसका फोन छीन लिया गया और संपर्क टूट गया।

    यह भी पढ़ें :  बिस्तर पर दुल्हन का शव तो फंदे पर मिला दूल्हा, सात फेरों के बाद सुहागरात पर दिल दहला देने वाली घटना

    परेशान होकर परिजन तुरंत आजारा पुलिस स्टेशन पहुंचे। बाद में पुलिस को स्वास्थ्य केंद्र से एक लड़की के भर्ती होने की जानकारी मिली, जिसके बाद परिवार GMCH पहुंचा।

    केयरटेकर ने सुनी थी चिल्लाने और रोने की आवाजें

    होमस्टे के केयरटेकर और कुक बिपुल बाइलुंग ने घटना की रात का आंखों देखा हाल बयां किया। उन्होंने बताया कि रात में उन्होंने एक पुरुष की चिल्लाने की आवाज सुनी, जो कह रहा था, दादा, उठो, उठो।

    बाइलुंग ने कहा, जब हम आवाज की दिशा में गए, तो कमरे में एक लड़का लड़की के शरीर को पकड़े हुए था और लड़की फर्श पर पड़ी हुई थी। कर्मचारियों के अनुसार, दोनों पहले भी इस होमस्टे में रुक चुके थे और उस रात उन्होंने कमरा नंबर 10 बुक किया था।

    लव जिहाद का आरोप, विरोध प्रदर्शन

    मृतका हिंदू समुदाय से थी और गिरफ्तार आरोपी मुस्लिम है, जिसके चलते घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। कुछ दक्षिणपंथी संगठनों ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात बहाल कराया। पुलिस फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें: कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, दूरभाष पर दी शुभकामनाएं

    यह भी पढ़ें: Hyderabad:12 वीं पास झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, गुप्त रोग और सीने की बीमारी का करता था इलाज, मां-भाई भी आरोपी

    यह भी पढ़ें :  17 साल पहले अपनाया था इस्लाम धर्म, अब परिवार संग हिंदू बने 'रफीक' और 'अफसरी'

    यह भी पढ़ें: 50,000 में तय हुआ ‘डायन नचाने’ का सौदा…झारखंड से बुलाई गईं 3 भगतन हिरासत में, गया में 15 लोगों पर FIR दर्ज

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    फिल्म समीक्षा : ‘ओये चिल मार’…फ़िल्म को मिली 3.5 रैंकिंग

    September 27, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच…कब, कहां और कैसे देखें लाइव….टाइमिंग नोट कर लीजिए

    September 27, 2026

    राशिफल 27 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 27, 2026

    17 साल पहले अपनाया था इस्लाम धर्म, अब परिवार संग हिंदू बने ‘रफीक’ और ‘अफसरी’

    September 27, 2026

    आ गया यूपी चुनाव का सबसे बड़ा सर्वे! आज अगर चुनाव हो तो परिणाम जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

    September 27, 2026

    कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, दूरभाष पर दी शुभकामनाएं

    September 26, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,965 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,525 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    फिल्म समीक्षा : ‘ओये चिल मार’…फ़िल्म को मिली 3.5 रैंकिंग

    September 27, 2026

    * बैनर : तुलसीराम प्रोडक्शन हाउस * रिलीज डेट : 25.09.2026 * कलाकार : तेजस…

    भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच…कब, कहां और कैसे देखें लाइव….टाइमिंग नोट कर लीजिए

    September 27, 2026

    राशिफल 27 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 27, 2026

    17 साल पहले अपनाया था इस्लाम धर्म, अब परिवार संग हिंदू बने ‘रफीक’ और ‘अफसरी’

    September 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.