Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विवाहिता का ससुराल पक्ष पर बड़ा आरोप, दहेज की मांग पूरी नही हुई तो देहव्यापार में धकेलने की कोशिश कर रही सास, पूरी आपबीती सुनकर आपकी भी कांप उठेगी रूह

    September 14, 2026

    बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    September 14, 2026

    बाबा नीब करौरी की पैतृक संपत्ति का विवाद गरमाया: पौत्रियाें का दावा, बोलीं- न बेची, न दान की जमीन

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट, शिक्षा विभाग को दिखा रहे ठेंगा…
    Featured

    युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट, शिक्षा विभाग को दिखा रहे ठेंगा…

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260914 WA0059
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    प्रतिनियुक्ति-अटैचमेंट हटाने की कवायद के बीच रायगढ़ शिक्षा विभाग में जमे शिक्षक-कर्मचारी, शासन के आदेशों के पालन पर उठे सवाल

    रायगढ़/स्वराज टुडे:  जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से किए जा रहे युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पर ही अब सवाल उठने लगे हैं। शासन स्तर पर शिक्षकों और कर्मचारियों की पदस्थापना को तर्कसंगत बनाने तथा आवश्यकता के अनुसार उन्हें मूल पदस्थापना स्थल पर भेजने की कवायद की जा रही है, लेकिन रायगढ़ जिला शिक्षा विभाग में कुछ मामलों में इसके विपरीत स्थिति दिखाई देने की बात सामने आ रही है। आरोप है कि अटैचमेंट और प्रतिनियुक्ति समाप्त करने की प्रक्रिया के बावजूद कुछ शिक्षक-कर्मचारी अब भी जिला शिक्षा कार्यालय अथवा सुविधाजनक स्थानों पर जमे हुए हैं।

    मामला केवल अटैचमेंट तक सीमित नहीं है। शासन के 6 अगस्त 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायगढ़ में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 हरिशंकर बरेठ का स्थानांतरण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटी किया गया है। शासन के आदेश क्रमांक ESTB-102/756/2026/20-3 में उनकी वर्तमान पदस्थापना जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायगढ़ तथा नवीन पदस्थापना शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटी दर्ज है। आदेश में स्थानांतरण का आधार प्रशासनिक बताया गया है।स्थानांतरण आदेश जारी हुए एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी यदि संबंधित कर्मचारी को नवीन पदस्थापना स्थल के लिए कार्यमुक्त नहीं किया गया है, तो यह स्थिति विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि शासन के स्पष्ट आदेश के बावजूद संबंधित कर्मचारी को जिला शिक्षा कार्यालय में कार्य करने की अनुमति किस आधार पर दी जा रही है।यदि इस बीच शासन से स्थानांतरण आदेश पर कोई स्थगन, संशोधन अथवा अन्य सक्षम आदेश जारी हुआ है तो उसे भी सार्वजनिक किया जाना चाहिए। वहीं यदि ऐसा कोई आदेश नहीं है और इसके बावजूद कर्मचारी मूल कार्यालय में कार्यरत हैं, तो शासन के स्थानांतरण आदेश के पालन में देरी का कारण स्पष्ट होना चाहिए।विभागीय स्तर पर लंबे समय से चले आ रहे अटैचमेंट को लेकर भी समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में शिक्षकों की आवश्यकता के बावजूद यदि शिक्षक मूल पदस्थापना से अलग स्थानों पर सेवाएं दे रहे हैं, तो इसका सीधा असर विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था पर पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और समर्पण का प्रतीक : नारायण चंदेल

    युक्तियुक्तकरण का उद्देश्य ही हो रहा प्रभावित

    शिक्षा विभाग में युक्तियुक्तकरण का मूल उद्देश्य शिक्षकों और कर्मचारियों की उपलब्धता को विद्यालयों की वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप करना है। जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, वहां उपलब्ध मानव संसाधन पहुंचाना और अनावश्यक अटैचमेंट समाप्त करना इसी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। ऐसे में यदि युक्तियुक्तकरण और अटैचमेंट समाप्त करने के निर्देशों के बावजूद कर्मचारी जिला कार्यालयों में ही बने रहते हैं, तो पूरी प्रक्रिया की प्रभावशीलता पर प्रश्न उठना स्वाभाविक है।

    किसके आदेश पर मिल रहा संरक्षण?

    इस पूरे मामले में सबसे अहम सवाल विभागीय संरक्षण को लेकर उठ रहा है। चर्चा है कि शासन के आदेश के बाद भी संबंधित कर्मचारी को तत्काल कार्यमुक्त नहीं किया गया। यदि यह सही है तो यह स्पष्ट किया जाना जरूरी है कि उन्हें जिला शिक्षा कार्यालय में बनाए रखने का निर्णय किस अधिकारी ने लिया और इसके पीछे प्रशासनिक आवश्यकता क्या थी।साथ ही यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि जिले में लागू युक्तियुक्तकरण और अटैचमेंट समाप्त करने की प्रक्रिया सभी कर्मचारियों पर समान रूप से लागू हो रही है या कुछ मामलों में अलग-अलग मानदंड अपनाए जा रहे हैं।

    वर्सन/ ई संवर्ग है। टी संवर्ग में ट्रांसफर किया गया है। डी पी आई को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा गया है।

    श्यामानंद साहू
    जिला शिक्षाधिकारी

    यह भी पढ़ें: Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    यह भी पढ़ें: Korba: गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन विस्तार को नई मजबूती, मनोज राठौर बने RTI प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

    यह भी पढ़ें :  सरकारी नौकरी के लिए स्टाफ नर्स भर्ती की नई तारीखें घोषित

    यह भी पढ़ें: श्री सत्य साईं बाबा के जीवन वृत पर आधारित फिल्म-‘सत्य साईं बाबा’ 18 सितंबर को होगी रिलीज, सत्य साईं बाबा के रूप में नज़र आएंगे भजन सम्राट अनूप जलोटा ……!

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    विवाहिता का ससुराल पक्ष पर बड़ा आरोप, दहेज की मांग पूरी नही हुई तो देहव्यापार में धकेलने की कोशिश कर रही सास, पूरी आपबीती सुनकर आपकी भी कांप उठेगी रूह

    September 14, 2026

    बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    September 14, 2026

    बाबा नीब करौरी की पैतृक संपत्ति का विवाद गरमाया: पौत्रियाें का दावा, बोलीं- न बेची, न दान की जमीन

    September 14, 2026

    राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 14, 2026

    Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    September 14, 2026

    Korba: निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रथम बार दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य आयोजन 14 सितम्बर से

    September 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,934 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,512 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,384 Views
    Don't Miss

    विवाहिता का ससुराल पक्ष पर बड़ा आरोप, दहेज की मांग पूरी नही हुई तो देहव्यापार में धकेलने की कोशिश कर रही सास, पूरी आपबीती सुनकर आपकी भी कांप उठेगी रूह

    September 14, 2026

    बरेली/स्वराज टुडे: इज्जतनगर क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।…

    बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    September 14, 2026

    बाबा नीब करौरी की पैतृक संपत्ति का विवाद गरमाया: पौत्रियाें का दावा, बोलीं- न बेची, न दान की जमीन

    September 14, 2026

    युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट, शिक्षा विभाग को दिखा रहे ठेंगा…

    September 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.