छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे:: दिनांक 9 सितंबर 2026 को डीएम स्कूल कोरबा में विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मंचस्थ प्राचार्य श्री अशोक कुमार डोगरा एवं उप प्राचार्य श्री अनुराग भास्कर को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक स्वागत गीत एवं आकर्षक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई।

स्वागत उद्बोधन में प्राचार्य श्री अशोक कुमार डोगरा जी ने विद्यार्थी परिषद को बधाई देते हुए कहा कि नेतृत्व क्षमता अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह समारोह केवल पद प्राप्त करने के लिए नहीं है अपितु उत्तरदायित्व, नेतृत्व व विश्वास प्राप्त करने के लिए है। सच्चा नेतृत्व केवल आदेश नहीं देता है बल्कि उदाहरण प्रस्तुत करते हुए गंभीरता से सेवा कार्य करता है।

स्टूडेंट काउंसिल के हेड बॉय गौरव यादव, हेड अंशिका चंद्रा, वॉइस हेड बॉय वंश कौशल, वॉइस हेड गर्ल आयुषी गोयल, कल्चरल कैप्टन वाणी कौर विरदी, कल्चरल वाइस कैप्टन शुभम सिंह, डिसिप्लिन कैप्टन तहसीन खान, डिसिप्लिन वाइस कैप्टन गुनगुन गोयल, स्पोर्ट्स कैप्टन वी ज्ञानवी, वाइस कैप्टन रुशील नायर, तेजस हाउस इंचार्ज श्रीमती विनीता नायक, तेजस हाउस कैप्टन मनीष अग्रवाल, तेजस हाउस वाइस कैप्टन शैली साहू, चेतना हाउस इंचार्ज श्रीमती रीना मिश्रा, चेतना हाउस कैप्टन इशिता अग्रवाल, चेतन हाउस वाइस कैप्टन कशिश देवांगन, विश्वास हाउस मास्टर श्रीमती सीमा पटेल, विश्वास हाउस कैप्टन प्रत्यूषा लोध, विश्वास हाउस वॉइस कैप्टन भव्या रेलवानी, उद्यम हाउस मास्टर श्री संतोष मिश्रा , उद्यम हाउस कैप्टन जेयाद खान, उद्यम हाउस वाइस कैप्टन साक्षी सिंह मनोनीत किए गए।

हेड बॉय गौरव यादव ने शपथ लेते हुए समस्त नव नियुक्त विद्यार्थी परिषद को शपथ दिलवाया। सभी को धन्यवाद व्यापित करते हुए उप प्राचार्य श्री अनुराग भास्कर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका ज्योति करनवार ने किया।
यह भी पढ़ें::रात को बाथरूम गई लड़की, देखा छत पर चालू था मोबाइल का कैमरा, वार्डन ने दी अजीबोगरीब सफाई
यह भी पढ़ें::सागर जहरीली शराब कांडमामले में बड़ा एक्शन, आबकारी विभाग के तीन अधिकारियों पर गिरी गाज

Editor in Chief















