छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 के वरिष्ठ सदस्य शशिकांत शुक्ला की माताजी श्रीमती आनंद कुमारी शुक्ला का 92 वर्ष की आयु में आज शाम 5:00 बजे निधन हो गया । शशिकांत शुक्ला बाल्को वेदांता की कंपनी में एचआर मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं ।इस दुखद खबर की सूचना मिलते ही उनके शुभचिंतकों एवं समिति में शोक की लहर दौड़ गई । श्री शुक्ला जी की माता जी का अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम उत्तर प्रदेश के कानपुर में कल रविवार को किया जाएगा ।
ईश्वर माता जी की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व शोक संतप्त परिवार को दुःख सहन करने का सम्बल प्रदान करें।

Editor in Chief















