Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही : अब तक 160 मौतें, 750+ लापता, 133 भारतीयों से संपर्क टूटा, अब बिहार-UP में बढ़ा खतरा !
    Featured

    नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही : अब तक 160 मौतें, 750+ लापता, 133 भारतीयों से संपर्क टूटा, अब बिहार-UP में बढ़ा खतरा !

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n72472451617878008323673c98e43a5da2ab077b49a1b0ff65c79197e9c9f9587587b6cd131dcfa9cd98bc
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: नेपाल-तिब्बत बॉर्डर के पास प्रलयकारी बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है। पानी और मलबे के तेज बहाव ने सैकड़ों जिंदगियां लील लीं। अब तक 160 लोगों के शव मिल चुके हैं, जिनमें नेपाल के 157 और तिब्बत के 3 लोग शामिल हैं। 750 से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इनमें 133 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

    रसुवा इलाके में भोटेकोशी और त्रिशूली नदियां उफान पर हैं। इस विनाशकारी सैलाब की वजह से नेपाल का संपर्क ढांचा बुरी तरह ध्वस्त हो गया है। 35 पक्के पुल और 45 सस्पेंशन ब्रिज बह चुके हैं। बाढ़ का पानी, मलबा और तेज बहाव कई इलाकों में घरों, सड़कों, पुलों और गाड़ियों को बहा ले गया। इसका असर भारत के बिहार और उत्तर प्रदेश तक पहुंचने की आशंका है। बिहार और यूपी में अलर्ट जारी किया गया है।

    बिहार और यूपी में क्यों बढ़ी टेंशन? 

    नेपाल की बाढ़ का सीधा असर भारत की सीमा से लगे इलाकों पर पड़ सकता है। नेपाल का पानी त्रिशूली नदी से होते हुए भारत की तरफ बढ़ रहा है। खास नजर गंडक, नारायणी और कोसी नदी पर है। बिहार में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली में सतर्कता बढ़ाई गई है। सीतामढ़ी और शिवहर पर भी नजर रखी जा रही है।

    पश्चिम चंपारण के DM तरनजोत सिंह ने बताया,

    “नेपाल में पानी देवघाट से आगे बढ़ चुका है। वाल्मीकिनगर बैराज और तटबंधों की निगरानी की जा रही है। सुबह करीब 9 बजे पानी बैराज तक पहुंचने की उम्मीद है। फिलहाल जलस्तर खतरे के निशान से नीचे रहने की उम्मीद है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।”

    उत्तर प्रदेश के महाराजगंज और कुशीनगर में भी प्रशासन को सतर्क किया गया है। नेपाल से आने वाली करीब 3 मीटर तक की फ्लड वेव को लेकर निगरानी बढ़ाई गई है।

    26 अगस्त सुबह नेपाल-चीन सीमा के पास अचानक पानी और मलबे का सैलाब आया। शुरुआत में इसे भूकंप से जोड़कर देखा गया। बाद में अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के आकलन में सामने आया कि पहाड़ का बड़ा हिस्सा खिसकने से जबरदस्त झटका पैदा हुआ था। इसे सामान्य भूकंप नहीं माना गया। लैंडस्लाइड इतना ताकतवर था कि उससे करीब 5.2 तीव्रता के भूकंप जैसा सीस्मिक सिग्नल बना।

    यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे का शंखनाद: 50 दलों की संयुक्त बैठक में बनी भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ साझा रणनीति

    माना जा रहा है कि ग्लेशियर और चट्टानों का बड़ा हिस्सा ल्हेन्डे खोला में गिरा। इससे पानी, बर्फ, पत्थर और कीचड़ तेजी से नीचे आया। ल्हेन्डे खोला आगे जाकर भोटेकोशी नदी से जुड़ता है। फिर यही तेज बहाव दूसरे नदी तंत्रों में पहुंचा और तबाही फैलती चली गई।

    बाढ़ की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने तक का समय नहीं मिला। कई जगह पानी करीब 30 फीट तक ऊपर उठ गया। लोग जान बचाने के लिए घरों की तीसरी और चौथी मंजिल तक पहुंच गए। बहाव अपने साथ मलबा, गाड़ियां और दूसरी चीजें करीब 150 किलोमीटर दूर चितवन तक ले गया। वहां भी बड़ी संख्या में शव बरामद हुए हैं। सरकारी अपडेट में अलग-अलग समय पर आंकड़े बदले हैं। एक अपडेट में 157 शव मिलने की बात थी, जबकि व्यापक रिपोर्टों में मौतों का आंकड़ा 160 तक पहुंच गया।

    लापता लोगों को लेकर भी अलग-अलग चरणों में आंकड़े सामने आए हैं। शुरुआती अपडेट में 750 से ज्यादा लोगों के लापता होने की बात कही गई। बाद के सरकारी विवरण में 403 लोगों के संपर्क में नहीं होने की जानकारी दी गई, जिनमें 341 विदेशी और 62 नेपाली नागरिक बताए गए।

    विदेशी नागरिकों में सबसे ज्यादा 133 भारतीय हैं। इसके अलावा 37 भारतीय मूल के NRI भी लापता बताए गए हैं। कुल मिलाकर कम से कम 25 देशों के नागरिकों के प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। अमेरिका के 47, इटली के 90, यूक्रेन के 53, ऑस्ट्रेलिया के 34, दक्षिण कोरिया के 9 और रूस के 4 नागरिकों से संपर्क नहीं हो पाया।

    यह भी पढ़ें :  पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत...जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    77 तीर्थयात्रियों से भी संपर्क टूटा

    कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे लोगों पर भी बाढ़ का असर पड़ा है। ईशा फाउंडेशन के 77 तीर्थयात्रियों से संपर्क टूट गया। फाउंडेशन के मुताबिक, समूह ने तिब्बती इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली थी। सुबह 9:05 बजे समूह के लीडर प्रवीण से आखिरी बार बात हुई थी। इसके करीब 10 मिनट बाद संपर्क नहीं हो सका।

    नेपाल में फंसे एक व्यक्ति केशव प्रसाद बराल ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा, “मलबे का सैलाब अचानक हमारी तरफ आया। मैंने पत्नी का हाथ पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव उन्हें अपने साथ ले गया। करीब चार-पांच घंटे बाद हेलिकॉप्टर से मुझे निकाला गया। मेरी पत्नी अब भी मलबे के नीचे हैं।”

    पुल, सड़क और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट तबाह

    बाढ़ ने नेपाल के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बड़ा नुकसान पहुंचाया है। अलग-अलग सरकारी अपडेट में 19 पुल और करीब 40 किलोमीटर सड़कें तबाह होने की जानकारी दी गई। शुरुआती आकलन में 35 पुल और 45 सस्पेंशन ब्रिज बहने की बात भी सामने आई थी। यानी नुकसान का आंकड़ा रेस्क्यू और सर्वे आगे बढ़ने के साथ बदल रहा है। करीब 13 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी प्रभावित हुए हैं। कई वाहन तेज बहाव में बह गए। चीन-नेपाल सीमा से जुड़े रास्ते और इमिग्रेशन कॉम्प्लेक्स तक पानी और मलबे की चपेट में आए।

    भारत ने भेजी राहत सामग्री, PM मोदी ने किया फोन

    भारत ने राहत अभियान में मदद के लिए नेपाल को 10 टन मानवीय सहायता और जरूरी दवाइयां भेजी हैं। भारतीय वायुसेना का C-130J विमान टेंट, कंबल, हाइजीन किट, सोलर लैंप और दवाइयां लेकर काठमांडू पहुंचा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि राहत के लिए और मदद जुटाई जा रही है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस त्रासदी पर जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के PM बालेन्द्र शाह से फोन पर बात की और जानमाल के नुकसान पर दुख जताया। PM मोदी ने कहा कि “इस मुश्किल समय में भारत के लोग नेपाल के अपने भाई-बहनों के साथ मजबूती से खड़े हैं। भारत हर संभव मानवीय मदद देने के लिए तैयार है।” भारतीय टीमें नेपाली अधिकारियों के साथ राहत और बचाव में तालमेल कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें :  Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को "इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड" से किया सम्मानित

    रेस्क्यू ऑपरेशन रातभर जारी, खतरा अभी टला नहीं

    नेपाल में रातभर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। 11 टीमें अलग-अलग इलाकों में तैनात की गईं। हेलिकॉप्टर से लोगों को निकालने के साथ सुरंगों और मलबे में फंसे लोगों की तलाश भी जारी है। नुवाकोट में एक व्यक्ति को खुदाई करने वाली मशीन की मदद से जिंदा निकाला गया।

    नेपाल के फ्लड फोरकास्टिंग डिविजन ने भोटेकोशी और त्रिशूली नदी के आसपास रहने वालों को अभी भी सावधानी बरतने को कहा है। चीन की तरफ नदी के रास्ते बनी झील के पूरी तरह खाली नहीं होने से खतरा बना हुआ है। इसलिए नदी किनारे जाना और निचले इलाकों में रहना फिलहाल जोखिम भरा है।

    यह आपदा बताती है कि पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड, अचानक पानी बढ़ने और नदी के तेज बहाव का खतरा कितनी तेजी से बड़ी तबाही में बदल सकता है। नेपाल में राहत और रेस्क्यू जारी है, लेकिन भारत में भी खासकर बिहार और यूपी के नदी किनारे के इलाकों को अगले कुछ समय तक बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के कुख्यात लोहा चोर ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ के ठिकानों पर GST की दबिश

    यह भी पढ़ें: Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    यह भी पढ़ें: Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    आज का राशिफल : मंगलवार 13 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल तृतीया तिथि रात 11:28…

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.