Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में बैठक सम्पन्न; स्‍मार्ट मीटर बदली, महंगी बिजली बिल, 400 युनिट पर हॉफ बिजली बिल, सड़कें और शुद्ध पेयजल की माँग को लेकर आंदोलन की बनाई गई रणनीति
    Featured

    जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में बैठक सम्पन्न; स्‍मार्ट मीटर बदली, महंगी बिजली बिल, 400 युनिट पर हॉफ बिजली बिल, सड़कें और शुद्ध पेयजल की माँग को लेकर आंदोलन की बनाई गई रणनीति

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260824 WA0045
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: जिला कांग्रेस कमेटी की शनिवार को टी पी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में हुई बैठक में स्‍मार्ट मीटर बदली, महंगी बिजली बिल, 400 युनिट पर हॉफ बिजली बिल सड़कें, शुद्ध पेयजल की माँग को लेकर आंदोलन की रणनीति तय की  गई ।  इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि त्‍यौहार का समय आ रहा है लेकिन महंगाई बेलगाम हो गई है, महंगाई रसोई से लेकर सफर तक पहुंच गई है । चीनी 40 रूपये किलो से बढ़कर 72 रूपया प्रति किलो, प्‍याज 25 रूपये किलो से बढ़कर 45 रूपया प्रति किलो के अलावा रसोई में इस्‍तेमाल होने वाली सभी समानों में बेतहाशा वृद्धि हो गई है, इसमें आम आदमी और मध्‍यम वर्गीय परिवार का बजट संतुलन बिगड़ गया  है ।

    IMG 20260824 WA0046

    उन्‍होंने आगे कहा कि प्रदेश में दो वर्षों में पॉंच बार बिजली दरों में बढ़ोत्‍तरी किया गया 400 युनिट पर हॉफ बिजली बिल योजना को संशोधन कर योजना को बंद किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने कहा कि नगर निगम में राजकिशोर प्रसाद महापौर के कार्यकाल में विपक्ष के नेता सड़कों में बजरी गिट्टी एकत्रित कर महापौर के चेम्‍बर में रखकर हो हल्‍ला करते थे, लेकिन वर्तमान में शहर के लगभग सभी सड़कों का हाल बेहाल है । बरसात के दिनों में निगम लोंगो को पीने के लिए शुद्ध पानी तक नहीं दे सका है ।

    कृपाराम साहु ने आगे कहा कि शहर सरकार का मुख्‍य कार्य लोंगो को बिजली, पानी, सड़क, साफ सफाई जैसी अति आवश्‍यक मूलभूत सुविधा प्रदान करना होता है लेकिन निगम के 17 माह के कार्यकाल में इन सुविधाओं के लिए शहरवासी वंचित रहे हैं और भाजपा नेता मौन हैं ।

    यह भी पढ़ें :  'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को अब वैधानिक सुरक्षा और सम्मान, गायन के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वालों को मिलेगी 3 साल की सजा

    जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि सड़क, बिजली, पानी, साफ सफाई के मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार 24 अगस्‍त को प्रात: 10 बजे जिला कलेक्‍टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्‍टर महोदय को एक ज्ञापन सौंपते हुए 10 दिनों के अंदर सकारात्‍मक पहल की मांग करेंगे । अगर इन 10 दिनों में सुधार – मरम्‍मत – नवीन निर्माण नहीं कराया गया तो 11 वें, 12वें दिन निगम कार्यालय के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन करते हुए निगम कार्यालय का घेराव करने की कार्य योजना बनी है । बैठक को श्‍याम सुंदर सोनी ने भी संबोधित किया । बैठक का संचालन ब्‍लॉक अध्‍यक्ष पालुराम साहु ने किया ।

    IMG 20260824 WA0044

    बैठक में महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष कुसुम द्विवेदी, युवा कांग्रेस अध्‍यक्ष राकेश पंकज, सेवादल अध्‍यक्ष प्रदीप पुरायणे, अजा प्रकोष्‍ठ के जिला अध्‍यक्ष नारायण कुर्रे, ओबीसी अध्‍यक्ष गजानंद साहु, अल्‍पसंख्‍यक प्रकोष्‍ठ अध्‍यक्ष मो.शाहिद, अर्चना उपाध्‍याय, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी रेखा त्रिपाठी, सपना चौहान, शशिलता पांडेय, जिला पदाधिकारी सुधीर जैन, राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, दुष्‍यंत शर्मा, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष राजेन्‍द्र तिवारी, बसंत चंद्रा, मंडल अध्‍यक्ष मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, सुकसागर निर्मलकर, रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, देवीदयाल तिवारी, बुद्धेश्‍वर चौहान, सुरती कुलदीप, अश्‍वनी पटेल, पार्षद रवि चंदेल, प्रेमलता अविनाश बंजारे, अयोध्‍या मस्‍तुल कंवर, बद्री किरण, सुभाष राठौर, डॉ.रामगोपाल कुर्रे, अनुज जायसवाल, जिला कांग्रेस पदाधिकारी गिरधारी बरेठ, एफ डी मानिकपुरी, महेन्‍द्र थवाईत, संतोष यादव, शशि अग्रवाल, लक्ष्‍मी महंत, आंगन बाई, डॉ.रामगोपाल यादव, अनिल सिंह, कुंजबिहारी साहु, प्रेमलता साहु, के के चौकसे, प्रमोद श्रीवास, जे पी नामदेव, आरिफ खान, निलाम्‍बर कंवर, रवि खुंटे, पंचराम आदित्‍य, दीपक टंडन, छत्रपाल कुर्रे, सरेश पटेल, रवि सचदेव, अशोक लोध, पुष्‍पा पात्रे, संजू पैकरा, गंगाराम भाराद्वाज, आशीष अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, सोनु अग्रवाल, सुखनंदन सोनकर, अरूण यादव, राजेश यादव, सत्‍यप्रकाश साहु, बृजभूषण प्रसाद, रमेश वर्मा, अमित पन्‍ना, हरवेन्‍द्र सिंह सालसा, नफीसा हुसैन, मनहरण राठौर इंटक, अमित सिंह, पवन विश्‍वकर्मा, सरफुद्दीन आलम, कमलेश गर्ग, नितेश यादव, मिनकेतन गबेल, विवेक श्रीवास, अंकित वर्मा, रवीश यादव, सुनील निर्मलकर, अनवर रजा, आशीष गुप्‍ता, बोधन दास, दिलीप यादव, मनोज अनंत, विरेन्‍द्र यादव, कुलदीप राठौर, त्रिभुवन मांझी, शशि पटेल, संतोषी महंत, सुनीता यादव, जरीना, छत्‍त बाई, श्‍वेता यादव, संतोषी, रजनी केंवट, रामेश्‍वरी लहरे, मोंगर वर्मा, चंद्र कुमारी, उषा शर्मा, मो.क्‍लीम, मो.अहसान अंसारी, प्रकाश कुमार, पतंग कुमार, हरीश कुमार, हाथिया, विजय आनंद, विजय आदिले, रवि टोप्‍पो, आकाश प्रजापति, किशन विजय यादव, कन्‍हैया यादव, अमीन अंसारी, रज्‍जाक खान, हिमांशु सिंह, सुभद्रा सिंह, गुलशन साहु, गुलाब दास, संगीता श्रीवास, संजीदा बेगम, कुसुम यादव, रमिला कुर्रे, हीरा महंत, मीरा सिंह, प्रेरणा कैवर्त, राम कुमार चंद्रा, राजेश दास, एमन दास, जितेन्‍द्र कुर्रे एवं व्‍यास नारायण श्रीवास सहित अनेकों कांग्रेस पदाधिकारी एवं सदस्‍यगण उपस्थित थे ।

    यह भी पढ़ें :  Korba: पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा ने देशभक्ति के रंग में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    यह भी पढ़ें: Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें: सस्पेंशन के बाद महिला दरोगा का आया नया Video, बोलीं- मेरा करियर बर्बाद कर दिया, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, न्याय के लिए लड़ूंगी

    यह भी पढ़ें: राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026

    अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर के अंदर का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

    August 25, 2026

    समाज की एकता और समर्पण ने बदली तस्वीर, आज मजबूत वटवृक्ष बन चुका अग्रवाल समाज – विकास अग्रवाल

    August 25, 2026

    पुजारी की प्रेमिका से दिल लगाना पड़ा भारी; मंदिर में ही दो दोस्तों की हो गयी हत्या, आग की धूनी के नीचे गड़ा मिला दोनों का शव

    August 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,880 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,498 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026

    उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: योगी कैबिनेट ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मानजनक जीवन और उनके अधिकारों की…

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026

    अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर के अंदर का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.