Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    August 24, 2026

    Korba: सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
    Featured

    Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7243542441787562477368240c34e40c0aacad652d21ef3d693d4b4cf72b6393790088d92f8759835a3a49
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    मुजफ्फरपुर/स्वराज टुडे: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से लगभग तीन महीने पहले रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए लैपटॉप कारोबारी मनोज भगत (48) और उनकी पत्नी मीनू देवी (45) की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है.

    संपत्ति और जमीन-जायदाद के विवाद में कारोबारी दंपती की हत्या उनके सगे छोटे भाई अनुज ने ही कर दी थी. पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के वाराणसी (बनारस) से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शवों के अवशेष बरामद कर लिए हैं.

    मनोज भगत और उनकी पत्नी मीनू देवी 19-20 मई की रात अपने घर और मार्केट से अचानक लापता हो गए थे. दोनों के मोबाइल फोन लगातार बंद आने के बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई. दंपती की इकलौती बेटी शेफाली ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई.

    जांच के दौरान पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल (कमरे) से खून के धब्बे बरामद किए, जिनकी वैज्ञानिक जांच में व्यापारी का खून होने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया.

    बेटी का संदेह सच साबित हुआ

    घटना के बाद से ही कारोबारी की बेटी शेफाली अपने चाचा अनुज पर लगातार संदेह जता रही थी. उसका आरोप था कि संपत्ति हड़पने की नीयत से उसके माता-पिता को नुकसान पहुंचाया गया है. जांच के दौरान ही आरोपी अनुज भी अचानक लापता हो गया, जिससे पुलिस का शक गहरा गया. तकनीकी साक्ष्यों से उसके वाराणसी में होने की जानकारी मिली, जहां से पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया.

    यह भी पढ़ें :  श्री सप्तदेव मंदिर में श्री रानी सती दादी का भव्य संगीतमय मंगल पाठ संपन्न, हरेली उत्सव के साथ मनाया गया दादीजी का सिंघारा एवं झूला उत्सव

    चीख सुनकर बचाने पहुंचे भाई को भी मारा

    पूछताछ में सामने आया कि वारदात वाली रात आरोपी अनुज अपनी भाभी की गला दबाकर हत्या कर रहा था. चीख-पुकार सुनकर बड़ा भाई मनोज भगत कमरे में पहुंचा. छोटे भाई को अपनी पत्नी का गला घोंटते देख जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने पास में रखी मूर्ति उठाकर मनोज के सिर पर दे मारी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

    शव ठिकाने लगाकर बहाए घड़ियाली आंसू

    हत्या के बाद आरोपी दोनों शवों को अपनी कारB में रखकर दरभंगा रोड स्थित बोचहां थाना क्षेत्र में ले गया और सड़क किनारे फेंक दिया. इसके बाद वह मुजफ्फरपुर लौटकर परिजनों के सामने घड़ियाली आंसू बहाता रहा, ताकि किसी को उस पर शक न हो. बाद में मामला तूल पकड़ते ही वह बनारस भाग निकला.

    पुलिस की कार्रवाई और कानूनी प्रक्रिया

    मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा और एसडीपीओ टाउन-2 बिनीता सिन्हा ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर शव के अवशेष बरामद कर पोस्टमार्टम और डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिए गए हैं. डीएनए रिपोर्ट और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर साक्ष्य मजबूत किए जाएंगे. फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस उसे रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ करेगी.

    यह भी पढ़ें: राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    यह भी पढ़ें: सस्पेंशन के बाद महिला दरोगा का आया नया Video, बोलीं- मेरा करियर बर्बाद कर दिया, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, न्याय के लिए लड़ूंगी

    यह भी पढ़ें: 18 साल के बेटे ने लगाई पहाड़ से छलांग, पीछे-पीछे पिता और मां भी कूदी, एक झटके में परिवार खत्म, सामने आया खौफनाक वीडियो

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  वार्ड क्रमांक 51 के स्याहीमुड़ी ऊपरपारा में 13 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल, ग्रामीण परेशान, पार्षद पर भी अनदेखी का आरोप
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    August 24, 2026

    Korba: सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

    August 24, 2026

    राशिफल 24 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 24, 2026

    सस्पेंशन के बाद महिला दरोगा का आया नया Video, बोलीं- मेरा करियर बर्बाद कर दिया, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, न्याय के लिए लड़ूंगी

    August 24, 2026

    पेट में इतनी बार चाकू मारा, 35 सेंटीमीटर तक हो गया खोखला….पत्नी की हैवानियत देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के भी उड़े होश

    August 23, 2026

    Korba: एनकेएच में 24 से 27 अगस्त तक निःशुल्क यूरोलॉजी ओपीडी, किडनी स्टोन से लेकर प्रोस्टेट व यूरोलॉजिकल कैंसर तक मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

    August 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,873 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,496 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    बिहार मुजफ्फरपुर/स्वराज टुडे: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से लगभग तीन महीने…

    राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    August 24, 2026

    Korba: सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

    August 24, 2026

    राशिफल 24 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.