छत्तीसगढ़
खरसियास्वराज टुडे: रविवार दिनांक-22/08/2026 को ग्राम उल्दा के हरदीहा पटेल सामाजिक भवन, में जिला स्तरीय सामाजिक बैठक आहूत किया गया था। बैठक में समाज प्रमुखों एवं ग्राम, परिक्षेत्र, जिला पदाधिकारियों एवं सैकड़ों स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति रही।
बैठक में सर्वप्रथम समाज की कुलदेवी माँ शाकम्भरी देवी की पूजा अर्चना किया गया, तत्पश्चात बैठक में आगामी छात्र-छात्रा प्रतिभावान सम्मान समारोह कार्यक्रम के विषय पर चर्चा किया गया, साथ ही रायगढ़ जिले में पटैल जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग जाति में शामिल करवाने हेतु रायगढ़ लोकसभा सांसद माननीय राधेश्याम राठिया जी एवं रायपुर लोकसभा सांसद माननीय बृजमोहन अग्रवाल जी से भेट मुलाकात के संबंध में भी चर्चा किया गया और आगामी बैठक की तिथि निर्धारित करते बैठक का समापन किया गया।
बैठक में हरदीहा पटेल समाज विकास समिति, जिला रायगढ़ के जिलाध्यक्ष – नारायण पटेल (बरगढ़), प्रदेश महासचिव- भूपेन्द्र पटेल, महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष – कृपासिंधु पटेल, जिला सह सचिव – आनंदराम पटेल, बरगढ़ सर्किल अध्यक्ष -मनोहर पटेल, पानीखेत सर्किल अध्यक्ष- जीवन पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष – जितेन्द्र पटेल, राजनीतिक प्रकोष्ठ कोषाध्यक्ष – दुर्गा पटेल, पानीखेत सर्किल सचिव -टेकलाल पटेल, पानीखेत सर्किल कोषाध्यक्ष – नरेन्द्र पटेल, पूर्व जिला कार्यकारी सदस्य – छत्रपाल पटेल, चपले ग्राम अध्यक्ष – होम प्रकाश पटेल, युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष – पवन पटेल, बरगढ़ सर्किल सचिव – राकेश पटेल, उल्दा ग्राम अध्यक्ष – गौरी शंकर पटेल, समाज सेवक – ननकी पटेल, एवं सैकड़ों स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति रही।
यह भी पढ़ें: काशी का रहस्यमयी नागकूप, इसमें छिपे हैं 7 कुएं! 100 फीट नीचे शिवलिंग और नागलोक से जुड़ी मान्यता

Editor in Chief

















